सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 37

1. भारत में 1 अप्रैल से शुरू तथा 31 मार्च को समाप्त होने वाले वर्ष को क्या कहा जाता है
अ. कर (टैक्स) वर्ष
ब. वितीय वर्ष
स. लेखा-जोखा वर्ष
ड. मुद्रा बाजार वर्ष
2. जी.डी.पी. की फुल फॉर्म क्या है
अ. ग्रॉस डेवलपमेंट पार्शियल
ब. ग्रॉस डिवाइड प्रोडक्ट
स. ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट
ड. ग्रॉस डेवलपमेंट प्रोडक्ट
3. सभी केंद्र शासित प्रदेशों में लोक सभा सदस्यों की संख्या एक है परन्तु एक केंद्र शासित प्रदेश में यह संख्या सात है, वह कौन सा केंद्र शासित प्रदेश है
अ. दिल्ली
ब. पुडुचेरी
स. चंडीगढ़
ड. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
4. श्रीलंका, भारत का सबसे नजदीकी समुंद्री देश है, इसके पश्चात दूसरा सबसे नजदीकी समुंद्री देश कौन सा है
अ. इंडोनेशिया
ब. म्यांमार
स. मलेशिया
ड. जापान
5. “मोनरोविया” किस देश की राजधानी है
अ. ग्रीनलैंड
ब. जांबिया
स. नीदरलैंड
ड. लाइबेरिया
6. अंतिम बार वर्ष 1986 में दिखाई देने वाले “हैले धूमकेतु” का परिक्रमण काल कितना है
अ. 37 साल
ब. 49 साल
स. 63 साल
ड. 76 साल
7. मुग़ल काल में किन किसानो को “पाही काश्त” कहा जाता था
अ. जो अपने निवास-गाँव में खेती करते थे
ब. जो दुसरे गाँव में जाकर खेती करते थे
स. जो भूमि किराए पर लेकर खेती करते थे
ड. जो राजा द्वारा नियुक्त स्थानों पर खेती करते थे
8. निम्न में से किस पुरस्कार का सबंध “हॉकी” से नहीं है
अ. रोवर्स कप
ब. आगा खां कप
स. मुरुगप्पा गोल्ड कप
ड. बेटन कप
9. “इंडिया आफ्टर नेहरू” किस भारतीय लेखक द्वारा लिखित पुस्तक है
अ. अश्व घोष
ब. अमर सिंह
स. कुलदीप नैयर
ड. महादेवी वर्मा
10. “चिल्का झील” जो की खारे पानी की भारत की सबसे बड़ी तथा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुंद्री झील है, भारत के किस राज्य में स्थित है
अ. पश्चिम बंगाल
ब. आन्ध्र प्रदेश
स. कर्नाटक
ड. उड़ीसा

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (स) 3. (अ) 4. (अ) 5. (ड) 6. (ड) 7. (ब) 8. (अ) 9. (स) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट