सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 42

1. महात्मा गाँधी का जो चित्र बैंक नोट पर चिन्हित है वह एक अन्य चित्र से क्रोप किया गया या काटा गया है, बताइए उस चित्र में महात्मा गांधी के साथ खड़े “सचिव” का क्या नाम है
अ. लार्ड पैथिक लॉरेंस
ब. लियो अमेरी
स. विलियम वेजवूड बेन्न
ड. वाल्टर इलियट
2. प्रत्येक वर्ष 17 मई को निम्न में से कौन सा महत्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है
अ. विश्व मौसम विज्ञान दिवस
ब. विश्व श्रमिक दिवस
स. विश्व दूरसंचार दिवस
ड. विश्व टी.बी. दिवस
3. सार्क का प्रथम शिखर सम्मलेन वर्ष 1985 में निम्न में से किस स्थान पर हुआ था
अ. दिल्ली (भारत)
ब. लाहौर (पाकिस्तान)
स. कोलम्बो (श्रीलंका)
ड. ढाका (बांग्लादेश)
4. भारत की सर्वप्रथम बैटरी से चलने वाली कार का क्या नाम था
अ. हर्षा
ब. पिनाका
स. रेवा
ड. सागा
5. हमारे शरीर की निम्न में से किस प्रक्रिया को पूर्ण होने में 23 सेकंड का समय लगता है
अ. शरीर में रक्त परिभ्रमण
ब. श्वसन प्रक्रिया
स. स्पर्श का संकेत मस्तिष्क तक पहुंचना
ड. किसी घटना को भूलना
6. अस्पताल में कृत्रिम साँस के लिए प्रयोग होने वाले सिलेंडर में ऑक्सीजन तथा _____ का मिश्रण होता है
अ. नाइट्रोजन
ब. हीलियम
स. कार्बन डाई ऑक्साइड
ड. मीथेन
7. रेडियम की खोज का श्रेय निम्न में से किसे जाता है
अ. जॉन डाल्टन
ब. अलबर्ट आइन्सटीन
स. एनरीको फर्मी
ड. मैडम क्यूरी
8. पृथ्वी के चारो ओर चक्कर लगाने में कृत्रिम उपग्रह कितना समय लेगा, यह निम्न में से किस पर निर्भर करता है
अ. पृथ्वी के द्रव्यमान पर
ब. पृथ्वी से उपग्रह की दूरी पर
स. उपग्रह के आकार पर
ब. पृथ्वी की सूर्य से दूरी पर
9. विश्व में चाय के उत्पादन में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त है
अ. प्रथम
ब. द्वितीय
स. तृतीय
ड. चतुर्थ
10. निम्न में से किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार राजभाषा का दर्जा नही प्राप्त है
अ. असमिया
ब. कश्मीरी
स. हरियाणवी
ड. मणिपुरी

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (स) 3. (ड) 4. (स) 5. (अ) 6. (ब) 7. (ड) 8. (ब) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट