सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 68

1. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान “जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क” जिसे “हेली नेशनल पार्क” के नाम से भी जाना जाता था, किस राज्य में स्थित है
अ. असम
ब. हिमाचल प्रदेश
स. मध्य प्रदेश
ड. उत्तराखंड
2. पंजाब का लुधियाना शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है
अ. झेलम नदी
ब. चम्बल नदी
स. सतलज नदी
ड. सरयू नदी
3. पंजाब का नाम पाँच नदियों के कारण पड़ा है, निम्न में से कौन सी एक नदी इन पाँच नदियों में शामिल नही है
अ. ब्यास
ब. झेलम
स. चम्बल
ड. रावी
4. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष हुआ था
अ. 1947
ब. 1950
स. 1967
ड. 1971
5. हरित क्रांति का सबंध “खाद्यान उत्पादन” से है उसी प्रकार “सुनहरी क्रांति” का सबंध किस क्षेत्र से है
अ. फल उत्पादन
ब. सब्जी उत्पादन
स. उर्वरक उत्पादन
ड. जड़ी-बूटी उत्पादन
6. चावल तथा गेहूँ जो कि खाद्यान की मुख्य फसलें हैं, के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है
अ. प्रथम
ब. द्वितीय
स. तृतीय
ड. चतुर्थ
7. किर्गिस्तान की राजधानी का नाम निम्न में से क्या है
अ. अशखाबाद
ब. बिश्केक
स. दुशानवे
ड. अलमाटा
8. बादल, आंधी-तूफ़ान तथा वर्षा इत्यादि जैसी घटनाएँ पृथ्वी के समताप मंडल (स्ट्रेटोस्फियर) में होती हैं यह कथन...
अ. सत्य है
ब. असत्य है
स. पृथ्वी-सूर्य की दूरी पर निर्भर है
ड. पृथ्वी-चंद्रमा की दूरी पर निर्भर है
9. हिन्द महासागर, अफ्रीका महाद्वीप के _____ में पड़ता है
अ. पूर्व में
ब. पश्चिम में
स. उत्तर में
ड. दक्षिण में
10. कर्क रेखा, भूमध्य रेखा के 23½ डिग्री अक्षांश _____ की तरफ है
अ. पूर्व
ब. पश्चिम
स. उत्तर
ड. दक्षिण

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (स) 3. (स) 4. (ब) 5. (अ) 6. (ब) 7. (ब) 8. (ब) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट