सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 46

1. बिशप तथा गैम्बिट शब्दावली का प्रयोग निम्न में से किस खेल में होता है
अ. गोल्फ
ब. लॉन टेनिस
स. शतरंज
ड. वाटर पोलो
2. एशियाई खेल जिनकी शुरुआत वर्ष 1951 में नई दिल्ली से हुई थी, के प्रथम आयोजन में कितने देशों ने भाग लिया था
अ. सोलह
ब. पाँच
स. उन्नीस
ड. ग्यारह
3. प्रथम विश्व युद्ध के कारण स्थगित होने वाले वर्ष 1916 के ओलम्पिक खेल किस देश में होने तय हुए थे
अ. जर्मनी
ब. जापान
स. यूनान
ड. फ्रांस
4. निम्न में से कौन सी रचना भक्त कवि “सूरदास” की नही है
अ. सूरसावली
ब. श्रृंगार शतक
स. साहित्य लहरी
ड. नल दमयन्ती
5. “बोरलॉग पुरस्कार” निम्न में से किस क्षेत्र से सबंधित है
अ. साहित्य क्षेत्र
ब. चिकित्सा क्षेत्र
स. विज्ञान क्षेत्र
ड. कृषि क्षेत्र
6. शुद्ध पानी का पी.एच. (pH) मान 7 होता है जो कि नि-स्वाद है, मनुष्य के रक्त का पी.एच. (pH) मान 7.4 है इसका अर्थ है कि मनुष्य रक्त...
अ. अम्लीय है
ब. क्षारीय है
स. स्त्री-पुरूष पर निर्भर है
ड. रक्त के वर्ग पर निर्भर है
7. जिस वस्तु में विद्युत् आवेश सरलता से प्रवाहित होता है उन्हें “चालक” कहा जाता है, सबसे उत्तम विद्युत् चालक चांदी है, बताइए द्वितीय उत्तम चालक निम्न में से कौन सा है
अ. एल्युमिनियम
ब. लोहा
स. ताम्बा
ड. पेन्सिल की कार्बन छड़
8. यदि पानी से भरे बर्तन में बर्फ का बड़ा टुकड़ा डूबा दिया जाए तथा उसे पिघलने के लिए समय दिया जाए तो बर्फ पिघलने के पश्चात क्या होगा...
अ. पानी का तल बढेगा
ब. पानी का तल घटेगा
स. पानी का तल प्रभावहीन रहेगा
ड. बर्फ पिघलने के समय पर निर्भर है
9. दूध की शुद्धता मापने के लिए निम्न में से क्या प्रयोग किया जाता है
अ. लैक्टोमीटर
ब. अल्टीमीटर
स. डंपी लेवल
ड. डिस्डरोमीटर
10. निम्न में से क्या “ध्वनि ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में” परिवर्तित करता है
अ. लाउड स्पीकर
ब. माइक्रोफोन
स. हेड फ़ोन
ड. डी.जे.

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ड) 3. (अ) 4. (ब) 5. (ड) 6. (ब) 7. (स) 8. (स) 9. (अ) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट