सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 47

1. विश्व भर में प्रयोग होने वाले शब्द “डी.जे.” की फुल फॉर्म क्या है
अ. डांस जॉकी
ब. डांस जंक्शन
स. डिस्क जॉकी
ड. डिस्क जंक्शन
2. स्वतंत्र भारत का प्रथम बजट पेश करने का गौरव किसे प्राप्त है
अ. पी.सी. महलानोबिस
ब. सी.डी. देशमुख
स. टी.टी. कृष्णामचारी
ड. जॉन मथाई
3. पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति की मृत्यु पर राष्ट्रीय धवज को _____ कितने दिनों के लिए झुका दिया जाता है
अ. ग्यारह
ब. सत्रह
स. सात
ड. दस
4. भारत के किस शहर का भौगोलिक उपनाम “खुशबुओं का शहर” है
अ. कन्नौज
ब. नीलगिरी
स. शारदा
ड. मलयाला
5. लगभग 2,250 किलो मीटर लम्बी “डूरंड रेखा” निम्न में से किन दो देशों के मध्य सीमा बनाती है
अ. भारत-पाकिस्तान
ब. पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान
स. अफ़ग़ानिस्तान-चीन
ड. चीन-नेपाल
6. निम्न में से किस एक देश की मुद्रा “रूपया” नही है
अ. मालदीव
ब. मॉरिशस
स. कीनिया
ड. सेशेल्स
7. अफ्रीका महाद्वीप का सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश कौन सा है
अ. तंज़ानिया
ब. केन्या
स. अल्जीरिया
ड. नाइजीरिया
8. हमारे सौरमंडल के निम्न में से किस एक ग्रह का घूर्णन इतना धीमा है कि उसका एक दिन, उसके अपने एक वर्ष से भी बड़ा होता है
अ. बुद्ध
ब. शुक्र
स. बृहस्पति
ड. वरुण
9. पृथ्वी के दिन व रात छोटे-बड़े होने का कारण क्या है
अ. पृथ्वी की सूर्य से दूरी आधारित स्थिति
ब. पृथ्वी तथा सूर्य के मध्य दो ग्रहों का होना
स. पृथ्वी की घूर्णन तथा परिक्रमा समय में अंतर
ड. पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुके होना
10. टाइम्स ऑफ़ इंडिया का पूर्व नाम “बॉम्बे टाइम्स” था जो वर्ष _____ में परिवर्तित किया गया
अ. 1838
ब. 1861
स. 1903
ड. 1919

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ड) 3. (स) 4. (अ) 5. (ब) 6. (स) 7. (ड) 8. (ब) 9. (ड) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट