सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 52

1. झूठ पकड़ने वाली मशीन को किस नाम से जाना जाता है
अ. करोनोग्राफ
ब. इलेक्ट्रोग्राफ
स. पॉलीग्राफ
ड. कार्डियोग्राफ
2. भारत का प्रमुख उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र “शार: श्रीहरिकोटा” आन्ध्र प्रदेश के किस जिले में स्थित है
अ. आदिलाबाद
ब. वारंगल
स. गुंटूर
ड. नेल्लौर
3. मनुष्य शरीर की सबसे छोटी हड्डी “कान की हड्डी” होती है जिसे _____ कहा जाता है
अ. फीमर
ब. स्टेरनम
स. फिबुला
ड. स्टेप्स
4. समुंद्री घास में आयोडीन पाया जाता है, यह कथन...
अ. सत्य है
ब. असत्य है
स. समुंद्री लवणता पर निर्भर है
ड. समुंद्री तल की उपजाऊ क्षमता पर निर्भर है
5. बिग-बैंग सिद्धांत के अनुसार निम्न में से कौन सा कथन सत्य है
अ. ब्रह्मांड फ़ैल रहा है
ब. ब्रह्मांड स्थिर है
स. ब्रह्मांड सिकुड़ रहा है
ड. उपरोक्त में से कोई नही
6. रामू के पिता के पाँच पुत्र हैं
प्रथम: 10 पैसा
द्वितीय: 25 पैसा
तृतीय: 35 पैसा
चतुर्थ: 50 पैसा
पंचम: ???
7. विश्व में सबसे अधिक सहकारी संस्थाएँ निम्न में से किस देश में स्थित हैं
अ. चीन
ब. भारत
स. रूस
ड. पकिस्तान
8. भारत की संसद का “उच्च सदन” कौन सा होता है
अ. लोक सभा
ब. राज्य सभा
स. उपरोक्त दोनों
ड. उपरोक्त में से कोई नही
9. निम्न में से किन दो राज्यों का लिंगानुपात क्रमश: सबसे अधिक व सबसे कम है
अ. तमिलनाडू-छत्तीसगढ़
ब. पंजाब-जम्मू कश्मीर
स. केरल-हरियाणा
ड. आन्ध्र प्रदेश-राजस्थान
10. “हूबर” नामक बाँध निम्न में से किस नदी पर स्थित है
अ. जाम्बेजी नदी
ब. लिमोम्पो नदी
स. टाइग्रीस नदी
ड. कोलोरैडो नदी

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ड) 3. (ड) 4. (अ) 5. (अ) 6. (रामू) 7. (ब) 8. (ब) 9. (स) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट