सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 60

1. अगर आपको घर में रखे सामान्य (समतल दर्पण) में अपने पूर्ण शरीर का प्रतिबिम्ब देखना है तो दर्पण की कम से कम लम्बाई कितनी होनी चाहिए
अ. शरीर की लम्बाई के बराबर
ब. शरीर की लम्बाई से आधी
स. शरीर की लम्बाई का एक तिहाई
ड. शरीर की लम्बाई का एक चौथाई
2. घरों में प्रयोग होने वाले शेविंग मिरर (दाड़ी बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले दर्पण) का प्रकार क्या होता है
अ. उत्तल
ब. अवतल
स. समतल
ड. आधा उत्तल व आधा अवतल
3. निम्न में से किस ताप मापन पैमाने में डीग्री नही लिखा जाता
अ. सेल्सियस
ब. फ़ारेनहाइट
स. रोमर
ड. केल्विन
4. यदि द्रव का तापमान बढाया जाए तो उसके पृष्ठ तनाव (सरफेस टेंशन) पर क्या प्रभाव पड़ेगा
अ. पृष्ठ तनाव घटेगा
ब. पृष्ठ तनाव बढेगा
स. प्रभावहीन रहेगा
ड. ताप की शक्ति पर निर्भर है
5. नोएडा का आरूषी-हेमराज हत्याकांड मामला जो कि भारत का सबसे अनसुलझा हत्याकांड साबित हुआ, किस वर्ष घटित हुआ था
अ. 2003
ब. 2005
स. 2008
ड. 2010
6. 2011 के उत्पादनुसार जूट के उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य प्रथम स्थान रखता है, जो देश के कुल जूट उत्पादन का 75 प्रतिशत के लगभग है
अ. गुजरात
ब. पश्चिम बंगाल
स. मध्य प्रदेश
ड. कर्नाटक
7. देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम पर “मनरेगा” 2 अक्टूबर _____ को किया गया
अ. 2004
ब. 2007
स. 2009
ड. 2014
8. शक सवंत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग का वर्ष कब शुरू होता है तथा इसका प्रथम माह कौन सा है
अ. 1 जनवरी (बैसाख)
ब. 19 फरवरी (पौह)
स. 10 अप्रैल (माघ)
ड. 21 मार्च (चैत्र)
9. असम राज्य में विधान सभा सीटों की कुल संख्या कितनी है
अ. 126
ब. 234
स. 90
ड. 147
10. राष्ट्रपति को किसी अपराधी को दण्ड से मुक्त (क्षमा) करने की शक्ति प्राप्त है, यह शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आती है
अ. अनुच्छेद 51
ब. अनुच्छेद 63
स. अनुच्छेद 72
ड. अनुच्छेद 101

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (ब) 3. (ड) 4. (अ) 5. (स) 6. (ब) 7. (स) 8. (ड) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट