सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 67


1. स्त्री जिसने कभी संतान को जन्म ना दिया हो के गर्भाशय का भार संतान को जन्म दे चुकी स्त्री के गर्भाशय से कम होता है यह कथन...
अ. सत्य है
ब. असत्य है
स. प्रत्येक स्त्री में अलग है
ड. उपरोक्त में से कोई नही
2. निम्न में से “विटामिन-ए” का रासायनिक नाम है
अ. थायमिन
ब. कैल्सीफेरोल
स. रेटिनॉल
ड. राइबोफ्लेविन
3. मनुष्य के सिर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है
अ. उन्नतीस (29)
ब. ब्यालीस (42)
स. छत्तीस (36)
ड. इक्यावन (51)
4. “सफ़ेद स्वर्ण” के नाम से किस धातु को जाना जाता है
अ. एल्युमीनियम
ब. टंगस्टन
स. चांदी
ड. प्लैटिनम
5. राकेट के ईंधन के रूप में निम्न में से क्या प्रयोग किया जाता है
अ. ठोस हाइड्रोजन
ब. द्रव हाइड्रोजन
स. गैसीय हाइड्रोजन
ड. हाइड्रोजन तथा हीलियम मिश्रण
6. पैरासूट का आविष्कार निम्न में से किसने किया था (नोट: पैरासूट का आविष्कार वर्ष 1795 में फ्रांस में हुआ था)
अ. कार्लटन मैगी
ब. जैकब शिक
स. जीन पियरे क्लानचार्ड
ड. डेनिस पैपिन
7. समुंद्र में तैरती हुई बर्फ जो कि पानी की सतह पर दिखाई देती है, का कितना भाग पानी की सतह से ऊपर रहता है
अ. 5/10
ब. 1/10
स. 2.5/10
ड. 7/10
8. स्वतंत्र भारत का प्रथम बजट जो कि प्रथम वित्तमंत्री षणमुखम शेट्टी द्वारा 26 नवम्बर 1947 को पेश किया गया था, की अवधि 15 अगस्त 1947 से _____ तक थी
अ. 15 अगस्त 1948
ब. 1 जनवरी 1948
स. 31 मार्च 1948
ड. 31 दिसम्बर 1948
9. संसद के सदस्यों में से बिना अनुमति के कितने दिन अनुपस्थित रहने पर किसी सदस्य की सदस्यता समाप्त की जा सकती है
अ. 30 दिन
ब. 60 दिन
स. 90 दिन
ड. 6 महीने
10. भारत के किस राज्य का एक भौगोलिक उपनाम “साल्ट सिटी” है
अ. गोवा
ब. मुंबई
स. केरल
ड. गुजरात

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (स) 3. (अ) 4. (ड) 5. (ब) 6. (स) 7. (ब) 8. (स) 9. (ब) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट