सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 89

1. भारत में चलने वाली ट्रेन “विवेक एक्सप्रेस” निम्न में से किस विशेषता के कारण प्रसिद्ध है
अ. भारत की सबसे तेज ट्रेन
ब. भारत की सबसे पहली ट्रेन
स. भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन
ड. भारत की सबसे लम्बी ट्रेन
2. “रेड इंडियन” नामक विश्व की एक प्रसिद्ध जनजाति निम्न में से किस देश में पाई जाती है
अ. ऑस्ट्रेलिया
ब. कनाडा
स. रूस
ड. इटली
3. जिस प्रकार उत्तर भारत में चलने वाली गर्म हवाओं को “लू” कहा जाता है उसी प्रकार “अयाला” किस देश में चलने वाली गर्म हवाएं हैं
अ. कज़ाकिस्तान
ब. टर्की
स. न्यूज़ीलैण्ड
ड. फ्रांस
4. एक तत्व के परमाणु की वह क्षमता जिससे वह इलेक्ट्रोन जोड़ी को अपनी ओर आकर्षित करता है, क्या कहलाती है
अ. इलेक्ट्रान बन्धुता
ब. विद्युत् सकारात्मता
स. आयनन विभव
ड. विद्युत् ऋणात्मकता
5. सेबी (SEBI) के नाम से प्रसिद्ध “भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड” की स्थापना 12 अप्रैल _____ को हुई थी, रिक्त स्थान भरें
अ. वर्ष 1959
ब. वर्ष 1973
स. वर्ष 1988
ड. वर्ष 2007
6. निम्न में से कौन सा सिद्धांत या अधिकार आयरलैंड के संविधान से लिया गया है
अ. मौलिक अधिकार
ब. नीति निर्देशक सिद्धांत
स. उपरोक्त दोनों आयरलैंड संविधान से लिए गए हैं
ड. उपरोक्त दोनों स.रा. अमेरिका से लिए गए हैं
7. “पंचतंत्र” का फ़ारसी अनुवाद “यार-ए-दानिश” नाम से किसके द्वारा किया गया था
अ. हुसैन फैज
ब. अब्दुर्रहीम खानखाना
स. अबुल फज़ल
ड. फैजी
8. “एंटोनीवान ल्यूवेनहोक” को निम्न में से किसकी खोज के लिए जाना जाता है
अ. फफूंदी
ब. जीवाणु
स. कवक
ड. शैवाल
9. पूर्ण सूर्यग्रहण हमेशा एक विशेष दिन पर ही होना संभव होता है, वह दिन है
अ. अमावस्या
ब. पूर्णिमा
स. दशम
ड. सप्तम
10. ध्यानचंद पुरस्कार जो कि खेल क्षेत्र में प्राप्त की गई जीवन भर की उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, के अंतर्गत कितनी राशि दी जाती है
अ. 1 लाख
ब. 3 लाख
स. 5 लाख
ड. 7 लाख

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ब) 3. (ड) 4. (ड) 5. (स) 6. (ब) 7. (अ) 8. (ब) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट