सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 91

1. जनगणना 2011 के अनुसार केंद्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या के आधार पर चंडीगढ़ का स्थान क्या है
अ. प्रथम
ब. द्वितीय
स. तृतीय
स. चतुर्थ
2. “भूगोल का जनक” निम्न में से किसे माना जाता है
अ. हिकेटियस
ब. स्ट्राबो
स. मार्टिन बैहम
ड. अनेग्जी मेंडर
3. ताप परिसर किसे कहते हैं
अ. दिन के अधिकतम तथा न्यूनतम ताप के मध्य के अंतर को
ब. वर्ष का सबसे अधिकतम ताप वाले दिन को
स. वर्ष का सबसे न्यूनतम ताप वाले दिन को
ड. दिन तथा रात के ताप के कुल जोड़ को
4. “लोकोमोटिव” शब्द निम्न में से किस क्षेत्र से सबंधित है
अ. नाव
ब. रेलवे
स. वाहन
ड. जहाज
5. “टाड़ा तथा पोटा” नामक कानून निम्न में से किस उद्देश्य से बनाए गए थे
अ. पर्यटन क्षेत्र में होने वाले हादसों की जांच के लिए
ब. व्यापार जगत में ठगी रोकने के लिए
स. साइबर क्राइम से निपटने के लिए
ड. आंतकवाद रोकने के लिए
6. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत “राष्ट्रपति शासन” लागू किया जा सकता है
अ. अनुच्छेद 321
ब. अनुच्छेद 356
स. अनुच्छेद 301
ड. अनुच्छेद 349
7. विनिवेश से सबंधित मुद्दों पर समीक्षा इत्यादि के लिए वर्ष 1996 में सगंठित “विनिवेश कमीशन” के प्रथम अध्यक्ष कौन थे
अ. जी.वी. रामकृष्ण
ब. एस.एस. तिवारी
स. राम प्रकाश मेहरा
ड. सी.डी. देशमुख
8. फोटॉन सिद्धांत निम्न में से क्या व्याख्या करता है...
अ. प्रकाश को बिना किसी परावर्तक के मोड़ा जा सकता है
ब. प्रकाश सीधी रेखा में चलता है
स. प्रकाश ऊर्जा के छोटे छोटे पैकेट के रूप में चलता है
ड. वास्तव में अँधेरे के कण ही प्रकाश में परिवर्तित होते हैं
9. ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किस वर्ष किया था
अ. वर्ष 1911 में
ब. वर्ष 1837 में
स. वर्ष 1876 में
ड. वर्ष 1941 में
10. “कोशिका” जो कि जीवन की सबसे छोटी कार्यात्मक तथा सरंचनात्मक इकाई है, के अध्ययन के विज्ञान को क्या कहा जाता है
अ. साइटोलॉजी
ब. इकोलॉजी
स. क्रोमोलॉजी
ड. साइमोलॉजी

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (अ) 3. (अ) 4. (ब) 5. (ड) 6. (ब) 7. (अ) 8. (स) 9. (स) 10. (अ)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट