सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 100

1. वर्ष 1944 में प्रस्तुत “बॉम्बे योजना” में कितने उद्योगपति शामिल थे
अ. तीन
ब. आठ
स. तेरह
ड. उन्नीस
2. दाल के उत्पादन में भारत विश्व में कौन सा स्थान रखता है
अ. प्रथम
ब. द्वितीय
स. तृतीय
ड. चतुर्थ
3. दिए की बत्ती में तेल का चढ़ना तथा पेड़-पौधों के तनों में पानी का चढ़ना एक ही क्रिया के उदाहरण हैं
अ. हाँ
ब. नही
स. कुछ पौधों में
ड. खोज का विषय है
4. निम्न में से कौन सा कथन सत्य है...
अ. कांच एक ठोस रूपी द्रव है
ब. कांच की कोई क्रिस्टलीय सरंचना नही होती
स. उपरोक्त दोनों असत्य हैं
ड. उपरोक्त दोनों सत्य हैं
5. पौधों की पत्तियों में पाया जाने वाला क्लोरोफिल प्रकाश में किस रंग को ग्रहण नही करता
अ. बैंगनी
ब. लाल
स. हरा
ड. नीला
6. विज्ञान की शाखा को क्या नाम दिया जाता है जिसके अंतर्गत ब्रह्मांड की उत्पत्ति सबंधित सिद्धांत का अध्ययन किया जाता है
अ. कास्मोगोनी
ब. फीकोलॉजी
स. एस्थेटिक्स
ड. एपीग्राफी
7. विश्व पर्यटन संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) का मुख्यालय निम्न में से किस स्थान पर स्थित है
अ. जेनेवा
ब. रोम
स. मांट्रियल
ड. मैड्रीड
8. विश्व टेलीविज़न दिवस की तारीख क्या है, जो कि वर्ष 1996 से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है
अ. 4 जनवरी
ब. 8 जुलाई
स. 21 नवम्बर
ड. 18 मार्च
9. निम्न में से किस धार्मिक पर्यटन स्थल को बिरला परिवार द्वारा बनवाया गया था
अ. जगन्नाथ मंदिर
ब. लक्ष्मी नारायण मंदिर
स. आनंद भवन
ड. शाहजी का मंदिर
10. बरेली नगर निम्न में से किस नदी के किनारे बसा हुआ है
अ. भीमा नदी
ब. रामगंगा नदी
स. ताप्ति नदी
ड. चम्बल नदी

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (अ) 3. (अ) 4. (ड) 5. (स) 6. (अ) 7. (ड) 8. (स) 9. (ब) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट