सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 106

1. निम्न में से कौन सा नारा “श्याम लाल गुप्ता पार्षद” द्वारा दिया गया था
अ. हु लिव्स इफ इंडिया डाईज़
ब. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
स. वेदों की और लौटो
ड. साम्राज्यवाद का नाश हो
2. निम्न में से आज़ादी से पूर्व कांग्रेस का कौन सा एक अधिवेशन लाहौर में नही हुआ था
अ. वर्ष 1896 का अधिवेशन
ब. वर्ष 1909 का अधिवेशन
स. वर्ष 1900 का अधिवेशन
ड. वर्ष 1946 का अधिवेशन
3. निम्न में से किस महापुरुष को “गुजरात का जनक” कहा जाता है
अ. मदनमोहन मालवीय
ब. सरदार वल्लभ भाई पटेल
स. रविशंकर महाराज
ड. जगजीवन राम
4. “यामा” नामक पुस्तक निम्न में से किस भारतीय लेखक की रचना है
अ. सुमित्रानंदन पन्त
ब. महादेवी वर्मा
स. शिवानन्द
ड. अमृता प्रीतम
5. “कपिलवस्तु” नामक स्थान का सबंध निम्न में से किस महापुरुख से है
अ. रामकृष्ण परमहंस
ब. महावीर स्वामी
स. गुरु नानक देव
ड. गौतम बुद्ध
6. “चीनी का रौजा” नामक पर्यटन स्थल निम्न में से किस स्थान पर स्थित है
अ. आगरा (उत्तर प्रदेश)
ब. बूंदी (राजस्थान)
स. पटना (बिहार)
ड. नैनीताल (उत्तराखंड)
7. प्रत्येक वर्ष “11 दिसम्बर” को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निम्न में से कौन सा दिवस मनाया जाता है
अ. विश्व एड्स दिवस
ब. विश्व अस्थमा दिवस
स. विश्व मधुमेह दिवस
ड. विश्व रक्तदान दिवस
8. “ओलिव की शाखा” का चिह्न निम्न में से किसका प्रतीक है
अ. संधि का प्रतीक
ब. संस्कृति का प्रतीक
स. खतरे का प्रतीक
ड. शांति का प्रतीक
9. जिस प्रकार “अशोक स्तम्भ का शीर्ष भाग” भारत का राष्ट्रीय चिह्न है उसी प्रकार “गुलाब का फूल” निम्न में से किस देश का राष्ट्रीय चिह्न है
अ. नार्वे
ब. टर्की
स. ईरान
ड. इटली
10. निम्न में से विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत “रेशम के कीड़े से रेशम उत्पादन” तथा “रेशम के कीड़े के पालन के तरीकों” का अध्ययन किया जाता है
अ. होर्टीकल्चर
ब. सेरीकल्चर
स. जियोकल्चर
ड. फीकोकल्चर

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (ड) 3. (स) 4. (ब) 5. (ड) 6. (अ) 7. (ब) 8. (ड) 9. (स) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट