सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आन्ध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान क्विज (Andhra Pradesh GK Quiz in Hindi)

1. स्वतंत्र भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला प्रथम राज्य निम्न में से कौन सा था
अ. तमिलनाडू
ब. आन्ध्र प्रदेश
स. केरल
ड. असम
2. भारत में भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन हेतु जांच के लिए जो आयोग बनाया गया था के अध्यक्ष निम्न में से कौन थे
अ. एस. के. धर
ब. के. आर. रेड्डी
स. आर. एस. सेन
ड. एन. डी. मुखर्जी
3. आन्ध्र प्रदेश बनने से पूर्व तेलुगु भाषी निम्न में से किस राज्य का हिस्सा थे
अ. बिहार
ब. गुजरात
स. मद्रास
ड. उत्तर प्रदेश
4. भाषा के आधार पर तेलुगु भाषियों के लिए अलग राज्य की मांग के चलते किसने 58 दिन का आमरण अनशन कर अपने प्राण त्याग दिए थे; जिसके पश्चात आन्ध्र प्रदेश के गठन की घोषणा की गई
अ. पोटी श्री रामुल्लू ने
ब. स्वामी रामानंद तीर्थ ने
स. बी. रामाकृष्ण राव ने
ड. जी. राघव रेड्डी ने
5. आन्ध्र प्रदेश बनाने की मांग के लिए अनशन कर रहे श्री रामुल्लू की मृत्यु कब हुई थी: 15 दिसम्बर _____
अ. 1949
ब. 1950
स. 1951
ड. 1952
6. गठन के समय आन्ध्र प्रदेश की राजधानी क्या थी
अ. नेल्लूर
ब. कडपा
स. कर्नूल
ड. पूर्व गोदावरी
7. आन्ध्र प्रदेश को निम्न में से किस उपनाम से जाना जाता है
अ. महलों का राज्य
ब. बुनकरों का शहर
स. सोया प्रदेश
ड. चावल का कटोरा
8. आन्ध्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
अ. 13 जिले
ब. 19 जिले
स. 17 जिले
ड. 21 जिले
9. आन्ध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है
अ. विजयवाड़ा
ब. तड़ीपात्री
स. विशाखापत्तनम
ड. तेनाली
10. आन्ध्र प्रदेश की कितने प्रतिशत जनसँख्या कृषि पर निर्भर है
अ. 20 प्रतिशत
ब. 40 प्रतिशत
स. 60 प्रतिशत
ड. 80 प्रतिशत
11. आन्ध्र प्रदेश से अलग होकर बने तेलंगाना राज्य कब अस्तित्व में आया: 2 जून _____
अ. वर्ष 2012 में
ब. वर्ष 2013 में
स. वर्ष 2014 में
ड. वर्ष 2015 में
12. दस वर्षो तक आन्ध्र प्रदेश व तेलंगाना की सयुंक्त राजधानी निम्न में से किसे घोषित किया गया है
अ. सिकंदराबाद को
ब. विजयवाड़ा को
स. हैदराबाद को
ड. अमरावती को
13. निम्न में से किस एक भारतीय राज्य से आन्ध्र प्रदेश की सीमा नही लगती है
अ. छत्तीसगढ़
ब. ओडिशा
स. कर्नाटक
ड. मध्य प्रदेश
14. समुंद्र के साथ तट रेखा बनाने वाले राज्यों में तट रेखा की लम्बाई की दृष्टि से आन्ध्र प्रदेश का कौन सा स्थान है
अ. पहला
ब. दूसरा
स. तीसरा
ड. चौथा
15. श्री शैल बाँध का निर्माण आन्ध्र प्रदेश की किस नदी पर किया गया है
अ. कृष्णा नदी पर
ब. गोदावरी नदी पर
स. भागीरथी नदी पर
ड. उपरोक्त में से कोई नही
16. श्री शैल बाँध का निर्माण किस वर्ष पूर्ण हुआ व इसे किस वर्ष शुरू किया गया था
अ. वर्ष 1981 में
ब. वर्ष 1977 में
स. वर्ष 1965 में
ड. वर्ष 1971 में
17. आन्ध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन बने
अ. दामोदरम संजीवय्य
ब. एन. टी. रामा राव
स. नीलम संजीवा रेड्डी
ड. एन. किरण कुमार रेड्डी
18. संस्कृत महाभारत का तेलुगु में अनुवाद किसके द्वारा किया गया था
अ. कल्लूरी द्वारा
ब. तन्गुतुरी प्रकाशम् द्वारा
स. पिंगली वेंकय्या द्वारा
ड. नन्न्य्य भट्ट द्वारा
19. आन्ध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी की स्थापना किस वर्ष हुई थी
अ. वर्ष 1899 में
ब. वर्ष 1913 में
स. वर्ष 1926 में
ड. वर्ष 1939 में
20. आन्ध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी के संस्थापक कौन थे
अ. पी. सी. रेड्डी
ब. सी. आर. रेड्डी
स. एन.एन. मूर्ति
ड. शोभा नायडू

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (अ) 3. (स) 4. (अ) 5. (ड) 6. (स) 7. (ड) 8. (अ) 9. (स) 10. (स) 11. (स) 12. (स) 13. (ड) 14. (ब) 15. (अ) 16. (अ) 17. (स) 18. (ड) 19. (स) 20. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट