सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फेसबुक की खोज - सामान्य ज्ञान क्विज

इन्टरनेट की दुनिया में लोगों को आपस में जोड़कर रखने वाली सोशल वेबसाइट फेसबुक आज एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसके द्वारा हम सरहदों को लांघ कर किसी के भी समक्ष दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। इसके द्वारा ही लोगों को इन्टरनेट पर खोजना व उनसे वास्तविक समय में वार्तालाप करना अति सरल हो गया है। दुनिया की उच्चतम वेबसाइटों में से एक फेसबुक के बिना इन्टरनेट बहुत ही अधूरा है क्योंकि इन्टरनेट पर एक आभासी दुनिया को बनाने वाली इस वेबसाइट से आज कोई भी अनजाना नही है। इसके प्रभाव का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में फेसबुक के माध्यम से सत्ता व शासन तक को हिलाया जा सकता है जिसके बहुत से उदाहरण समय-समय पर मिलते रहे हैं। इतनी अधिक लोकप्रियता के कारण आज अभियार्थियों के मन में इसकी खोज व खोजकर्ता के विषय में जानने की जिज्ञासा उठती है। इसी कारणवश यह क्विज बनाया गया है जो फेसबुक के बारे में आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करेगा।

1. फेसबुक की खोज व निर्माण निम्न में से किसने किया था
अ. जेक डोरसे
ब. स्टीव चेन
स. ब्लेक रोज़
ड. मार्क जुकरबर्ग
2. फेसबुक का जन्म निम्न में से किस वर्ष हुआ था: 4 फरवरी...
अ. 2002
ब. 2003
स. 2004
ड. 2005
3. फेसबुक का प्रारंभिक नाम क्या था जिसे बाद में बदल दिया गया
अ. फेसकेक
ब. फेसप्लेस
स. फेसमैश
ड. फेसरूम
4. फेसबुक ने एशिया में अपना प्रथम ऑफिस निम्न में से किस देश में खोला था
अ. भारत
ब. चीन
स. पाकिस्तान
ड. श्रीलंका
5. फेसबुक ने भारत के निम्न में से किस शहर में भारत का प्रथम व विश्व का चौथा ऑफिस खोला
अ. बेंगलुरु
ब. हैदराबाद
स. गोवा
ड. चेन्नई
6. फेसबुक ने भारत में किस वर्ष अपने प्रथम ऑफिस का शुभारम्भ किया था
अ. वर्ष 2006 में
ब, वर्ष 2008 में
स. वर्ष 2010 में
ड. वर्ष 2012 में
7. फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के बाद पहला फेसबुक अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति का क्या नाम है
अ. एंड्रीयू बोरोस
ब. समाइरा जैक्सन
स. डेविड हम्मर
ड. क्रिस ह्यूजेस
8. फेसबुक पर अकाउंट बनाने वाली प्रथम महिला कौन थी
अ. सारा गूडिन
ब. शीना गीगर
स. लारा फॉरमिच
ड. मोना टेसला
9. फेसबुक पर अकाउंट बनाने वाले प्रथम भारतीय निम्न में से कौन थे (अनाधिकारिक तौर पर...)
अ. आशीष श्रीवास्तव
ब. सचिन कुमार
स. राहुल मुखर्जी
ड. राजेश वशिष्ठ
10. निम्न में से किस वर्ष फेसबुक के उपयोगकर्ताओं की संख्या एक अरब के पार पहुँच गई जिससे दुनिया के 7 में से 1 व्यक्ति के फेसबुक उपयोग करने जैसे तथ्य सच साबित हो गए
अ. वर्ष 2013 में
ब. वर्ष 2014 में
स. वर्ष 2015 में
ड. वर्ष 2016 में

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (स) 3. (स) 4. (अ) 5. (ब) 6. (स) 7. (ड) 8. (अ) 9. ([ब] उत्तर में विरोधाभास) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट