सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गूगल की खोज - सामान्य ज्ञान क्विज

इन्टरनेट की दुनिया पर अपना वर्चस्व स्थापित करने वाले गूगल को वर्तमान में “खोज” शब्द का पर्याय माना जाने लगा है। आज गूगल के बिना इन्टरनेट के बारे में सोचा भी नही जा सकता। यद्दपि सामान्य ज्ञान के क्षेत्र से सबंधित परीक्षाओं में इस विषय पर कोई प्रशन नही पूछा जाता परन्तु अभियार्थियों की जिज्ञासा शांत करने व ऑनलाइन दुनिया की जानकारी हेतु गूगल की खोज से सबंधित यह सामान्य ज्ञान क्विज बनाया गया है जो गूगल के बारे में आपका आधार ज्ञान बढ़ाने में अति सहायक होगा व कंप्यूटर क्षेत्र के विद्यार्थी इसे परीक्षा में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

1. गूगल की खोज किस वर्ष हुई थी
अ. वर्ष 1996 में
ब. वर्ष 1998 में
स. वर्ष 2000 में
ड. वर्ष 2002 में
2. निम्न में से किसे गूगल की खोज का श्रेय जाता है
अ. लेरी पेज
ब. सर्जी ब्रिन
स. (अ तथा ब) दोनों
ड. सुन्दर पिचाई
3. गूगल निम्न में से किस शब्द का गलत उच्चारण है
अ. गोगल
ब. गूगोल
स. गूगलो
ड. गोगूलो
4. निम्न में से किसे गूगल का प्रथम कर्मचारी होने का गौरव प्राप्त है
अ. क्रेग सिल्वरस्टीन
ब. अमित पटेल
स. क्रिस स्कराकिस
ड. गेराल्ड ऐग्नर
5. निम्न में से कौन गूगल की प्रथम महिला कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुई थी
अ. मैरी ब्रेट
ब. मेरिसा मेयर
स. एनी ब्रैडस्ट्रीट
ड. सारा जोसफ हेल
6. गूगल सर्वप्रथम किस नाम से जाना जाता था जो कि वर्ष 1996 में बदला गया था
अ. ऑफमोड
ब. इंटरकट
स. बैकरब
ड. सेंटरलिंक
7. गूगल ने निम्न में से कौन सी सेवा 1 अप्रैल को (अप्रैल फूल वाले दिन) शुरू की थी; जो कि वर्तमान में आत्याधिक लोकप्रिय है
अ. यू-ट्यूब
ब. जीमेल
स. एंड्राइड
ड. ऑरकुट
8. गूगल ने किस वर्ष एंड्राइड को खरीदा था जो कि आज सर्वाधिक प्रयोग होने वाले मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (प्रचालन तंत्र) में से एक है
अ. वर्ष 2001 में
ब. वर्ष 2003 में
स. वर्ष 2005 में
ड. वर्ष 2007 में
9. गूगल के संस्थापक लेरी पेज व सर्जी ब्रिन ने किस विश्वविद्यालय से पी. एच. डी. करते समय गूगल का निर्माण किया था
अ. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
ब. येल यूनिवर्सिटी
स. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी
ड. स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी
10. गूगल के प्रथम भारतीय मूल के सी.ई.ओ. निम्न में से कौन बने
अ. निकेश अरोड़ा
ब. सुन्दर पिचाई
स. कृष्णा भारत
ड. मानिक गुप्ता

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (स) 3. (ब) 4. (अ) 5. (ब) 6. (स) 7. (ब) 8. (स) 9. (ड) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट