सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम याद रखने हेतु जीके ट्रिक

भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों की सूची अक्सर राज्यों से अलग रखी जाती है क्योंकि एक राज्य की अपेक्षा केंद्र शासित प्रदेश का शासन तंत्र अलग होता है। जहां राज्यों में मुख्यमंत्री को सर्वोच्च पद प्राप्त होता है वहीँ केंद्र शासित प्रदेशों पर केंद्र सरकार का सीधा नियंत्रण होता है। यद्दपि पुडुचेरी व दिल्ली में अपनी अलग विधानसभा होती हैं परन्तु उनकी शक्तियां सिमित हैं जिस कारण उन्हें अहम् फैसले लेने के लिए केंद्र सरकार व राष्ट्रपति से विचार विमर्श करना पड़ता है व राष्ट्रपति स्वीकृति के पश्चात ही कोई अहम् फैसला लिया जा सकता है। इसी प्रकार से ये किसी भी आम राज्य के प्रशासनिक ढाँचे से अलग एक अन्य ढाँचे का निर्माण करते हैं। भारत के केंद शासित प्रदेशों के नाम याद रखने के लिए निम्न ट्रिक का प्रयोग किया जा सकता है जिसे एक बार याद करने के पश्चात भारत के राज्यों की सूची से आप केंद्र शासित प्रदेशों को आसानी से पहचान सकते हैं व इन्हें याद कर सकते हैं।

आँचल दादी द्वीप (जलाओ)
आँ: अंडमान निकोबार द्वीप समूह
च: चंडीगढ़
ल: लक्षद्वीप
दा: दादरा एंव नगर हवेली
दी: दिल्ली
द्वी: दमन एंव दीव
प: पुडुचेरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट