सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 128

1. निम्न में से कौन सा एक धर्म अनीश्वरवाद (अर्थात ईश्वर के अस्तित्व को नकारना) का समर्थन करता है
अ. सिक्ख धर्म
ब. जैन धर्म
स. शैव धर्म
ड. वैष्णव धर्म
2. अमृतसर की संधि जो कि महाराजा रणजीत सिंह व ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच 1809 में हुई थी; में निम्न में से किस नदी को एक मानक सीमा माना गया था जिसके पश्चिम ओर रणजीत सिंह का शासन व विपरीत ओर अंग्रेजो का सरंक्षण था
अ. चेनाब नदी
ब. सतलुज नदी
स. रावी नदी
ड. झेलम नदी
3. मात्र एक दिन एडोल्फ हिटलर की पत्नी बनी महिला का क्या नाम है जिसने अगले दिन हिटलर के साथ आत्म हत्या कर ली थी
अ. एंजेला मार्कल
ब. डायन क्रूगर
स. इल्स कोच
ड. इवा ब्रोन
4. पाइको द्वीप निम्न में से किस महासागर में स्थित है
अ. अटलांटिक महासागर
ब. हिन्द महासागर
स. अरब सागर
ड. प्रशांत महासागर
5. भूतल के गर्म होने के कारण जो वर्षा होती है उसे निम्न में से किस नाम से जाना जाता है
अ. पर्वतकृत वर्षा
ब. चक्रवाती वर्षा
स. संवहनीय वर्षा
ड. उपरोक्त में से कोई नही
6. बादामी क्रांति का सबंध निम्न में से किसके उत्पादन को बढ़ावा देने से है
अ. लकड़ी से बना सामान
ब. जैव ऊर्जा उत्पादन
स. मसाला उत्पादन
ड. उर्वरक उत्पादन
7. पंचेत बाँध निम्न में से किस नदी पर स्थित है
अ. दामोदर नदी
ब. महानदी
स. ताप्ती नदी
ड. पेरियार नदी
8. निम्न में से किसे “विकास का सिद्धांत” प्रतिपादित करने का श्रेय जाता है
अ. डा. राजेंद्र प्रसाद
ब. ए. पी. लर्नर
स. दादा भाई नारौजी
ड. गुनार मिर्डल
9. रेलवे में प्रयुक्त होने वाली विद्युत् निम्न में से कौन सी होती है
अ. AC (प्रत्यावर्ती धारा)
ब. DC (दिष्ट धारा)
स. उपरोक्त दोनों
ड. उपरोक्त में से कोई नही
10. दाब का SI मात्रक निम्न में से क्या है
अ. न्यूटन
ब. पास्कल
स. घनमीटर
ड. स्टेरेडियन

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (ब) 3. (ड) 4. (अ) 5. (स) 6. (स) 7. (अ) 8. (स) 9. (स) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट