सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 129

1. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र जो कि कलपक्कम, तमिलनाडू में स्थति है की स्थापना निम्न में से किस वर्ष की गई थी
अ. वर्ष 1957 में
ब. वर्ष 1963 में
स. वर्ष 1971 में
ड. वर्ष 1988 में
2. भारतीय उपग्रह “सरल” की कार्य प्रणाली निम्न में से किससे सबंधित है
अ. मौसम से
ब. समुंद्री अध्ययन से
स. संचार से
ड. भू अध्ययन से
3. यूरिया में नाइट्रोजन की मात्रा निम्न में से कितने प्रतिशत होती है
अ. 21 प्रतिशत
ब. 33 प्रतिशत
स. 46 प्रतिशत
ड. 60 प्रतिशत
4. वह पदार्थ जो शुद्ध होता है तथा जिसे भौतिक व रासायनिक विधियों द्वारा बनाना या तोड़ना असंभव होता है निम्न में से क्या कहलाता है
अ. यौगिक
ब. मिश्रण
स. एंजाइम
ड. तत्व
5. निम्न में से किसका SI मात्रक एम्पियर है
अ. प्रतिरोध का
ब. विभान्तर का
स. चालकता का
ड. विद्युत् धारा का
6. एक विद्युत् सेल निम्न में से किस ऊर्जा को रूपांतरित करता है
अ. रासायनिक ऊर्जा को उष्मा ऊर्जा में
ब. विद्युत् ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
स. रासायनिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में
ड. विद्युत् ऊर्जा को सौर ऊर्जा में
7. भारत में कृषि के पश्चात निम्न में से किस उद्योग में सबसे अधिक रोज़गार है
अ. कपड़ा उद्योग
ब. ऑटोमोबाइल
स. रेलवे उद्योग
ड. विद्युत् उद्योग
8. भारत में प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र निम्न में से किसे देता है
अ. उपराष्ट्रपति
ब. राष्ट्रपति
स. मुख्य न्यायाधीश
ड. कोई प्रावधान नही
9. भारत के संविधान में जो मौलिक अधिकार दिए गए हैं उन्हें निम्न में से किस देश के संविधान से लिया गया है
अ. सयुंक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
ब. इंग्लैंड के संविधान से
स. आयरलैंड के संविधान से
ड. मौलिक अधिकार स्वयं निर्मित हैं
10. देवरिया, गोंडा, फैजाबाद तथा हरदोई नामक स्थानों का सबंध निम्न में से किस भारतीय राज्य से है
अ. बिहार
ब. झारखण्ड
स. मध्य प्रदेश
ड. उत्तर प्रदेश


उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ब) 3. (स) 4. (ड) 5. (ड) 6. (स) 7. (अ) 8. (ब) 9. (अ) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट