सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतिम मुगल शासक कौन था

मुगलों का अपना एक विशाल इतिहास रहा है जिन्होंने भारत पर लगभग 300 साल तक राज किया। यह राज तब तक स्थापित रहा जब तक अंग्रेजों ने पूर्ण भारत पर अपनी सत्ता स्थापित न कर ली। जहाँ एक तरफ मुगल शासकों को क्रूर राजाओं की तरह देखा जाता है वहीं उनमें से कुछ सम्राट देश के पक्षधर भी थे। उन्ही में से एक था अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर जिसने 1857 तक दिल्ली की सत्ता संभाली। परन्तु प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हार के बाद मुगलों के साम्राज्य का अंत हो गया तथा बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने बंदी बना लिया। अंतिम मुगल सम्राट के पास दिल्ली की सत्ता उस समय आई जब मुगलों की भारत तथा दिल्ली पर पकड़ अपने निम्न स्तर पर थी व अंग्रेजों का आगमन व राज अपने चरम पर पहुँच रहा था। मुगलों को भारत मे अत्याचार ढाने के लिए जाना जाता है क्योंकि वे अपने धर्म को बढ़ावा देने के पक्षधर थे तथा सम्पूर्ण भारत पर कब्जा करने में सफल हुए थे परन्तु जब अंतिम मुगल शासक की समय आया तो उसे हिंदुस्तान की ज़मीन में दफन होने तक का सौभाग्य प्राप्त न हुआ। अंग्रेजों ने बहादुर शाह जफर को भारत से निष्काषित कर रंगून बंदी बनाकर रखा हुआ था तथा वहीं पर जफर ने अपनी अंतिम सांसे ली। कमजोर सत्ता के शासक बहादुर शाह जफर को एक शासक से अधिक एक उर्दू शायर के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि शायरी की ओर जफर का अधिक रूझान था जिसमें उसने हिंदुस्तान को अपनी महबूबा माना है तथा अपनी अंतिम इच्छा हिंदुस्तान की धरती पर मरने को बताया है। बहादुर शाह जफर की शायरी जो उसकी हिंदुस्तान के लिए तड़प दिखाती है वह थी:

कितना बदनसीब है जफर दफ्न के लिए...
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में...
(कू-ए-यार = यार की गली "हिंदुस्तान")

अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर से सबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं:

1). बहादुर शाह जफर ने कितने वर्ष दिल्ली पर शासन किया?
20 वर्ष

2). बहादुर शाह जफर की मृत्यु कब तथा कहाँ हुई?
रंगून में (जो कि म्यांमार में है जिसे अंग्रेजों के समय बर्मा के नाम से जाना जाता था तथा अंग्रेजों के अधीन था) जफर की मृत्यु 7 नवंबर 1862 को हुई थी।

3). बहादुर शाह जफर का पूरा नाम क्या था?
अबु जफर नसिरूद्दीन सिद्दीकी मुहम्मद बहादुर शाह जफर

4). बहादुर शाह जफर के बाद मुगल साम्राज्य पूर्णतः नष्ट हो गया था तो भारत की बागड़ोर किसने संभाली?

अलेक्जेंडरिका विक्टोरिया ने; जो कि भारत की प्रथम ब्रिटिश रानी बनी। ग्रेट ब्रिटेन की इस रानी को भारत की सत्ता का अतिरिक्त भार सौंपा गया था।

5). बहादुर शाह जफर किस मुगल शासक का पुत्र था?
अकबर द्वितीय का।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट