सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत पाक युद्ध 1971 - सामान्य ज्ञान प्रश्न


जब पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) तथा पश्चिमी पाकिस्तान दोनों अस्तित्व में थे उस समय किस भाग की जनसँख्या ज्यादा थी?
पूर्वी पाकिस्तान की जनसंख्या ज्यादा थी। पूर्वी पाकिस्तान में उस समय लगभग 7 करोड़ लोग निवास करते थे जबकि पश्चिमी पाकिस्तान में यह संख्या 6 करोड़ के लगभग थी।

भारत पाक युद्ध 1971 से पूर्व बांग्लादेश में कौन सा तूफान आया था जिसने 3 से 5 लाख लोगों की जान ली तथा सरकार से उचित मदद न मिलने के कारण पश्चिमी पाकिस्तान में बैठी सरकार के खिलाफ रोष फैल गया?
साइक्लोन भोला (यह चक्रवात वर्ष 1970 के नवंबर माह में आया था)

आपरेशन सर्चलाईट किसके द्वारा व क्यों चलाया गया था?
यह आपरेशन पश्चिमी पाकिस्तानी आर्मी द्वारा पूर्वी पाकिस्तान के रोष व विरोध को दबाने के लिए चलाया गया था।

प्रसिद्ध फ़िल्म बॉर्डर जो कि 1971 के युद्ध से सबंधित है में किस स्थान पर हुए युद्ध को फिल्माया गया है?
लोंगेवाल (राजस्थान)

पूर्वी पाकिस्तान की बगावत का कारण क्या था?
सरकार में उच्च पदों पर केवल पश्चिमी पाकिस्तान के लोगों का अधिकार तथा पूर्वी पाकिस्तान के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखना।

आवामी लीग की स्थापना कब व किसके द्वारा की गई थी?
आवामी लीग की स्थापना 23 जून 1949 को मौलाना अब्दुल हामिद खान भाशानी, यार मोहम्मद खान तथा शमशुल हक़ द्वारा की गई थी।

6 पॉइंट मूवमेंट किस वर्ष शुरू की गई थी?
6 पॉइंट मूवमेंट वर्ष 1966 में आवामी लीग द्वारा शुरू की गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट