सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीएसटी से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न | GK Question about GST in Hindi

जी.एस.टी. एक अंग्रेजी शब्द है जी एस टी को हिन्दी में क्या कहा जाता है?
उत्तर: जी एस टी को हिन्दी में व.से.क. अर्थात वस्तु एंव सेवा कर कहा जाता है

जीएसटी व्यवस्था को कब लागू किया गया था?
जीएसटी व्यवस्था को 1 जुलाई 2017 जो लागू किया गया था।

जीएसटी को किन किन राज्यों में लगाया गया है?
जीएसटी किसी राज्य की सीमा में बंधा ना होकर सम्पूर्ण देश में समान रूप से लगाया गया कर है। जीएसटी को 17 तरह के अलग-अलग कर हटाकर उनके स्थान पर लगाया गया है जो कर व्यवस्था को आसान बनाने का एक प्रयास है। पूरे देश में समान रूप से लागू होने के कारण इसे एक देश एक टैक्स नाम से भी जाना जाता है।

क्या जीएसटी व्यवस्था जम्मू-कश्मीर में भी लागू की गई है?
हाँ... जीएसटी व्यवस्था जम्मू कश्मीर में भी लागू की गई है। हालांकि जम्मू कश्मीर में यह व्यवस्था 1 जुलाई 2017 को लागू ना होकर 8 जुलाई 2017 को लागू की गई। जम्मू-कश्मीर जीएसटी व्यवस्था को लागू करने वाला भारत का अंतिम राज्य है। इसका कारण जम्मू-कश्मीर की विधानसभा द्वारा जीएसटी बिल का आठ दिन देर से पारित करना है।

जीएसटी प्रत्यक्ष कर है या अप्रत्यक्ष कर है?
जीएसटी एक अप्रत्यक्ष कर है।

जीएसटी की अंग्रेजी में फुल फॉर्म क्या है?
जीएसटी की अंग्रेजी में फुल फॉर्म गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स है।

जीएसटी के लागू होने से कौन से 17 कर समाप्त हो गए हैं?
जी एस टी व्यवस्था लागू होने के बाद समाप्त होने वाले कर में सेवाएं प्राप्त करने वाले प्राप्तकर्ता से अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त किया जाने वाला सेवा कर, विज्ञापन पर लगने वाला विज्ञापन कर, लॉटरी कर, जुआ कर, सट्टेबाज़ी कर, लग्ज़री कर, मनोरंजन कर, एक्साइज ड्यूटी, क्रय कर, विक्रय कर शामिल हैं।

विभिन्न वस्तुओं व सेवाओं पर लगने वाली जीएसटी का प्रतिशत क्या है?
जीएसटी अलग-अलग वस्तुओं व सेवाओं पर अलग प्रतिशत में लगता है। अधिकतम जीएसटी 28% तथा न्यूनतम कर 0% है। उदाहरण के लिए सब्जियों पर 0% जीएसटी है अर्थात सब्जियों पर जीएसटी से छूट है वहीं ऑटोमोबाइल्स पर 28% जीएसटी है जी कि अधिकतम है।

क्या 28% से अधिक जीएसटी लगाना सम्भव है?
नही... इसके लिए बिल में संशोधन अनिवार्य है।

जीएसटी के बारे में और अधिक जानकारी कैसे प्राप्त करें?
जीएसटी एक बहुत ही बड़ा विषय है इस पृष्ठ पर आधारभूत जानकारी दी गई है जिसका उद्देश्य सामान्य ज्ञान बढ़ाना है यदि आपका जीएसटी से सम्बंधित कोई तकनीकी प्रश्न है तो आप टोल फ्री नंबर 1800-1200-232 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट