सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड का क्षेत्रफल कितना है

झारखंड का क्षेत्रफल उन्यासी हज़ार सात सौ चौदह वर्ग किलो मीटर (79,714 km2) है। भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित झारखंड को कर्क रेखा उत्तर भाग में रखती है। भारत का कुल क्षेत्रफल बत्तीस लाख सत्तासी हज़ात दो सौ तिरेसठ वर्ग किलो मीटर (32,87,263 km2) है इस प्रकार झारखंड भारत के कुल क्षेत्रफल के 2.42 प्रतिशत हिस्से में बना है। झारखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 29 राज्यों में 16 वां स्थान रखता है।

झारखंड को यदि उत्तर से दक्षिण की ओर मापा जाए तो यह लम्बाई तीन सौ अस्सी किलो मीटर (380 कि.मी.) है तथा उसी प्रकार पूर्व से पश्चिम की ओर मापा जाए तो यह चौड़ाई चार सौ तिरेसठ किलो मीटर (463 कि.मी.) है।

झारखंड तथा बिहार पहले एक ही भूभाग का हिस्सा थे। सम्पूर्ण बिहार का 46 प्रतिशत हिस्सा अलग कर नया राज्य झारखंड बनाया गया था। इस प्रकार वर्तमान में बिहार तथा झारखंड प्राचीन बिहार के क्रमश: 54% तथा 46% हिस्से में स्थित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट