सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड की जनसंख्या कितनी है

जनगणना 2011 जो कि झारखंड बनने के बाद राज्य में हुई दूसरी जनगणना है के अनुसार झारखंड की जनसंख्या तीन करोड़ उनत्तीस लाख अठ्ठासी हज़ार एक सौ चौंतीस (3,29,88,134) है। झारखंड की यह विशाल जनसँख्या भारत के 29 राज्यों में इसे 13 वां स्थान दिलवाती है।

इसमें पुरुषों की संख्या लगभग 1 करोड़ 69 लाख तथा महिलाओं की संख्या लगभग 1 करोड़ 60 लाख है। भारत देश की कुल जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 1,21,08,54,977 (एक अरब इक्कीस करोड़ आठ लाख चौवन हज़ार नौ सौ सतहत्तर) है। इस प्रकार भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 2.72 प्रतिशत हिस्सा झारखंड में निवास करता है। 2001 की जनगणना के अनुसार वर्ष 2011 तक झारखंड की जनसंख्या में 22.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

झारखंड बनने के दशकों बाद भी राज्य की 76 प्रतिशत जनसँख्या ग्रामीण इलाकों में निवास करती है। जबकि शहरी आबादी मात्र 24 प्रतिशत है। रांची जैसे शहरों में उद्योगों के कारण यहाँ बाहरी लोगों का आगमन बढा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट