सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GK Question in Hindi - 1 (सामान्य ज्ञान प्रश्न)

1. तिरंगा किसने बनाया था?
Tiranga Kisne Banaya Tha?
तिरंगे को बनाने के श्रेय आंध्र प्रदेश के पिंगली वेंकय्या को जाता है उन्होंने वर्ष 1921 में गाँधी जी के कहने पर एक झण्डे का निर्माण किया था जो दो रंगों में था लाल व हरा जो कि हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करता था। गाँधी जी ने इसमें सफेद रंग जोड़ने को कहा जो कि भारत के शेष समुदायों का प्रतिनिधित्व करे। इस प्रकार तीन रगों से तिरंगे का निर्माण हुआ। इसके अतिरिक्त सभी समुदायों की प्रगति में देश की प्रगति दर्शाता चलता चरखा भी इसमें जोड़ा गया था जिसका स्थान 1947 में अशोक चक्र ने ले लिया।

2. किस देश में हिन्दू सबसे ज्यादा हैं?
Kis Desh Me Hindu Sabse Jyada Hain?
हिन्दुओं की सँख्या यदि वैश्विक तौर पर देखी जाए तो भारत मे सबसे ज्यादा हिन्दू बसते हैं। भारत की कुल जनसँख्या का लगभग 80% भाग हिन्दू है तथा भारत में हिन्दुओं की सँख्या 97 करोड़ के लगभग है। इसके अलावा नेपाल और मारीशस दो अन्य ऐसे देश हैं जहाँ हिन्दू बहुलता है। नेपाल में हिन्दू भारत की अपेक्षा सँख्या में कम हैं परन्तु यदि प्रतिशत की बात की जाए तो नेपाल की कुल जनसँख्या में 82% के लगभग हिन्दू हैं। इस प्रकार यदि सँख्या की बात की जाए तो भारत में हिन्दू ज्यादा हैं वहीं यदि प्रतिशत की बात की जाए तो नेपाल सबसे बड़ा हिन्दू राष्ट्र है। इन दोनों के अलावा मारीशस एक ऐसा देश है जहाँ की जनसँख्या में हिन्दू सबसे ज्यादा हैं मारीशस में हिन्दू पलायन कर के पहुँचे थे और पलायन कर वहाँ बसे हिन्दू आज मारीशस की जनसँख्या का 49% है जो इसे मारीशस का सबसे बड़ा समुदाय बनाता है। हिन्दुओं के बाद मारीशस में रोमन कैथोलिक समुदाय आता है जो 27% के लगभग है। इस प्रकार भारत, नेपाल और मारीशस में हिन्दू सबसे ज्यादा हैं। यदि विश्व की बात की जाए तो सम्पूर्ण विश्व की जनसँख्या का 16% समुदाय हिन्दू है।

3. सभी ग्रहों के नाम क्या हैं?
Sabhi Grahon Ke Naam Kya Hain?
ग्रहों से यहाँ अर्थ हमारे सौरमंडल के ग्रहों से समझते हुए उत्तर दिया जा रहा है क्योंकि ब्रह्मांड में इंसानों द्वारा खोजे गए ग्रह जो सौरमंडल का हिस्सा नही है की सँख्या बहुत बड़ी है। हमारे सौरमंडल में प्लूटो जिसे हिन्दी मे यम ग्रह कहा जाता है को ग्रहों की श्रेणी से निकालने के बाद हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह बचते हैं जो हमारी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। इन ग्रहों के नाम सूर्य से दूरी के आधार पर इस प्रकार सूचीबद्ध हैं: बुध - शुक्र - पृथ्वी - मंगल - बृहस्पति - शनि - अरुण - वरूण। बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है तथा वरूण सूर्य के सबसे दूरस्थ स्थित ग्रह है।

4. कश्मीर किस पहाड़ी पर स्थित है?
Kashmir Kis Pahadi Par Sthit Hai?
कश्मीर हिमालय की पहाड़ियों का हिस्सा है यह भूखंड झेलम नदी की घाटी में स्थित है। कश्मीर को जम्मू तथा पाकिस्तान से अलग करने वाली पर्वत श्रृंखला का नाम पीर पांजाल है। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला यह स्थान पर्यटकों के लिए मनभावक है तथा एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है।

5. चीन की दीवार कहाँ स्थित है?
Chin Ki Diwar Kahan Sthit Hai?
चीन की दीवार पूर्व में डेनडांग से लेकर पश्चिम में लोप लेक तक फैली हुई है। इसे प्राचीन समय में उत्तर दिशा से होने वाले हमलों जैसे कि मंगोलियन हमलों से रक्षा करने हेतु बनाया गया था। यह कोई एक अकेली दीवार नही है बल्कि दीवारों का के समूह है जिन्हें सयुंक्त रूप से चीन की दीवार कहा जाता है। यह दीवार आज से लगभग 3000 साल पहले बनना शुरू हुई थी इसकी शुरुआत चीनी शासक शिहुआंग ने की थी। यह दीवार एक नही है बल्कि बहुत से खंडों से मिलकर बनी है यदि इसके सभी भागों को जोड़ दिया जाए तो इसकी लम्बाई 8850 किलो मीटर हो जाएगी। चीन के लोग इस दीवार को "वान ली छांग छंग" कहते हैं। इसे देखने की उत्सुकता विश्व भर के लोगों में इतनी अधिक है कि लोग वर्ष भर यहाँ आते रहते हैं तथा प्रत्येक वर्ष पर्यटकों की सँख्या 1 करोड़ के आँकड़े को पार कर जाती है।

6. भारत के कितने नाम हैं?
Bharat Ke Kitne Naam Hain?
भारत देश अपनी संस्कृति को संजोने वाला देश है यहाँ पर भाषाओं की एक लंबी सूची अपना अस्तित्व बनाए हुए है भाषाओं के कारण इस देश के नाम में भी अनेकता दिखाई देती है। हालांकि दुनिया के ज्यादातर देशों का नाम हिन्दी तथा इंग्लिश भाषा में एक जैसा है लेकिन भारत के साथ ऐसा नही है। इस देश को हिन्दी में भारत कहा जाता है वहीं इंग्लिश में इसका नाम इंडिया है। भारत को मुख्यतः तीन नामों से जाना जाता है भारत, इंडिया तथा हिन्दुस्तान। भारत शब्द संस्कृत से बना है तथा महाभारत से भी इस नाम की रचना का सबंध है प्राचीनता के कारण भारत शब्द देश के नाम हेतु सबसे वैध है। वहीं हिन्दुस्तान शब्द सिन्धु से बना है क्योंकि भारत देश की संस्कृति सिन्धु नदी के किनारे पनपी थी तथा इसी सिन्धु को अरबी भाषा में हिन्दू कहा गया है क्योंकि अरबी में "स" को "ह" पढा जाता है। हिन्दू शब्द से ही हिन्दुस्तान बना है। इंडिया शब्द अंग्रेजी के इंडस से निकला है क्योंकि सिन्धु को अंग्रेजी में इंडस कहा जाता है और इंडस से इंडिया बना है। इन तीन नामों के अतिरिक्त भारत को आर्यव्रत, इंडो, जम्बूद्वीप, द्रविड़ तथा कभी-कभी आंशिक रूप से आर्यभट्ट भी कहा जाता है। आर्यभट्ट शब्द आर्यव्रत की गलत वर्तनी से उपजा है तथा भारत के विश्वप्रसिद्ध महान खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का नाम होने के कारण प्रचलित हुआ है।

7. भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा लिंग अनुपात है?
Bharat Ke Kis Rajya Me Sabse Jyada Ling Anupaat Hai?
भारत के उत्तरी भाग में स्थित हरियाणा राज्य में लिंगानुपात सबसे अधिक है यह अनुपात 2011 की जनगणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर केवल 879 महिलाएँ हैं। हरियाणा राज्य भारत की राजधानी दिल्ली से सट्टा हुआ है तथा दिल्ली की पश्चिमी सभ्यता के मिलान से विकसित हुई आधुनिक संस्कृति का इस राज्य पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ा है। परन्तु पुरुष प्रधान समाज की संकीर्ण मानसिकता के साथ-साथ अन्य अमानवीय कारण आज भी इस राज्य में कन्या भ्रूणहत्या को बढ़ावा देते हैं। हालांकि समय के साथ हरियाणा में भी इस प्रकार की मानसिकता में कमी आई है तथा 2001 में जो आँकड़ा 1000:819 था वह 2011 में 1000:879 देखा गया जो कि एक बड़ा अंतर है।

8. भारत में सबसे पहला फुटबॉल मैच कब खेला गया था?
Bharat Me Sabse Pahla Football Match Kab Khela Gaya Tha?
वर्ष 1888 में भारत का पहला फुटबॉल मैच खेला गया था। इस मैच को डुरंड फुटबॉल टूर्नामेंट 1988 के नाम से जाना जाता है। इसका आयोजन डुरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी ने ओशियन के साथ मिलकर किया था। इस मैच में भागीदारी लेने के लिए कोई शुल्क नही लिया गया था तथा जीतने वाले के लिए 50 लाख का इनाम घोषित था। इस मैच में जहाँ रॉयल स्कॉट्स फ़ज़ीलियर्स ने 2-1 से जीत हासिल की थी तो वहीं हाइलैंड लाइट इन्फेंट्री को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वर्ष 1988 से भारत में फुटबॉल की शुरुआत हुई है लेकिन आज भी भारत को फुटबॉल में कोई विशेष मुकाम हासिल नही है। जैसे भारतीय क्रिकेट का दबदबा पूरे विश्व में है वैसे भारत की फुटबॉल में कोई विशेष उपलब्धि देखने को नही मिलती।

9. दुबई की अल-नबूदा कंपनी जो भारतीय वर्करों का रूचि केंद्र है की स्थापना कब हुई थी?
Dubai Ki Al Naboodah Company Jo Ki Bhartiya Workers Ka Ruchi Kendra Hai Ki Sthapna Kab Hui Thi?
अल नबूदा दुबई, सयुंक्त अरब अमीरात की सिविल क्षेत्र की एक अग्रिम कंपनी है जो सड़क, एयरपोर्ट, पुल निर्माण इत्यादि बनाने का कार्य करती है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी। इस कंपनी में प्रवासी भारतीय वर्कर की अधिकता है। अल नबूदा में 16 हज़ार से भी ज्यादा वर्कर काम करते हैं। 47 देशों में कारोबार करने वाली इस कंपनी की ओर भारतीयों का विशेष रूझान है क्योंकि यह भारतीय वर्करों को तव्वजो देती है।

10. एशिया में कितने देश हैं?
Asia Me Kitne Desh Hain?
एशिया जो कि स्वयं दुनिया के सातों महाद्वीपों में सबसे बड़ा है में कुल 48 देश हैं जिसमें 1 लाख 31 करोड़ वर्ग किलो मीटर में फैला रूस क्षेत्रफल के आधार पर इसका सबसे बड़ा देश है। इसके बाद चीन व भारत का नाम आता है। भारत जहां क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया में सातवां स्थान रखता है वहीं एशिया का यह तीसरा सबसे बड़ा देश है। एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है जिसका कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलो मीटर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट