सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दूरदर्शन पर सर्वप्रथम समाचार किसने पढ़े थे

दूरदर्शन जिसने अपना प्रयोगात्मक प्रसारण 12 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 1959 को शुरू किया था पर सर्वप्रथम समाचार पढ़ने का गौरव प्रतिमा पुरी को प्राप्त हुआ। इनका पूरा नाम विद्या रावत पुरी था तथा ये गोरखा समुदाय से आती थी। दूरदर्शन पर समाचार पढ़ने से पूर्व इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए भी काम किया। दूरदर्शन के हिस्सा बनने के लिए राजधानी दिल्ली स्थानांतरित होने से पहले प्रतिमा पुरी हिमाचल की राजधानी शिमला में रहती थी।

यद्दपि दूरदर्शन ने 1959 में दस्तखत दे दी थी परन्तु इसका नियमित प्रसारण 15 अगस्त 1965 से शुरू हुआ था। इसी वर्ष दूरदर्शन पर हिन्दी समाचारों को पढ़ने का सिलसिला आरंभ हुआ जिसकी शुरुआत प्रतिमा पुरी ने की। इस कार्य के साथ ही उनका नाम भारतीय दूरदर्शन इतिहास के अमिट पन्नों में दर्ज हो गया। यह समाचार संस्करण मात्र पाँच मिनट का था परन्तु इसने जो पहचान प्रतिमा पुरी को दी उसने देश की करोड़ों महिलाओं को आगे बढ़ने व कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। आज प्रतिमा पुरी हमारे बीच नही हैं परन्तु उनकी यह पहचान सदैव यूं ही बनी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट