सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदी का सबसे बड़ा शब्द क्या है

हर भाषा की अपनी अलग-अलग विशेषता होती है। इसी प्रकार विश्व की चौथी सबसे बड़ी भाषा हिंदी जिसका स्थान क्रमशः मैंडरिन चाइनीज, इंग्लिश व स्पेनिश के बाद आता है की भी अपनी विशेषताएँ हैं। अपनी मातृभाषा की विशेषताएँ व इसके बारे में रोचक जानकारी जानने की जिज्ञासा अक्सर हर किसी के मन में उठती है। इसी जिज्ञासा के चलते हमारे पाठकों द्वारा हमसे यह प्रश्न बार-बार पूछा जाता है कि हिंदी का सबसे बड़ा शब्द क्या है उनके इस प्रश्न का उत्तर यहाँ दिया जा रहा है।हिंदी भाषा का अब तक निर्मित किया गया सबसे बड़ा शब्द है:

लौहपथगामिनिसूचकदर्शकहरितताम्रलौहपट्टिका

24 अक्षरों और 10 मात्राओं व चिह्नों के मेल से बना यह शब्द हिंदी भाषा का सबसे बड़ा शब्द कहलाता है। यह शब्द रेल की पटरियों के किनारों पर लगे हरे रंग के लोहे से बने लिखित निर्देश बोर्ड के लिए प्रयोग किया जाता है तथा हिंदी के अब तक के ज्ञात शब्दों में सबसे बड़ा है। इसमें प्रयुक्त सभी शब्दों के अलग-अलग अर्थ इस प्रकार हैं:

लौह: लोहा
पथ: रास्ता
गामिनी: गमन करने वाली/ चलने वाली
सूचक: सूचना देने वाला
दर्शक: दिखाने वाला/ निर्देश करने वाला
हरित: हरा
ताम्र लौह: तांबा मिश्रित लोहा
पट्टिका: लिखने के लिए बनाई गई सीधी पतली ठोस चादर/ तख्ती

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट