सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय गान जन गण मन क्विज | National Anthem Jan Gan Man GK Quiz in Hindi

1. जन गण मन की रचना का श्रेय निम्न में से किसे जाता है?
अ. रवींद्रनाथ टैगोर
ब. बकिम चंद्र चटोपाध्याय
स. जयदेव पुरातन
ड. सुकान्त भट्टाचार्य

2. जन गण मन को गाने में लगने वाला समय निम्न में से क्या है?
अ. 48 सेकंड
ब. 50 सेकंड
स. 52 सेकंड
ड. 54 सेकंड

3. जन गण मन की रचना निम्न में से किस वर्ष की गई थी?
अ. वर्ष 1891 में
ब. वर्ष 1901 में
स. वर्ष 1911 में
ड. वर्ष 1919 में

4. भारतीय संविधान में रवींद्रनाथ टैगोर की इस रचना को किस शीर्षक के आधार पर भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया है?
अ. जन गण मन
ब. जय हे
स. अधिनायक
ड. भारत भाग्य विधाता

5. वास्तविक रचना "भारत भाग्य विधाता" में कुल कितने पद्य हैं?
अ. तीन
ब. पाँच
स. सात
ड. नौ

6. "भारत भाग्य विधाता" रचना का कौन सा पद्य राष्ट्र गान के रूप में अपनाया गया है?
अ. प्रथम पद्य
ब. द्वितीय पद्य
स. तृतीय पद्य
ड. चतुर्थ पद्य

7. राष्ट्रगान को संक्षिप्त रूप में (जब राष्ट्रगान की प्रथम व अंतिम पंक्ति गाई जाती है) को गाने का समय कितना है?
अ. 10 सेकंड
ब. 15 सेकंड
स. 20 सेकंड
ड. 25 सेकंड

8. राष्ट्रगान को वास्तविक रूप से किस भाषा में लिखा गया है?
अ. हिन्दी
ब. संस्कृत
स. मराठी
ड. बंगाली

9. भारत के राष्ट्रगान को सर्वप्रथम स्वजनिक रूप से कब गाया गया था?
अ. 27 दिसंबर 1911
ब. 27 दिसंबर 1913
स. 27 दिसंबर 1919
ड. 27 दिसंबर 1923

10. राष्ट्रगान को सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया था?
अ. लाहौर अधिवेशन
ब. दिल्ली अधिवेशन
स. लखनऊ अधिवेशन
ड. कोलकाता अधिवेशन

11. राष्ट्रगान में गाया जाने वाला शब्द "विंध्य" जो कि विंध्य प्रदेश के लिए प्रयोग किया गया था वर्तमान में यह प्रदेश किस राज्य का हिस्सा है?
अ. उत्तर प्रदेश
ब. मध्य प्रदेश
स.आंध्र प्रदेश
ड. हिमाचल प्रदेश

13. राष्ट्रगान में किस राज्य का जिक्र है जो आज भारत नही बल्कि पाकिस्तान का हिस्सा है?
अ. पंजाब
ब. द्रविड़
स. सिंध
ड. मराठा

13. राष्ट्रगान में प्रयोग किया गया शब्द "द्रविड़" भारत के किस भाग को दर्शाता है?
अ. उत्तरी भाग को
ब. दक्षिणी भाग को
स. पूर्वी भाग को
ड. पश्चिमी भाग को

14. राष्ट्रगान निम्न में से किस स्थान पर गाया जाना पुनः अनिवार्य किया गया है?
अ. सार्वजनिक लाइब्रेरी में
ब. बैंकों में
स. निजी उद्योगों में
ड. सिनेमाघरों में

15. शुरू से ही राष्ट्रगान सिनेमा घरों में गाया जाना अनिवार्य था किस वर्ष इसका गायन सिनेमा घरों से हटाया गया था।
अ. वर्ष 1965 में
ब. वर्ष 1970 में
स. वर्ष 1975 में
ड. वर्ष 1980 में

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (स) 3. (स) 4. (ड) 5. (ब) 6. (अ) 7. (स) 8. (ड) 9. (अ) 10. (ड) 11. (ब) 12. (स) 13. (ब) 14. (ड) 15. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट