सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नोटबंदी क्विज | Notebandi GK Quiz in Hindi

1. आजाद भारत में आज तक कुल कितनी बार नोटबंदी हुई है?
अ. एक बार
ब. दो बार
स. तीन बार
ड. चार बार

2. भारत में पहली बार नोटबंदी किस वर्ष हुई थी?
अ. 1972 में
ब. 1967 में
स. 1978 में
ड. 1982 में

3. पहली बार हुई नोटबंदी के समय निम्न में से कौन से नोट बंद किए गए थे?
अ. 50, 100 और 500 के
ब. 100, 500 और 1000 के
स. 500, 1000 और 5000 के
ड. 1000, 5000 और 10000 के

4. पहली बार हुई नोटबंदी के समय निम्न में से किस दल की केंद्र में सरकार थी?
अ. काँग्रेस पार्टी
ब. कम्युनिस्ट पार्टी
स. बहुजन समाज पार्टी
ड. जनता पार्ट

5. पहली बार की गई नोटबंदी की घोषणा तारीख क्या थी?
अ. 16 जनवरी
ब. 23 फरवरी
स. 27 मई
ड. 8 मार्च

6. पहली बार नोटबंदी निम्न में आए किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हुई थी?
अ. मोरारजी देसाई
ब. चरण सिंह
स. चंद्र शेखर
ड. लाल बहादुर शास्त्री

7. आजाद भारत में दूसरी बार नोटबंदी किस वर्ष हुई थी?
अ. 2014 में
ब. 2017 में
स. 2015 में
ड. 2016 में

8. दूसरी बार हुई नोटबंदी की घोषणा की तारीख क्या थी?
अ. 11 अगस्त
ब. 19 सितंबर
स. 8 नवंबर
ड. 27 दिसंबर

9. दूसरी बार हुई नोटबंदी के समय निम्न में से कौन-कौन से नोटों को बंद किया गया था?
अ. 50 और 500
ब. 50 और 100
स. 100 और 500
ड. 500 और 1000

10. दूसरी बार की नोटबंदी निम्न में से किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुई थी?
अ. नरेंद्र मोदी
ब. मनमोहन सिंह
स. राजीव गाँधी
ड. अटल बिहारी वाजपेयी

11. भारत की आजादी से पूर्व नोटबंदी निम्न में से किस वर्ष हुई थी?
अ. 1933 में
ब. 1937 में
स. 1943 में
ड. 1946 में

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (स) 3. (ड) 4. (ड) 5. (अ) 6. (अ) 7. (ड) 8. (स) 9. (ड) 10. (अ) 11. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट