सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काला घोड़ा कला महोत्सव कब मनाया जाता है

काला घोड़ा कला मोहत्सव को काला घोड़ा फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के पहले शनिवार को मनाया जाता है। इस महोत्सव का मूल स्थान मुंबई, महाराष्ट्र है। इस महोत्सव में मुंबई के साथ साथ पूरे देश के लोग शिरखत करते हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इस महोत्सव की प्रसिद्धि को नकारा नही जा सकता। देश-विदेश से प्रत्येक वर्ष लाखो की सँख्या में यहाँ कलाप्रेमी आते हैं। इस महोत्सव में भाग लेने वाले व्यक्ति अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं। जिसमें यह महोत्सव कलाकारों और उनके प्रशंसको को एक ही स्थान पर लाने में सहायता करता है। प्रत्येक वर्ष बहुत सी कंपनियां इस फेस्टिवल की प्रायोजक बनती हैं और क्योंकि यह महोत्सव देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर अपनी पकड़ रखता है इसलिए आर्थिक स्तर पर इस महोत्सव का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। कलाकारों की विभिन्न कलाकृतियों का अहम रूप यहाँ देखने को मिलता है। इस महोत्सव में लगाई गई कलाकृतियों के साथ उनकी जानकारी हेतु सूचना पट्टिका लगी होती है जो दर्शक को कलाकृति के बारे में जानकारी देती है इस प्रकार जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से भी इस महोत्सव का हिस्सा बना जा सकता है। वक्त के साथ इस महोत्सव की प्रसिद्धता बढ़ती जा रही है जिस कारण बहुत से बड़े ब्रांड काला घोड़ा कला महोत्सव को स्पॉन्सर करने के लिए होड़ में लगे रहते हैं।

कब मनाया जाता है: फरवरी माह के पहले शनिवार से शुरू होकर 9 दिन तक
कहाँ मनाया जाता है: मुंबई, महाराष्ट्र
शुरुआत कब हुई: 30 अक्तूबर 1998 को
किससे सबंधित है: कला क्षेत्र से

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट