सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिलियन बिलियन को लाख करोड़ अरब में कैसे बदलें Million Billion GK in Hindi

सँख्या का यह रूप भारत में प्रयोग नही किया जाता परन्तु इंटरनेट पर अंग्रेजी की बहुलता के कारण इस प्रणाली को भारत में भी जाना जाने लगा है। परन्तु अभी इन्हें बदलने में भारतीय कठिनाई अनुभव करते हैं क्योंकि ये हमारे द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हजार, लाख, करोड़ व अरब जैसी सँख्या बनाने की प्रणाली से थोड़े भिन्न हैं। इसी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए यह पेज बनाया गया है जिस पर मिलियन बिलियन से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया गया है। तो चलिए जानते हैं भारतीय गणित प्रणाली के हिसाब से मिलियन बिलियन कितने होते हैं?

मिलियन

1 मिलियन कितना होता है?
1 मिलियन = 10 लाख
1 मिलियन और 10 लाख लिखने में कोमे का अंतर:
1,000,000 = 10,00,000
एक मिलियन = दस लाख

बिलियन

1 बिलियन कितना होता है?
1 बिलियन = 1 अरब
1 बिलियन और 1 अरब लिखने में कोमे का अंतर:
1,000,000,000 = 1,00,00,00,000
एक बिलियन = एक अरब

मिलियन बिलियन प्रणाली में हर सँख्या के बढ़ने के साथ तीन शून्य बढ़ जाते हैं। इस प्रकार यदि हम बिलियन में 3 शून्य जोड़ देंगे तो यह ट्रिलियन बन जाएगा।

1 ट्रिलियन = 10 खरब
1,000,000,000,000 (एक ट्रिलियन)
10,00,00,00,00,000 (10 खरब)

यह तीन शून्य बढ़ना हजार की सँख्या से शुरू होता है तथा आमतौर पर सँख्या लिखते हुए इन अंग्रेजी शब्दों का पहला शब्द प्रयोग किया जाता है। जैसे:

1K = 1000 (किलो)
1M = 1,000,000 (मिलियन)
1B = 1,000,000,000 (बिलियन)
1T = 1,000,000,000,000 (ट्रिलियन)

यहाँ K का अर्थ किलो होता है जिसे अंग्रेजी में 1 हजार के लिए प्रयोग किया जाता है।
मूलतः यही चार हमें देखने को मिलते हैं। क्योंकि फेसबुक, यूट्यूब या ट्विटर कोई भी अंग्रेजी वेबसाइट गिनती दिखाने के लिए इसी भाषा का प्रयोग करती है। विशेष तौर पर फॉलोवर्स लाइक या कमेंट की सँख्या किलो, मिलियन या बिलियन में ही अंकित होती है। इसलिए इनका प्रयोग जान लेना अनिवार्य हो जाता है। आइए जानते हैं कि वेबसाइट पर लिखे इन मिलियन बिलियन को पढा कैसे जाता है।

1K मतलब 1 हजार
1M मतलब 10 लाख
1B मतलब 1 अरब
1T मतलब 10 खरब

और यदि कहीं लिखा होगा 1.5M तो इसे लाख में बदलने के लिए दशमलव के आगे 6 जीरो लगानी होंगी और क्योंकि 5 दशमलव के बाद है इसलिए सबसे आगे आने वाली जीरो के स्थान पर 5 आ जाएगा तथा 1.5M बनेगा 15 लाख। यह इस प्रकार बनेगा:

1.5M = 15,00,000
(एक के आगे पाँच शून्य और एक पाँच; ये होता है 15 लाख)

और यदि कहीं लिखा जो 1.5B तो आपको ऊपर वाला फार्मूला ही अपनाना है बस अंतर होगा तो ये कि यहाँ छः की जगह नौ शून्य लगाने होंगे तथा एक शून्य की जगह पाँच का अंक ले लेगा। यह इस प्रकार होगा:

1.5B = 1,50,00,00,000
(एक के आगे आठ शून्य और पाँच का अंक; ये होता है 1 अरब 50 करोड़)

क्योंकि ट्रिलियन का इतना प्रयोग नही होता इसलिए उसमें कंफ्यूज होने की जरूरत नही है बस इतनी जानकारी रखिए की 1 ट्रिलियन 10 खरब के बराबर होता है और इसमें एक के पीछे 12 शून्य लगते हैं।

मिलियन सूची:
1 मिलियन - 10 लाख
10 मिलियन - 1 करोड़
100 मिलियन - 10 करोड़
1000 मिलियन - 1 अरब
10,000 मिलियन - 10 अरब
1,00,000 मिलियन - 1 खरब

बिलियन सूची:
1 बिलियन - 1 अरब
10 बिलियन - 10 अरब
100 बिलियन - 1 खरब
1000 बिलियन - 10 खरब

अब आगे थोड़ी प्रैक्टिस करते हुए मिलियन बिलियन को लाख करोड़ अरब में बदलने वाला क्विज खेलिए इस क्विज को सही से पूरा कर पाने के बाद आप इन सँख्याओं को बदलने में कभी नही चूकेंगे।

1. 2.6 मिलियन कितना होता है?
A. 2.6 लाख
B. 260 हजार
C. 26 लाख
D. 26 करोड़

उत्तर: (C)

2. 10 बिलियन कितना होता है?
A. एक अरब
B. दस अरब
C. एक खरब
D. दस खरब

उत्तर: (B)

3. 20 मिलियन कितने होतेहै?
A. 20 लाख
B. 20 करोड़
C. 200 लाख
D. 200 करोड़

उत्तर: (C)

4. 37 बिलियन कितने होते हैं?
A. 370 लाख
B. 370 करोड़
C. 37 अरब
D. 37 खरब

उत्तर: (C)

5. 100 मिलियन कितने होते हैं?
A. 10 करोड़
B. 100 करोड़
C. 1 अरब
D. 10 अरब

उत्तर: (A)

6. 150 बिलियन कितने होते हैं?
A. 1 अरब 50 करोड़
B. 15 अरब
C. 15 खरब
D. 1 खरब 50 अरब

उत्तर: (D)

7. 1000 मिलियन कितने होते हैं?
A. 1 अरब
B. 10 अरब
C. 1 खरब
D. 10 खरब

उत्तर: (A)

8. 1000 बिलियन कितने होते हैं?
A. 1 खरब
B. 10 खरब
C. 100 खरब
D. 1000 खरब

उत्तर: (ब)

9. एक ट्रिलियन कितने मिलियन के बराबर होता है?
A. 10 हजार मिलियन
B. 10 लाख मिलियन
C. 10 करोड़ मिलियन
D. 10 अरब मिलियन

उत्तर: (B)

10. एक ट्रिलियन कितने बिलियन के बराबर होते हैं?
A. 1 हजार बिलियन
B. 1 लाख बिलियन
C. 1 करोड़ बिलियन
D. 1 अरब बिलियन

उत्तर: (A)

मिलियन बिलियन से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न:

मिलियन और बिलियन किन किन देशों में प्रयोग किया जाता है?
शुरू में यह प्रणाली यूरोपीय, अमेरिकी व मिडल ईस्ट देशों में प्रयोग की जाती थी परन्तु वर्तमान में हर वह स्थान जहाँ अंग्रेजी बहुलता है पर इस प्रणाली का प्रयोग होने लगा है। इसका मूल अरबी है।

मिलियन शब्द का की उत्पति कैसे हुई है?
मिलियन शब्द की उत्पति के विश्वसनीय तथ्य मौजूद नही हैं परन्तु इसका प्रयोग सत्रहवीं शताब्दी से शुरू हुआ माना गया है।

क्या ट्रिलियन से बड़ी कोई सँख्या है?
जी हाँ... इस प्रणाली के तहत संख्याएँ ट्रिलियन के बाद क्वाड्रिलियन, क्वांटिलियन, सिक्सटिलियन से भी आगे जाती है। सेंटिलियन पर जाकर इस प्रणाली में एक के आगे 303 जीरो लग जाती हैं।

ट्रिलियन के आगे की सूची:
ट्रिलियन : 1 के आगे 12 शून्य
(1,000,000,000,000)
क्वाड्रिलियन : 15 शून्य
क्वांटिलियन : 18 शून्य
सिक्सटिलियन : 21 शून्य
सेप्टिलियन : 24 शून्य
ऑक्टीलियन : 27 शून्य
नॉनिलियन : 30 शून्य
डेसीलियन : 33 शून्य
अनडेसीलियन : 36 शून्य
ड्यूओडेसीलियन : 39 शून्य
ट्रीडेसीलियन : 42 शून्य
और इस प्रकार बढ़ती हुई यह सँख्या सेंटीलियन तक जाती है। यद्दपि सेंटीलियन से आगे भी सँख्या बनाई जा सकती है। सेंटीलियन में एक के बाद 303 शून्य होते हैं।

कुछ जानकारियाँ जो हमें आमतौर पर मिलियन बिलियन में दी जाती है। आइए समझते हैं कि ये सँख्याएँ भारतीय प्रणाली के हिसाब से हमें क्या अंक देती हैं:

1. दुनिया की कुल जनसँख्या को यदि आप इंटरनेट पर खोजेंगे तो यह आपको 7.6 बिलियन बताई जाएगी। यदि इसे भारतीय प्रणाली में देखा जाए तो यह बनती है 7 अरब 60 करोड़।

2. आपने यूट्यूब जरूर चलाया होगा यूट्यूब का सबसे बड़ा चैनल स्वीडन के एक हास्य कलाकार का है। इनका नाम है फेलिक्स एर्विड। इस चैनल के सब्सक्राइबर की सँख्या आपको 60M+ दिखाई जाएगी। जिसका अर्थ है 60 मिलियन से अधिक। अब यदि आप भारतीय प्रणाली के हिसाब से पूछें तो यह बनती है 6 करोड़।

3. एक अंदाजा लगाया गया है कि यदि आप दुनिया के सभी देशों की सम्पति को एकत्रित कर इसका मूल्य निकाले तो यह कुल राशि होगी 250 ट्रिलियन अर्थात 250,000,000,000,000 यूएस डॉलर्स। यदि इसे भारतीय प्रणाली में बदला जाए तो यह होगी पच्चीस हजार अरब डॉलर्स। यदि आप इसे रुपयों में बदलना चाहते हैं तो 65 से गुना कर दीजिए जो रकम आएगी वह इस दुनिया के सभी इंसानों द्वारा आज तक कमाई गई कुल सम्पति है।

4. दुनिया के सबसे अमीर आदमी जो कि अमेजन के मालिक हैं के पास 112 बिलियन डॉलर्स की राशि है यदि हम इसे भारतीय प्रणाली में बदलेंगे तो यह होगी 1 खरब 12 अरब डॉलर।

5. यदि सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूसरी आप इंटरनेट पर देखेंगे तो यह आपको 149.6 मिलियन बताई जाएगी जो कि भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार 14 करोड़ 96 लाख किलो मीटर है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट