सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबसे ज्यादा वजन किस जीव में होता है

पृथ्वी पर बहुत से जीव पाए जाते हैं छोटे से लेकर बड़े तक यदि सभी जीवों को वजन के आधार पर क्रमांक दिए जाएं तो सबसे ऊपर नीली व्हेल का नाम आता है। नीली व्हेल दुनिया का सबसे बड़ा जीव होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे भारी जीव भी है। हालांकि डायनासौर भी भारी वजनी रहे हैं परन्तु क्योंकि वे अब इतिहास का हिस्सा हैं इसलिए वर्तमान में ब्लू व्हेल सबसे भारी जीव कहलाती है। व्हेल की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी जीभ मात्र का वजन एक हाथी के बराबर होता है। ब्लू व्हेल का कुल वजन 200 टन अर्थात 2 लाख किलोग्राम होता है। इतने अधिक वजन के बावजूद यह तैरने में सक्षम है। वहीं यदि इसके खाने की बात की जाए तो व्हेल एक दिन में 4 टन अर्थात 4 हजार किलोग्राम खाना खाती है। व्हेल का मुख्य भोजन छोटी-छोटी मछलियाँ होती हैं जिन्हें क्रिल कहा जाता है।

सबसे ज्यादा वजनी जीव: नीली व्हेल
कितना वजन: 2 लाख किलोग्राम
प्रजाति: मछली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट