सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

05 मई 2018 करेंट अफेयर्स क्विज Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा व्यू पेंशन पासबुक सेवा चालू की गई है जिसके जरिए पेंशन भोगी अपनी सभी पेंशनों की जानकारी देख सकेंगे; इस सेवा को किस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए प्रदान किया गया है?
A. भीम एप्प
B. m कवच
C. माई गोव
D. उमंग एप्प

उत्तर: (D)

2. हाल ही में बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को आंध्र प्रदेश के किस शहर का उपकलेक्टर बनाया गया है?
A. गुंटूर
B. वेस्ट गोदावरी
C. अनंतपुर
D. कुर्नूल

उत्तर: (A)

3. पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश कौन नियुक्त हुए हैं?
A. ए.के. मित्तल
B. कृष्ण मुरारी
C. रामेंद्र जैन
D. दीपक सिब्बल

उत्तर: (A)

4. भारत किस देश में रविन्द्र नाथ टैगोर की 157 वीं जयंती पर 5 दिवसीय त्यौहार का आयोजन करेगा?
A. ईरान
B. मिस्र
C. सीरिया
D. सऊदी अरब

उत्तर: (B)

5. केयूर भूषण जिनका हाल ही में निधन हुआ है वे निम्न में से क्या थे?
A. स्वतन्त्रता सेनानी
B. लेखक
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C)

6. हाल ही में आबंटित 65 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2018 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. ऋषि कपूर
B. मुकेश खन्ना
C. अमिताभ बच्चन
D. विनोद खन्ना

उत्तर: (D)

7. हाल ही में आबंटित 65 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. रेखा
B. श्रीदेवी
C. ऐश्वर्या राय
D. माधुरी दीक्षित

उत्तर: (B)

8. हाल ही में किसानों के लिए मौसम सूचना एप्प "महावेध" किस राज्य में लांच की गई है?
A. मध्य प्रदेश
B. पंजाब
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु

उत्तर: (C)

9. हाल ही में अशोक लाहिड़ी जो कि पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं को किस आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है?
A. वित्त आयोग
B. नीति आयोग
C. वेतन आयोग
D. रक्षा आयोग

उत्तर: (A)

10. हाल ही में किसे ONV साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. संगताकुमारी
B. एम.टी. वासुदेवन
C. ए. अय्यपन
D. सी.वी. बालाकृष्णन

उत्तर: (B)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट