सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 मई 2018 करेंट अफेयर्स क्विज Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य ने अपनी "के-फोन" परियोजना के तहत 20 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट में दिए जाने की घोषणा की है?
A. तेलंगाना
B. कर्नाटक
C. केरल
D. तमिलनाडु

उत्तर: (C)

2. हाल ही में किस सरकार द्वारा जारी किए गए "न्यूनतम मजदूरी अधिनियम" विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा सहमति दे दी गई है जिसके अनुसार अकुशल मजदूरों को 13,350 रुपए तथा अर्ध-कुशल मजदूरों को 14,698 रुपए न्यूनतम मजदूरी दिया जाना अनिवार्य है?
A. पंजाब सरकार
B. दिल्ली सरकार
C. केरल सरकार
D. बिहार सरकार

उत्तर: (B)

3. हाल ही में किस राज्य ने किसानों की कृषि निवेश में सहायता के लिए "रयथू बंधु योजना" शुरू की है जिसके तहत रबी और खरीफ की फसलों के मौसम में प्रति 1 एकड़ के लिए 4000 रुपए सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे?
A. तेलंगाना
B. मध्य प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. राजस्थान

उत्तर: (A)

4. हाल ही में भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किस केंद्रशासित प्रदेश में लड़ाकू विमान स्थापित किए हैं?
A. पुड्डुचेरी
B. लक्षद्वीप
C. दमन एंव दीव
D. अंडमान निकोबार

उत्तर: (D)

5. भारत में "इलेक्ट्रिक वाहनों" को अलग पहचान देने के लिए किस रंग की लाइसेंस प्लेट जारी की जाएगी?
A. पीली
B. नीली
C. हरी
D. सफेद

उत्तर: (C)

6. किस देश में 24 जून 2018 के बाद से महिलाएं गाड़ी चला सकेंगी तथा महिलाओं को इस प्रकार की अनुमति देने वाला यह विश्व का अंतिम देश बनेगा?
A. सीरिया
B. इजरायल
C. यमन
D. सऊदी अरब

उत्तर: (D)

7. यस बैंक भारत के किन दो राज्यों में "जल सुरक्षा कार्यक्रम" की शुरुआत करेगा?
A. हरियाणा-पंजाब
B. हरियाणा-राजस्थान
C. हरियाणा-दिल्ली
D. हरियाणा-उत्तर प्रदेश

उत्तर: (B)

8. ब्रह्मापुत्र नदी पर बन रहा डिब्रुगढ़ से देहमजी को जोड़ने वाला भारत का सबसे लंबा "रेल-सह-सड़क पुल" जिसे आम जनता के लिए अक्टूबर 2018 में खोला जाएगा; का नाम क्या है?
A. बोगिबिल ब्रिज
B. हज़ारिका ब्रिज
C. ढोला-सादिया ब्रिज
D. लावरी ब्रिज

उत्तर: (A)

9. मलेशिया में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल कर 92 वर्ष की उम्र में मलेशिया के प्रधानमंत्री कौन नियुक्त हुए हैं?
A. अब्दुल्ला अहमद बदावी
B. नजीब रज़ाक
C. अब्दुल रज़ाक हुसैन
D. महातिर मोहम्मद

उत्तर: (D)

10. सूचना एवं प्रौधोगिकी मंत्रालय द्वारा लांच की गई "डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप योजना" में कौन से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिसमें चुनाव होने पर उन्हें 10 हज़ार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा?
A. बीटेक-बीई
B. बीए
C. कॉमर्स
D. मेडिकल

उत्तर: (A)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट