सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया का सबसे तेजी से पानी में डूबता शहर कौन सा है

विश्व में बहुत से ऐसे शहर हैं जो अपनी एक अलग तरह की विशेषता के लिए जाने जाते हैं कभी-कभी यह विशेषता इन शहरों के लिए काफी फायदेमंद होती है तो कभी-कभी बहुत ही अधिक नुकसानदायक। दुनिया में एक ऐसा शहर है जिसका अपना अस्तित्व खतरे में है क्योंकि यह शहर दुनिया का सबसे तेजी से पानी में डूबता हुआ शहर है। समुंद्र के किनारे स्थित होने के कारण इस शहर की जमीन का स्तर तेजी से पानी के निम्न स्तर की ओर बढ़ रहा है। आज हम आपको इस शहर के बारे में बताएंगे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और जानेंगे कि इस शहर का नाम क्या है और कुछ ऐसी बातें जो इस शहर के बारे में आपको पता होनी चाहिए।

दुनिया के सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया की राजधानी "जकार्ता" दुनिया का सबसे तेजी से पानी में डूबने वाला शहर है इस शहर का इतनी तेजी से पानी में डूबना इसके अस्तित्व पर ही खतरा है विशेषज्ञों के अनुसार इस शहर के कुछ स्थान ऐसे हैं जो कि 9 इंच प्रति वर्ष की दर से नीचे धंसते जा रहे हैं यदि इन स्थानों के धंसने की रफ्तार यही रही तो आने वाले कुछ ही वर्षों में यह शहर पूर्णतः पानी में समा जाएगा और अपना अस्तित्व खो देगा। हालांकि इंडोनेशिया की सरकार इस शहर को बचाने के लिए बहुत से कड़े कदम उठा रही है जो कि इस शहर को डूबने से बचाने में सहायक होंगे जैसे कि समुद्र किनारे बसे इस शहर को समुंदर से अलग करने के लिए बीच में एक दीवार का निर्माण किया जा रहा है जिसकी वजह से समुंदर का पानी शहर में ना आ सके परंतु सरकार का यह प्रयास काफी नहीं है इस शहर को डूबने से बचाने के लिए और भी अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। जकार्ता के पानी में डूबने की बड़ी वजह है यहां पर तेजी से हो रहा अवैध खनन जिसकी वजह से इस शहर की वातावरण तथा जमीन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। तो यह थी दुनिया के सबसे तेजी से पानी में डूबने वाले शहर जकार्ता के बारे में जानकारी इसके अलावा यदि आपका जीके से सबंधित कोई प्रश्न है तो आप टिप्पणी के माध्यम से पूछ सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट