सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चन्द्रमा से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर GK Question Answer About Moon in Hindi

पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न यहां पर दिए गए हैं जो कि आपकी परीक्षाओं के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होंगे इसलिए इन इस पृष्ठ को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

1. चन्द्रमा क्या है?
# उपग्रह

2. चन्द्रमा प्राकृतिक उपग्रह है या कृत्रिम?
# प्राकृतिक

3. चन्द्रमा किसका प्राकृतिक उपग्रह है?
# पृथ्वी का

4. चन्द्रमा को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?
# मून (Moon)

5. चन्द्रमा पृथ्वी से कितनी दूर है?
# 3,84,400 (तीन लाख चौरासी हज़ार चार सौ) किलो मीटर

6. चन्द्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है?
# 1.3 सेकंड

7. यदि चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण की पृथ्वी से तुलना की जाए तो यह कितना होगा?
# 1/6

8. यदि मनुष्य का वजन पृथ्वी पर 100 किलो ग्राम है तो चन्द्रमा पर यह वजन कितना होगा?
# 16.5 किलो ग्राम

9. चन्द्रमा की परिधि कितनी है?
# 10,921 किलो मीटर

10. चन्द्रमा अपने ऊपर पड़ने वाले कितने प्रतिशत प्रकाश को प्रतिबिंबित करता है जिस कारण हम रात के समय चन्द्रमा को देख पाते हैं?
# 3 से 12 प्रतिशत प्रकाश को

11. चन्द्रमा का व्यास कितना है?
# 3,475 किलो मीटर

12. चन्द्रमा कितने दिनों में पृथ्वी का एक चक्र पूरा करता है?
# 27.3 दिनों में

13. चन्द्रमा एक वर्ष में पृथ्वी के कितने चक्कर काट लेता है?
# 13 चक्कर

14. चन्द्रमा का निर्माण कब हुआ था?
# आज से 4.5 अरब वर्ष पहले

15. चन्द्रमा का निर्माण कैसे हुआ?
# पृथ्वी तथा विशाल उल्का के टकराने से बिखरे मलबे से

16. जिस विशाल उल्का से टकराने पर चन्द्रमा का निर्माण हुआ वैज्ञानिकों के अनुसार उसका आकार क्या रहा होगा?
# मंगल ग्रह जितना

17. पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी पृथ्वी की परिधि से कितने गुना अधिक है?
# 30 गुना

18. चन्द्रमा का एक दिन कितना बड़ा होता है?
# 27.3 दिनों का

19. हम चन्द्रमा के धरातल का कितने प्रतिशत भाग देख सकते हैं?
# 59%

20. आकार के आधार पर चन्द्रमा सौरमण्डल के सभी उपग्रहों की तुलना में कौन सा स्थान रखता है?
# पाँचवा

21. चन्द्रमा पर स्थित सबसे बड़े पर्वत का क्या नाम है?
# मोन्स ह्यूजेन्स

22. मोन्स ह्यूजेन्स की ऊँचाई कितनी है?
# 4700 मीटर

23. चन्द्रमा का वह भाग जो सदैव छुपा रहता है तथा जिसे हम कभी देख नही पाते को क्या कहा जाता है?
# काला भाग

24. सबसे पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चन्द्रमा के धरातल पर कब उतारा गया था?
# 1966 में

25. सबसे पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चन्द्रमा पर किसने उतारा था?
# सोवियत यूनियन ने

26. सबसे पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान जो चन्द्रमा के धरातल पर उतरा था का क्या नाम था?
# लूना 2

27. सबसे पहला चन्द्रमा के धरातल पर उतरा मानव अंतरिक्ष यान कौन सा था?
# अपोलो-11

27. अपोलो-11 को चन्द्रमा पर किसने भेजा था?
# नासा ने

28. अपोलो-11 चन्द्रमा के धरातल पर कब उतरा था?
# 1969 में

29. चन्द्रमा पर कदम रखने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
# नील आर्मस्ट्रांग

30. चन्द्रमा पर कदम रखने वाली पहली महिला कौन थी?
# आज तक कोई महिला चन्द्रमा पर नही गई

31. चन्द्रमा पर दिन में औसतन तापमान कितना होता है?
# 107 डिग्री सेल्शियस

32. चन्द्रमा पर रात में औसतन तापमान कितना होता है?
# -153 डिग्री सेल्शियस

33. चन्द्रमा पृथ्वी से कितने गुना हल्का है?
# 81 गुना

34. चन्द्रमा प्रत्येक वर्ष पृथ्वी से कितनी दूर हो जाता है?
# 3.8 सेंटी मीटर

35. आज तक कुल कितने लोगों ने चन्द्रमा पर कदम रखे हैं?
# 12 लोगों ने

36. क्या चन्द्रमा पर रहते हुए आप एक दूसरे से बात कर सकते हैं?
# नही, क्योंकि हवा न होने के कारण वहाँ आवाज़ गति नही कर सकती

37. चन्द्रमा और सूर्य हमें एक ही आकार के क्यों दिखाई देते हैं?
# क्योंकि सूर्य चाँद से 400 गुना बड़ा है तथा लगभग 400 गुना ही दूर है इसलिए दोनों का आकार पृथ्वी से लगभग एक जैसा दिखाई देता है

38. क्या चन्द्रमा सौरमण्डल के सभी ग्रहों से छोटा है?
# अभी के 8 ग्रहों से हमारा चन्द्रमा छोटा है लेकिन क्योंकि चन्द्रमा प्लूटो से बड़ा है इसलिए जब प्लूटो ग्रहों की सूची में था तब चन्द्रमा सौरमण्डल के एक ग्रह प्लूटो से बड़ा कहलाता था।

39. चन्द्रमा पर आज तक कुल कितने झण्डे गाड़े जा चुके हैं?
# 6 झण्डे (इनमें से पाँच ज्यों के त्यों खड़े है)

40. क्या चन्द्रमा पर गाड़े गए झण्डों का रंग सफेद हो गया है यदि हाँ तो क्यों?
# चन्द्रमा पर वर्ष 1969 से 1972 के मध्य गाड़े गए सभी अमेरिकन झण्डों का रंग सफेद पड़ गया है क्योंकि पृथ्वी की तरह चन्द्रमा पर वातावरण न होने के कारण सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलट व तीक्ष्ण सूर्य की किरणों ने उन झण्डों का रंग उड़ा दिया है।

41. क्या चन्द्रमा की सतह से पृथ्वी सदैव दिखाई देती रहती है?
# हाँ... क्योंकि चन्द्रमा सदैव अपना एक ही मुख पृथ्वी की तरफ रखता है इसलिए पृथ्वी कभी भी चन्द्रमा के।आसमान से ओझल नही होती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट