सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज 190 GK Quiz in Hindi

1. वर्ष 1301 में किसने "कश्मीर" में हिंदू राज्य की स्थापना की थी?
A. मेहुल
B. सूहादेव
C. ब्रिंदाक्ष
D. महाविजय

2. "गिरिया का प्रथम युद्ध" निम्न में से किस वर्ष हुआ था?
A. वर्ष 1801 में
B. वर्ष 1230 में
C. वर्ष 1740 में
D. वर्ष 1535 में

3. इटली में "फासीवाद" का जन्मदाता निम्न में से किसे माना जाता है?
A. मुसोलिनी
B. आर्क ड्यूक
C. रोम्मेल
D. डेजर्ट फॉक्स

4. फिजी की राजधानी का नाम निम्न में से क्या है?
A. बैरीकी
B. कोडोर
C. होनियारा
D. सूवा

5. वर्ष 1773 में निम्न में से कौन सा एक्ट पारित हुआ था?
A. चार्टर एक्ट
B. रॉलेट एक्ट
C. एक्ट ऑफ सेटलमेंट
D. रेग्युलेटिंग एक्ट

6. वायुयान तथा मोटर नाव की गति को नापने वाले उपकरण को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
A. ग्रेवीमीटर
B. मैनोमीटर
C. टैकोमीटर
D. गल्वेनोमीटर

7. फतेहपुर सीकरी नामक प्रसिद्ध स्थान निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. मध्यप्रदेश
C. बिहार
D. उत्तर प्रदेश

8. "विरोधाभासों का मिश्रण" उपनाम से किस शासक को जाना जाता है?
A. मुहम्मद बिन कासिम
B. मोहम्मद बिन तुगलक
C. औरंगजेब
D. इब्राहिम लोदी

9. निम्न में से किस वंश के शासक स्वयं को "सूर्यवंशी" कहते थे?
A. सिसोदिया वंश
B. सोलंकी वंश
C. चंदेल वंश
D. परमार वंश

10. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति प्राप्त है?
A. अनुच्छेद - 19
B. अनुच्छेद - 42
C. अनुच्छेद - 58
D. अनुच्छेद - 72

1. उत्तर: सूहादेव
विस्तार: वर्ष 1301 में सूहादेव ने कश्मीर में हिंदू राज्य की स्थापना की थी अलबेरूनी के अनुसार उस समय कश्मीर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी और उस समय कश्मीर शैवमत का केंद्र हुआ करता था। परन्तु चौदहवीं शताब्दी का मध्य आते-आते कश्मीर पर मुस्लिम शासकों का अधिकार हो गया।

2. उत्तर: वर्ष 1740 में
विस्तार: गिरिया बिहार राज्य में स्थित एक स्थान है जहाँ इतिहास के दो महत्वपूर्ण युद्ध हुए हैं। गिरिया का प्रथम युद्ध वर्ष 1740 में बंगाल के नवाब रहे अलीवर्दी खां तथा सरफराज खां के मध्य हुआ था इस युद्ध में सरफराज खां मारा गया था तथा अलीवर्दी खां बंगाल का नवाब बन गया। इसके बाद गिरिया का दूसरा युद्ध वर्ष 1763 में हुआ यह युद्ध मीर कासिम और अंग्रेजो के मध्य हुआ था जिसमें अंग्रेजों ने विजय प्राप्त की और मीर कासिम से बंगाल की गद्दी छीन ली।

3. उत्तर: मुसोलिनी
विस्तार: बेनिटो मुसोलिनी इटली का राजनेता था इसका जन्म 1883 ईस्वी में हुआ था। मुसोलिनी इटली का 27 वां प्रेसिडेंट भी बना और इसने फासीवाद आंदोलन की शुरुआत की जो कि उदारवाद के विरुद्ध था। फांसीवाद आंदोलन उदारवाद के विरूद्ध चलाया गया एक आंदोलन था हालांकि यह आंदोलन साम्राज्यवाद के विरुद्ध नहीं था।

4. उत्तर: सूवा
विस्तार: सूवा, फिजी की राजधानी होने के साथ-साथ इसका सबसे बड़ा नगर भी है यह दक्षिण में स्थित है तथा इसे वर्ष 1882 में फिजी की राजधानी घोषित किया गया था। सूवा से पहले लेवुका नामक नगर फिजी की राजधानी हुआ करता था।

5. उत्तर: रेग्युलेटिंग एक्ट
विस्तार: रेगुलेटिंग एक्ट को पास किए जाने का उद्देश्य है भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की गतिविधियों पर ब्रिटिश सरकार की निगरानी को सुदृढ़ करना था। इस एक्ट के अंतर्गत ही कंपनी के कार्यों को ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत नियंत्रित किया जा सका तथा ब्रिटिश संसद ने यह एक्ट वर्ष 1773 में पारित किया था।

6. उत्तर: टैकोमीटर
विस्तार: टैकोमीटर सेंट्रीफ्यूगल फोर्स अर्थात अपकेंद्रीय बल के सिद्धांत पर कार्य करता है इसका अविष्कार जर्मन अभियंता डाइट्रिच उल्होरन ने वर्ष 1817 में किया था तथा वर्ष 1840 से यह उपकरण वायुयानों तथा मोटर नावों में प्रयोग किया जाने लगा।

7. उत्तर: उत्तर प्रदेश
विस्तार: फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है तथा यह वर्ष 1571 से 1585 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी भी रहा है। फतेहपुर सीकरी को मुगल साम्राज्य की राजधानी अकबर ने बनाया था तथा यहाँ स्थित बुलंद दरवाजा इस स्थान की सबसे प्रसिद्ध कलाकृति है। फतेहपुर सीकरी से पहले मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा थी तथा इसके बाद लाहौर को मुगल साम्राज्य की राजधानी बनाया गया।

8. उत्तर: मोहम्मद बिन तुगलक
विस्तार: मोहम्मद बिन तुगलक का मूल नाम उलूग खां था तथा यह मध्यकालीन शासकों में सर्वाधिक शिक्षित, विद्वान व योग्य माना जाता है। परंतु इतना विद्वान होने के बावजूद भी इसकी कुछ सनकभरी योजनाओं ने इसे अधर्मी तथा रक्त पिसाचू का नाम दे डाला। क्योंकि मोहम्मद बिन तुगलक के समय काल में इसकी प्रजा इससे बहुत दुखी हो चुकी थी क्योंकि तुगलक ने अपने शासनकाल में बहुत से सनक भरे फरमान जारी किए।

मोहम्मद बिन तुगलक के सनक भरे तुगलकी फरमान

9. उत्तर: सिसोदिया वंश
विस्तार:  सिसोदिया वंश मेवाड़ पर राज करता था जो कि राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में पड़ता है इस राजवंश ने चित्तौड़ को अपनी राजधानी बनाया तथा इस वंश को पहले गोहिल वंश व बाद में गहलोत वंश के नाम से जाना जाता था सिसोदिया वंश के शासक स्वयं को सूर्यवंशी कहते थे।

10. उत्तर: अनुच्छेद - 72
विस्तार: अनुच्छेद 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति प्राप्त है लेकिन यह शक्ति दया के उद्देश्य से नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास को ठेस ना पहुँचने देने तथा मूल अधिकारों का हनन होने से बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति को दी गई है इस शक्ति का प्रयोग कर राष्ट्रपति सजा बदल सकते हैं तथा मृत्युदंड को माफ कर उसे उम्र कैद में बदल सकते हैं या फिर सजा की अवधि कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:
सामान्य ज्ञान क्विज - 189
सामान्य ज्ञान क्विज - 36
सामान्य ज्ञान क्विज - 168
सामान्य ज्ञान क्विज - 98
भारत का इतिहास एक नजर में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट