सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

8 - 9 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्न Current Affairs Question in Hindi

1. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ से आयात होने वाली "मैथिलीन क्लोराइड" पर मौजूदा "एंटी डंपिंग ड्यूटी" की वैधता कितने वर्ष के लिए बढ़ा दी है?

उत्तर: एक वर्ष

विस्तार: मैथिलीन क्लोराइड एक तरह का केमिकल है जिससे फार्मा कंपनियों द्वारा प्रयोग किया जाता है भारत इसका आयात अमेरिका और यूरोप से करता है तथा इसका प्रयोग पॉलीकार्बोनेट व एग्रो एंड फ्रेगरेंस केमिकल अर्थिंग बनाने में किया जाता है। फिलहाल भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ से आयात होने वाले इस केमिकल पर मौजूदा एंटी डंपिंग ड्यूटी की वैधता अगले वर्ष अक्टूबर 2019 तक बढ़ा दी है।

2.  हाल ही में भारत के किस राज्य में थर्मल बैटरी प्लांट का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश में

विस्तार: भारत ने दुनिया का सबसे पहला थर्मल बैटरी प्लांट आंध्र प्रदेश राज्य में स्थापित किया है यह दुनिया का सबसे पहला थर्मल बैटरी प्लांट है इस बैटरी की कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं सबसे पहला यह बैटरी कम कार्बन का उत्सर्जन करती है तथा इसे पुनः चार्ज किया जा सकता है चार्जेबल होने के कारण इस बैटरी की मांग अधिक है इस बैटरी पर बाहरी तापमान का भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता यही कारण है कि इन सभी फायदों को देखते हुए भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में दुनिया का पहला थर्मल बैटरी प्लांट स्थापित किया है।

3. हाल ही में भारत सरकार ने कितने देशों को ई-वीजा की सुविधा प्रदान की है?

उत्तर: 165 देशों को

विस्तार: हाल ही में भारत ने 165 देशों को ई-वीजा की सुविधा प्रदान की है यह ई-वीजा एक तरह का ऑनलाइन वीजा होता है जिसे ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए प्राप्त किया जा सकता है इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे 24 घंटे में किसी भी समय प्राप्त किया जा सकता है और इसके लिए भारत सरकार ने 24 घंटे हेल्पलाइन की शुरुआत भी की है जिससे इस विषय में कोई भी जानकारी बिना समय सीमा के कभी भी प्राप्त की जा सकती है फिलहाल ई-वीजा सुविधा भारत के 25 हवाई अड्डों तथा 5 बंदरगाहों पर मौजूद है इस प्रकार की सुविधा प्रदान करने से पर्यटकों को देश में आने में ज्यादा समस्या नहीं होती तथा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।

4. हाल ही में पूर्वोत्तर के कितने राज्य है HIV हॉटस्पॉट के रूप में उभरें हैं?

उत्तर: तीन राज्य (मेघालय, त्रिपुरा तथा मिजोरम)

विस्तार: यहां पर हॉटस्पॉट से मतलब है कि अचानक से अधिक वृद्धि होना। पिछले कुछ समय में HIV से ग्रसित लोगों की संख्या इन क्षेत्रों में ज्यादा पाई गई है जिस कारण इन 3 राज्यों को HIV हॉटस्पॉट के रूप में परिभाषित किया गया है यहां पर बढ़ रहे हैं HIV संक्रमण की मुख्य वजह इंजेक्शन द्वारा लिए जाने वाली ड्रग्स तथा असुरक्षित संबंध है जिस कारण यहां पर HIV काफी तेजी से फैला है।

5. हाल ही में पेप्सी कंपनी की सीईओ इंदिरा नूई ने कितने वर्ष सेवा देने के पश्चात सीईओ पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है?

उत्तर: 12 वर्ष पश्चात

विस्तार: हाल ही में इंद्रा नूई जिनकी आयु 62 वर्ष है उन्होंने Pepsi कंपनी की सीईओ पद पर अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं और 12 वर्ष पश्चात उन्होंने इस पद से इस्तीफा देने की बात कही है इंद्रा नूई अक्टूबर 2018 में यह पद छोड़ देंगी इनके बाद रैमोंन लगुआरटा इस पद पर आसीन होंगे और पेप्सी कंपनी के सीईओ का पदभार संभालेंगे। इंदिरा नूई को Pepsi कंपनी की प्रथम महिला सीईओ होने का गौरव प्राप्त है इंदिरा नूई की अध्यक्षता में पेप्सी कंपनी ने बहुत सी उपलब्धियां छुई और बहुत से नए प्रयोगों का के लिए भी इंदिरा नूई को श्रेय दिया जाता है।

6. हाल ही में भारत ने किस देश की सेना के साथ मैत्री अभ्यास 2018 शुरू किया है?

उत्तर: थाईलैंड

विस्तार: हाल ही में भारतीय सेना और थाईलैंड की रॉयल सेना ने एक मैत्री अभ्यास शुरू किया है यह अभ्यास 6 अगस्त 2018 से 19 अगस्त 2018 तक चलेगा दोनों सेनाएं सयुंक्त रूप से यह अभ्यास कर रही हैं तथा इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आंतकवाद को भेदना है।

7. हाल ही में किस प्रसिद्ध कन्नड़ कवि का निधन हुआ है?

उत्तर: सुमाठेन्द्र आर. नादिग

विस्तार: हाल ही में 7 अगस्त 2018 को सुमाठेन्द्र नादिग का निधन हो गया है वे एक प्रसिद्ध कवि तथा लेखक होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध आलोचक के तौर पर भी जाने जाते थे मृत्यु के समय उनकी आयु 83 वर्ष की थी तथा उन्होंने अपने जीवन में बहुत से लेख व कविताएं लिखी उनके इन सभी कार्यों में मुख्य रूप से "दांपत्य गीता" और "पंचभूत"को शामिल किया जाता है।

8. हाल ही में Google Android के जिस लेटेस्ट वर्जन को जारी किया गया है उसका नाम क्या है?

उत्तर: पाई (Pie)

विस्तार: हाल ही में गूगल ने अपना नया Android वर्जन 9 लॉन्च कर दिया है और इसका नाम रखा गया है पाई। इससे पहले Android का ओरियो वर्जन वर्ष 2017 में निकाला गया था खास बात यह है कि 2016 17 और 18 में इन तीनों वर्ष Android का वर्जन अक्टूबर महीने में ही जारी किए गए हैं Android वर्जन 9 में जो सबसे पहला बड़ा बदलाव इसकी बैटरी को लेकर किया गया है फोन की चार्जिंग बैटरी को लंबे समय तक चलाने हेतु Android के नए वर्जन में कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं जैसे की अडैप्टिव ब्राइटनेस फीचर इस में लाया गया है और बैटरी को लंबे समय तक चलाना ही इस नए वर्जन की प्राथमिकता है।

9. हाल ही में गोद लेने की प्रक्रिया में बदलाव करने हेतु किस अधिनियम में संशोधन किया गया है?

उत्तर: जूवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015

विस्तार: गोद लेने की प्रक्रिया में पिछले काफी समय से बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं बहुत सी लापरवाहियां भी सामने आ रही थी इन को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने हाल ही में गोद लेने की प्रक्रिया में बदलाव करने हेतु जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015 में कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस संशोधन केे चलते जिला न्यायाधीशों को सशक्त बनाने हेतु कदम उठाए जाएंगे और उन्हें अतिरिक्त शक्तियां दी जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट