सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

COMPUTER full form in Hindi कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है

आप सभी ने कभी-ना-कभी कंप्यूटर का प्रयोग किया होगा और कभी ना कभी आपके मन में यह प्रश्न भी आया होगा कि कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है। यदि सही कहा जाए तो कंप्यूटर की कोई वास्तविक फुल फॉर्म नहीं होती यह इंग्लिश के "कंप्यूट" शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है गणना करना। और कंप्यूटर का मुख्य कार्य "गणना करना" ही होता है। लेकिन फिर भी एक सर्वमान्य और लोकप्रिय कंप्यूटर की फुल फॉर्म है जो हम सब को पता होनी चाहिए तो चलिए जानते हैं कंप्यूटर की फुल फॉर्म और इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

COMPUTER की फुल फॉर्म होती है Commonly Operated Machine Particularly Used for Technology Education and Research जिसे हिंदी में कॉमनली ऑपरेटिंग मशीन पर्टिकुलरली यूज़ड फॉर टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च लिखा जाता है। इसका हिंदी में अर्थ होता है सामान्य रूप से संचालित मशीन जो विशेष रूप से प्रौधोगिकी, शिक्षा व अनुसंधान के लिए उपयोग की जाती है। आइए जानते हैं कंप्यूटर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो आमतौर पर पूछे जाते हैं।

1. कंप्यूटर क्या है?
एक बड़े पैमाने पर गणना करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंप्यूटर कहलाता है। इसे हिंदी में संगणक तथा अंग्रेजी में कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है। इसका प्रयोग कर हम स्वचालित रूप से बड़े स्तर पर आंकड़ों की गणना कर सकते हैं। समय के साथ-साथ कंप्यूटर के विकास ने उच्चतम चरण को छू लिया है तथा आज यह बहुत से अन्य कार्यों में भी उपयोगी साबित हो रहा है।

2. कंप्यूटर के मुख्य कार्य क्या है?
कंप्यूटर का सबसे पहला कार्य है आंकड़ों की गणना करना तथा उन्हें सूचीबद्ध तरीके से लगाना व तर्क का प्रयोग कर इनकी तुलना करना तथा इन आंकड़ों से प्राप्त जानकारी को प्रोसेस कर यूज़र तक पहुंचाना जिसके लिए यह इनपुट तथा आउटपुट संसाधनों का उपयोग करता है। जैसे कि कीबोर्ड, माउस, सेंट्रल प्रॉसेसिंग यूनिट इत्यादि।

3. मोटे तौर पर कंप्यूटर किन दो संसाधनों का प्रयोग करता है?
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

4. कंप्यूटर में मुख्य रूप से कितनी भाषाओं का प्रयोग करता है?
कंप्यूटर मुख्य रूप से तीन भाषाओं का प्रयोग करता है पहला है मशीन कूट भाषा (मशीन कोड लैंग्वेज) दूसरा है असेंबली कूट भाषा (असेंबली कोड लैंग्वेज) और तीसरा है और उच्च स्तरीय भाषा।

5. कंप्यूटर के मुख्य भागों के नाम क्या-क्या है?
कंप्यूटर के मुख्य भागों में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, रैंडम एक्सेस मेमोरी, रीड ओनली मेमोरी, मदर बोर्ड, हार्ड डिस्क, फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, सीडी रोम, कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, साउंड कार्ड, प्रिंटर इत्यादि शामिल हैं।

6. कंप्यूटर का पिता किसे कहा जाता है?
चार्ल्स बैबेज को

7. चार्ल्स बैबेज कौन थे?
चार्ल्स बैबेज जिन्हें कंप्यूटर का पिता कहा जाता है लंदन में जन्मे एक गणितज्ञ थे।

8. कंप्यूटर के विकास में सबसे अधिक योगदान में देने वाले व्यक्ति का क्या नाम है?
जॉन वॉन न्यूमेन

9. कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में किस दिन को मनाया जाता है?
2 दिसंबर को

10. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम था?
सिद्धार्थ

11. भारत के प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ का निर्माण किसने किया था?
इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने

12. कंप्यूटर में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न चिप किस धातु का प्रयोग कर बनाए जाते हैं?
सिलिकॉन

13. चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया गया कंप्यूटर किस प्रकार का कंप्यूटर था?
मेकैनिकल (यांत्रिकी)

14. आधुनिक कंप्यूटर को बनाए जाने की शुरुआत सर्वप्रथम किस वर्ष हुई थी?
वर्ष 1946 में

15. विश्व का प्रथम डिजिटल कंप्यूटर कौन सा था?
ENIAC ( इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर)

यह भी पढ़ें:

ALU की फुल फॉर्म क्या है
MNC की फुल फॉर्म क्या है
NCR की फुल फॉर्म क्या है
B.tech की फुल फॉर्म क्या है
FIR की फुल फॉर्म क्या है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट