सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NDA full form in Hindi एन. डी. ए. का पूरा नाम क्या है

यदि आप राजनीति में रुचि रखते हैं या फिर आपने कभी ध्यान दिया हो कि न्यूज़ चैनल तथा समाचार पत्रों में अक्सर NDA शब्द आपको सुनने-देखने को मिलता है इसके अलावा एनडीए महत्वपूर्ण परीक्षाओं की कर्म सूची में भी आपको दिखाई देगा ऐसा इसलिए है क्योंकि NDA की दो महत्वपूर्ण फुल फॉर्म हैं आज हम उनके बारे में जानेंगे और ये भी जानेंगे कि एनडीए का राजनीतिक क्षेत्र में क्या महत्व है और एनडीए का पढ़ाई के क्षेत्र में क्या महत्व है और साथ ही इन दोनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करेंगे:

पहली फुल फॉर्म:

NDA की पहली फुल फॉर्म है National Democratic Alliance इसे हिंदी में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस लिखा जाता है और इसका हिंदी में अर्थ होता है राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

दूसरी फुल फॉर्म:

NDA की दूसरी फुल फॉर्म है National Defence Academy इसे हिंदी में नेशनल डिफेंस एकेडमी लिखा जाता है और इसका हिंदी में अर्थ होता है राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

आइए पहले नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस के बारे में जानते हैं:

1. NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) क्या है?
नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस भारत में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का एक समूह है जिसमें कई पार्टियां मिलकर गठबंधन की सरकार बनाती है इसमें विभिन्न क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर एक ऐसा गठबंधन तैयार करती हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ सके।

2. एनडीए में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कौन सी है?
भारतीय जनता पार्टी

3. एनडीए की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
वर्ष 1998 में

4. एनडीए की स्थापना किसने की थी?
भारतीय जनता पार्टी ने

5. एनडी की स्थापना के समय इसमें कितनी राजनीतिक पार्टियां शामिल थी?
13

6. एनडीए की स्थापना के बाद इस गठबंधन से आने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
अटल बिहारी वाजपेयी

7. एनडीए की स्थापना के बाद इसके अंतर्गत बनने वाली प्रथम सरकार कब से कब तक चली?
वर्ष 1998 से 2004 तक

8. एनडीए के अध्यक्ष कौन हैं?
NDA किसी प्रकार की कोई सरंचनात्मक बॉडी नहीं है और ना ही इसका सीधे तौर पर कोई अध्यक्ष है इसमें शामिल सभी पार्टियों के अध्यक्ष अपनी मर्जी के अनुसार इस अलायंस को ज्वाइन कर सकते हैं और छोड़ सकते हैं फिर भी यदि अध्यक्ष की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी जो कि इस एलायंस की सबसे बड़ी पार्टी है के अध्यक्ष ही आमतौर पर एनडीए के अध्यक्ष माने जाते हैं इसके अतिरिक्त NDA में एक संयोजक बनाया जाता है जो सभी पार्टी के अध्यक्षों से बात कर इस गठबंधन को बनाए रखने हेतु कार्य करता है।

9. एनडीए बनने के बाद सर्वप्रथम बनी सरकार किस राजनीतिक पार्टी द्वारा समर्थन हटाए जाने के कारण मात्र 1 वर्ष में की गई थी?
ऑल इंडिया अन्ना मुन्नेत्रा कड़गम द्वारा

10. NDA में राजनीतिक दलों के निश्चित संख्या क्या है?
एनडीए में राजनीतिक दलों की कोई निश्चित संख्या नहीं है यह समय व परिस्थितियों के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है।

आइए अब नेशनल डिफेंस एकेडमी के बारे में जानते हैं:

1. नेशनल डिफेंस एकेडमी क्या है?
नेशनल डिफेंस एकेडमी भारत की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को एक साथ प्रशिक्षण देनेे हेतु बनाई गई एक एकेडमी है।

2. नेशनल डिफेंस एकेडमी की स्थापना कब हुई थी?
7 दिसंबर 1954 को

3. नेशनल डिफेंस एकेडमी भारत के किस राज्य में स्थित है?
महाराष्ट्र में

4. नेशनल डिफेंस एकेडमी में परीक्षण हेतु चयन परीक्षा किसके द्वारा आयोजित की जाती है?
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा

यह भी पढ़ें:

UPA की फुल फॉर्म क्या है?
Computer की फुल फॉर्म क्या है?
BBC की फुल फॉर्म क्या है?
CID की फुल फॉर्म क्या है?
NCR की फुल फॉर्म क्या है?

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट