सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की राजधानी क्या है

(Bharat Ki Rajdhani Kya Hai)

भारत की राजधानी से सबंधित प्रश्नोत्तर तथा अन्य महत्वापूर्ण जानकारी नीचे दी गई है जो कि परीक्षाओं में अति सहायक है

राजधानी का नाम: दिल्ली
विशेषता: राष्ट्रीय राजधानी (भारत)
क्षेत्रफल: 1,484 वर्ग किलो मीटर

रोचक जानकारी: भारत के इतिहास में दिल्ली का विशेष स्थान रहा है वर्ष 1911 में देश की राजधानी को कोलकाता से स्थानांतरित कर दिल्ली कर दिया गया था दिल्ली में स्थित क़ुतुब मीनार दुनिया की सबसे ऊँची ईंटो से बनी मीनार है इतिहास में दिल्ली 14 दरवाजों (गेट) के लिए जानी जाती थी जो आज की तारिख में घटकर मात्र 5 रह गए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं: कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, अजमेरी गेट, दिल्ली गेट तथा तुर्कमान गेट दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद जो कि  मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा वर्ष 1656 में बनवाई गई थी भारत का सबसे बड़ी मस्जिद है दिल्ली शहर ट्रैफिक सबंधित समस्याओं के लिए जाना जाता है जिस कारण हर महीने 4 करोड़ घंटे (व्यक्ति कार्य) का नुकसान होता है इस के बावजूद भी दिल्ली दुनिया के हरे-भरे (प्रयावरण के लिए उपयुक्त) शहरों में सूचीबद्ध है जिसका एक कारण गाड़ियों में सी.एन.जी. का इस्तेमाल है इतिहासकारों के अनुसार दिल्ली सात बार उजड़कर दोबारा बस चुकी है तथा भारत के सम्राटों ने दिल्ली के तख़्त पर बैठ इसकी शान बढ़ाई हैं दिल्ली सल्तनत की स्थापना वर्ष 1206 में हुई थी तथा 1857 की स्वतंत्रता लड़ाई के पश्चात यह अंग्रेजों के अधीन हो गई थी महाभारत काल में दिल्ली को इन्द्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था माना जाता है की दिल्ली का नाम “चौखट” जिसे क्षेत्रिय भाषा में “देहली” कहा जाता है से आया है

फटाफट जानकारी:
जनसँख्या: 1 करोड़ 70 लाख (लगभग)
भाषाएँ: दिल्ली में मुख्यत: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू तथा अंग्रेजी भाषा बोली जाती है भाषा में विभिन्नता का कारण बाहर से आकर बसे हुए विभिन्न क्षेत्रो के लोग हैं
लिंगानुपात: 1000 पुरूषों के अनुपात में 868 महिलाएं
साक्षरता: 86 प्रतिशत
विधान सभा सीटों की संख्या: 70 सीट
राज्य सभा सीटों की संख्या: 03 सीट

दिल्ली से सबंधित सामान्य ज्ञान प्रशन:
1. दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा कब दिया गया था
वर्ष 1956 में
2. दिल्ली में कुल कितने जिले हैं
ग्यारह जिले
3. दिल्ली किस नदी के किनारे स्थित है
यमुना नदी
4. दिल्ली में स्थित भारत का प्रसिद्द “इण्डिया गेट” का निर्माण किस वर्ष हुआ था
वर्ष 1931 में
5. इण्डिया गेट की उंचाई कितनी है
42 मीटर
6. किस युद्ध में शहीद “वीर जवानों” की याद में इण्डिया गेट पर अमर ज्योति की स्थापना की गई है
भारत-पाक युद्ध 1971 में शहीद जवानों की याद में 26 जनवरी 1972 को अमर ज्योती प्रज्वलित की गई थी
6. दिल्ली में स्थित “जंतर-मंतर” का निर्माण किस वर्ष किया गया था
वर्ष 1724 में
7. दिल्ली विधानसभा में कुल सीटों की संख्या कितनी है
70 सीट
8. ए.एस.आई. की रिपोर्ट में किए गए दावों के अनुसार शाहजहाँ द्वारा वर्ष 1648 में निर्मित लाल किला (दिल्ली) का वास्तविक रंग क्या था
सफ़ेद
9. लाल किला किस कारीगर द्वारा बनाया गया था तथा इसे मुग़ल समय में किस नाम से जाना जाता था
उस्ताद अहमद तथा उस्ताद हामिद द्वारा निर्मित लाल किले को मुग़ल समय में “किला-ए-मुबारक” के नाम से जाना जाता था
10. दिल्ली में स्थित क़ुतुब मीनार वर्ष 1505 में भूकंप के कारण ध्वस्त हो गई था, उस समय किस शासक ने इसका पुन: निर्माण करवाया था
सिकंदर लोधी ने
11. क़ुतुब मीनार में कुल कितनी सीढ़ियाँ हैं जो ऊपरी कोर तक जाती हैं
379 सीढ़ियाँ
12. क़ुतुब मीनार की ऊंचाई कितनी है तथा इसका निर्माण कब तथा किसने करवाया था
ईंटो से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार का गौरव प्राप्त करने वाली क़ुतुब मीनार का निर्माण क़ुतुब-द्दीन-ऐबक द्वारा वर्ष 1220 में शुरू करवाया गया था बाद में कई शासको के योगदान से इस मीनार को वर्तमान रूप मिला है इस मीनार की ऊँचाई 73 मीटर है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट