सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महत्वपूर्ण दिवस Important Days

यह पृष्ठ पूर्णत: महत्वपूर्ण दिवस (Mahtvapurn Diwas/ Important Days) की सूची को समर्पित है। अति महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जरूरी जानकारी दी गई है जबकि अन्य महत्वपूर्ण दिनों (राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय) को एक पंक्ति में सूचीबद्ध किया गया है

जनवरी:

1 जनवरी: अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस (ग्लोबल फॅमिली डे)

9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस (एन. आर. आई. डे)

सबंधित जानकारी: भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला “प्रवासी भारतीय दिवस” महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रिका से बॉम्बे लौटने के दिन (9 जनवरी 1915) को याद करते हुए मनाया जाता है। यह दिन विदेशों में बसे भारतीयों को समर्पित है।

10 जनवरी: विश्व लाफ्टर दिवस (वर्ल्ड लाफ्टर डे)

12 जनवरी: राष्ट्रीय युवा दिवस (नेशनल यूथ डे)

सबंधित जानकारी: स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। भारतीय वेदान्त तथा योग को यूरोपीय देशों तक पहुंचाने का श्रेय इन्हें ही जाता है यह दिन देश के युवाओं को समर्पित है।

15 जनवरी: थल सेना दिवस (आर्मी डे)

सबंधित जानकारी: थल सेना दिवस भारत की थल सेना तथा इसके जवानों को समर्पित है 15 जनवरी 1949 को भारतीय थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ “के.एम. करिअप्पा” ने पद गृहण किया था इसलिए 15 जनवरी को हर वर्ष थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती

25 जनवरी: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (नेशनल टूरिज्म डे)

सबंधित जानकारी: देश में पर्यटन को बढ़ावा देने व देश की जनता को पर्यटन का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है।

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे)

सबंधित जानकारी: भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी दिन विश्व स्तर पर अंतराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस भी मनाया जाता है।

28 जनवरी: लाला लाजपत राय जयंती

29 जनवरी: डेटा सरंक्षण दिवस (डेटा प्रोटेक्शन डे)

30 जनवरी: शहीद दिवस (मार्टीर डे)

सबंधित जानकारी: 30 जनवरी 1949 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी गांधी जी व सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। भारत में इस दिन के अतिरिक्त अनेक दिनों को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें 23 मार्च (भगत सिंह शहीदी दिवस) प्रमुख है।

फरवरी:

4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस (वर्ल्ड कैंसर डे)

12 फरवरी: डार्विन दिवस (डार्विन डे)

13 फरवरी: सरोजिनी नायडू जयंती

14 फरवरी: वलेंटाइन दिवस (वलेंटाइन डे)

20 फरवरी: विश्व सामाजिक न्याय दिवस (वर्ल्ड डे ऑफ़ सोशल जस्टिस)

21 फरवरी: अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (इंटरनेशनल मदर लैंग्वेज डे)

24 फरवरी: केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (सेंट्रल एक्साइज डे)

सबंधित जानकारी: पूरे देश में उत्पाद शुल्क के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने तथा शुल्क चोरी (भ्रष्टाचार) से निपटने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है।

28 फरवरी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे)

सबंधित जानकारी: सर सी.वी. रमन ने 28 फरवरी 1928 को अपनी खोज जिसे “रमन इफ़ेक्ट” नाम से जाना जाता है, को सार्वजनिक किया था देश में विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करने व इसका महत्व समझाने हेतु 28 फरवरी को हर वर्ष “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

मार्च:

ध्यान दें: मार्च के हर “द्वितीय गुरूवार” को “विश्व किडनी दिवस” के रूप में मनाया जाता है

4 मार्च: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (नेशनल सिक्यूरिटी डे)

8 मार्च: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (इंटरनेशनल विमेंस डे)

सबंधित जानकारी: एतिहासिक तौर पर यह दिवस महिलाओं के मताधिकार से सबंधित है विश्व भर के देशों द्वारा प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस को उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना, उन्हें बराबर का अधिकार देना, उनका सम्मान करना तथा पुरूष प्रधान समाज वाली सोच पर चोट करना है। इस दिन महिलाओं द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया जाता है।

15 मार्च: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (वर्ल्ड कन्ज्यूमर राईटस डे)

सबंधित जानकारी: विश्व भर के उपभोक्ता चाहे वे किसी भी क्षेत्र से हों, के अधिकारों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है इसी दिन को “विश्व विकलांग दिवस” के रूप में भी आयोजित किया जाता है

21 मार्च: विश्व वन दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ फारेस्ट)

सबंधित जानकारी: विश्व में वनों का तेजी से हो रहा पतन रोकने व इसके घातक परिणामों के बारे में लोगों को सजग करने के उद्देश्य से 21 मार्च को “विश्व वन दिवस” मनाया जाता है। प्रथम बार 21 मार्च 2013 को विश्व वन दिवस मनाया गया था यह दिन निवारण दिवस तथा वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

22 मार्च: विश्व जल दिवस (वर्ल्ड वाटर डे)

सबंधित जानकारी: पीने योग्य स्वच्छ पानी को प्रदूषित होने से बचाना व इसके प्राकृतिक संसाधनों के बचाव के उद्देश्य से विश्व जल दिवस 1993 से प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जा रहा है।

23 मार्च: विश्व मौसम विज्ञान दिवस (वर्ल्ड मेट्रोलोजिकल डे)

सबंधित जानकारी: इस दिन विश्व के मौसम विज्ञानी एक जगह एकत्रित होकर अपना अनुभव एक दूसरे से बांटते हैं तथा विश्व स्तर पर होने वाले मौसमी प्रभावों पर अपने पक्ष रखते हैं। विश्व मौसम विज्ञान दिवस हर वर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है भारत में इस दिन का महत्व “भगत सिंह शहीदी दिवस” के रूप में भी है क्योंकि इस दिन भारत का आज़ादी के लिए संघर्षरत भगत सिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी।

24 मार्च: विश्व तापेदिक/ क्षयरोग दिवस (वर्ल्ड टी.बी. डे)

सबंधित जानकारी: ट्यूबरक्लोसिस (टी.बी.) डे के नाम से प्रसिद्ध 24 मार्च के दिन लोगों को इस बिमारी के प्रति सचेत किया जाता है तथा इसके विपरीत परिणामों के बारे में अवगत कराया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य तपेदिक/ क्षयरोग को जड़ से ख़त्म करना है।

27 मार्च: विश्व रंगमंच दिवस (वर्ल्ड थिएटर डे)

अप्रैल:

2 अप्रैल: विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस (वर्ल्ड आटिज्म अवेयरनेस डे)

5 अप्रैल: राष्ट्रीय मेरीटाइम दिवस (नेशनल मेरीटाइम डे)

6 अप्रैल: अंतराष्ट्रीय खेल दिवस: विकास एंव शान्ति के लिए (इंटरनेशनल डे ऑफ़ सपोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस)

सबंधित जानकारी: विभिन्न देशों के मध्य खेलों द्वारा सांस्कृतिक विषमताएं हटाने व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास तथा शांति के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस (वर्ल्ड हेल्थ डे)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य सगंठन की प्रथम सभा 7 अप्रैल को हुई थी इसी सभा में इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस घोषित किया गया था। वर्ष 1950 से 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्व जनसँख्या के स्वास्थ्य की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

18 अप्रैल: विश्व विरासत दिवस (वर्ल्ड हेरिटेज डे)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1983 में 18 अप्रैल के दिन को विश्व विरासत दिवस के रूप में घोषित किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को अपने देश व विश्व स्तर पर सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने हेतु प्रेरित करना है।

22 अप्रैल: विश्व पृथ्वी दिवस (अर्थ डे)

सबंधित जानकारी: पृथ्वी दिवस की शुरूआत वर्ष 1970 में हुई थी इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण बचाने हेतु प्रेरित करना है। आज 192 से भी अधिक देशों में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

23 अप्रैल: विश्व पुस्तक एंव कॉपीराइट दिवस (वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे)

25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस (वर्ल्ड मलेरिया डे)

29 अप्रैल: अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस (इंटरनेशनल डांस डे)

मई:

1 मई: विश्व श्रमिक दिवस (इंटरनेशनल लेबर डे)

सबंधित जानकारी: श्रमिकों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 1 मई को विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। कई देशों में इस दिन छुट्टी घोषित है इस दिन को “इंटरनेशनल वर्कर्स डे” भी कहा जाता है देशों में श्रमिक दिवस मनाने की तिथियों में अंतर है।

3 मई: विश्व प्रेस स्वतंत्रा दिवस (वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे)

(ध्यान दें: 3 मई को अन्तराष्ट्रीय सूर्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है)

सबंधित जानकारी: 3 मई विश्व भर की स्वतंत्र पत्रकारिता का प्रतिक है इस दिन को पत्रकारिता की स्वतंत्रता का महत्व दर्शाने हेतु विश्व प्रेस स्वतंत्रा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8 मई: विश्व रेडक्रॉस दिवस (वर्ल्ड रेडक्रॉस डे)

सबंधित जानकारी: अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस आन्दोलन के आदर्शों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रत्येक वर्ष 8 मई को “विश्व रेडक्रॉस दिवस” मनाया जाता है। इस दिन को अन्तराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के मुखर नेता जीन हेनरी दुनांत का जन्मदिवस (8 मई 1828) होने के कारण चुना गया है रेड क्रॉस आन्दोलन का उद्देश्य मानव जीवन, मानव स्वास्थ्य तथा मानव सम्मान को बचाना एंव बढ़ावा देना है।

9 मई: विजय दिवस (विक्ट्री डे)

11 मई: राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (नेशनल टेक्नोलॉजी डे)

12 मई: अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस (इंटरनेशनल नर्सेज डे)

14 मई: विश्व प्रवासी दिवस (वर्ल्ड माइग्रेटरी डे)

17 मई: विश्व दूरसंचार दिवस (वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन डे)

सबंधित जानकारी: विश्व भर में फैले दूरसंचार जाल को अधिक सशक्त बनाने व इसके महत्व को दर्शाने के लिए विश्व दूरसंचार दिवस हर वर्ष 17 मई को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। वर्ष 1876 में टेलीफोन की खोज से शुरू हुई दूरसंचार व्यवस्था आज इन्टरनेट तक पहुँच चुकी है।

21 मई: अंतकवाद विरोधी दिवस (एंटी-टेररिज्म डे)

24 मई: राष्ट्रमंडल दिवस (कामनवेल्थ डे)

31 मई: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (वर्ल्ड नो टोबाको डे)

सबंधित जानकारी: 24 घंटे तक बिना किसी नशे के जिंदगी जीना व नशे से लगातार दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक करना विश्व तम्बाकू दिवस मनाए जाने का उद्देश्य है। 31 मई के दिन तम्बाकू के स्वास्थ्य पर दुष्परिणामों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाता है।

जून:

(ध्यान दें: जून माह के “तृतीय रविवार” को “पिता दिवस” मनाया जाता है)

1 जून: वर्ल्ड मिल्क डे

सबंधित जानकारी: वर्ष 2001 से लगातार प्रत्येक वर्ष 1 जून को “वर्ल्ड मिल्क डे” के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूध को एक खाद्य पदार्थ के रूप में विश्व भर में महत्व देना है दुग्ध उत्पादन तथा इस से जुड़े लोगों को आर्थिक अवसर प्रदान करने हेतु व दुग्ध उत्पादन के विकास के लिए “फ़ूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन” ने 2001 में इसकी शुरूआत की थी।

5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस (वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे)

सबंधित जानकारी: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में वर्ष 1972 से मनाना शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य पर्यावरण को बचाने के लिए उचित कदम उठाने हेतु लोगों को प्रेरित करना है।

8 जून: विश्व महासागर दिवस (वर्ल्ड ओसियन डे)

14 जून: विश्व रक्तदान दिवस (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे)

20 जून: विश्व शरणार्थी दिवस (वर्ल्ड रिफ्यूजी डे)

21 जून: विश्व संगीत दिवस (वर्ल्ड म्यूजिक डे)

23 जून: सयुंक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (यूनाइटेड नेशन पब्लिक सर्विस डे)

29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (नेशनल स्टैटिस्टिकल डे)

सबंधित जानकारी: भारत के प्रसिद्ध वज्ञानिक एंव संख्यिकीविद प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के जन्म दिवस (29 जून 1893) के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष  29 जून  को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। महालनोबिस द्वितीय पंचवर्षीय योजना में अपने मसौदे के लिए जाने जाते हैं महालनोबिस भारतीय सांख्यिकी संस्थान का संस्थापक भी है।

जुलाई:

1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे)

सबंधित जानकारी: देश चिकित्सकों को समर्पित “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” हर वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व के सभी देशों में चिकित्सक दिवस की तिथियाँ भिन्न हैं तथा अलग-अलग व्यक्तियों को समर्पित हैं भारत में यह दिवस पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एंव पेशे से चिकित्सक बिधान चंद्र राय के जन्म दिवस (1 जुलाई 1882) के रूप में मनाया जाता है।

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस (वर्ल्ड पापुलेशन डे)

सबंधित जानकारी: प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस में भारत की विशेष भूमिका रही है जनसंख्या के आधार पर भारत का विश्व में दूसरा स्थान है इस दिन का उद्देश्य लोगों तथा मीडिया का ध्यान बढती जनसँख्या की तरफ आकर्षित करना तथा इस पर नियंत्रण पाने हेतु प्रयास करना है।

12 जुलाई: मलाला दिवस (मलाला डे)

18 जुलाई: नेल्सन मंडेला अंतराष्ट्रीय दिवस (नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे)

अगस्त:

(ध्यान दें: अगस्त माह के “प्रथम रविवार” को “अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस” मनाया जाता है)

6 अगस्त: हिरोशिमा दिवस

सबंधित जानकारी: वर्ष 1945 में 06 अगस्त को जापान के हिरोशिमा तथा 09 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिरा कर नष्ट कर दिया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम वर्ष में यू.एस. द्वारा किए गए इस हमले में लगभग सवा लाख लोग मारे गए थे हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रधांजलि देने हेतु प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

9 अगस्त: भारत छोडो दिवस (क्विट इंडिया डे) / नागासाकी दिवस (नागासाकी डे)

12 अगस्त: अंतराष्ट्रीय युवा दिवस (इंटरनेशनल यूथ डे)

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (इंडिपेंडेंस डे)

सबंधित जानकारी: 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी मिली थी आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित है।

29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस (नेशनल स्पोर्ट्स डे)

सबंधित जानकारी: “हॉकी के जादूगर” नाम से प्रसिद्ध ध्यान चन्द के जन्म दिवस (29 अगस्त 1905) को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन “ध्यान चन्द राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, नई दिल्ली” में हॉकी मैच आयोजित किए जाते हैं। युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करना खेल दिवस की मुख्य उद्देश्य है।

सितम्बर:

5 सितम्बर: शिक्षक दिवस (टीचर्स डे)

सबंधित जानकारी: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति “सर्वपल्ली राधाकृष्णन” जो कि पेशे से अध्यापक थे, के जन्म दिवस (5 सितम्बर 1888) को प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाता है।

8 सितम्बर: विश्व साक्षरता दिवस (इंटरनेशनल लिटरेसी डे)

सबंधित जानकारी: 8 सितम्बर का दिन यूनेस्को द्वारा “विश्व साक्षरता दिवस” घोषित किया गया है प्रथम बार “विश्व साक्षरता दिवस” वर्ष 1966 में मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य समाज में साक्षरता को बढ़ावा देना व इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

14 सितम्बर: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (हिन्दी डे)

सबंधित जानकारी: हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने तथा इसके विकास के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है तथा 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी (देवनागरी लिपि) ने भारत गणतंत्र की आधिकारिक राजभाषा होने का गौरव प्राप्त किया था। आज यह भाषा भारत सहित विश्व के कई अन्य देशो में फ़ैल चुकी है।

16 सितम्बर: विश्व ओजोन दिवस (इंटरनेशनल ओजोन डे)

सबंधित जानकारी: सयुंक्त राष्ट्र सामान्य सभा द्वारा “16 सितम्बर” को विश्व “ओजोन डे” का दर्जा दिया गया है। सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकने वाली ओजोन परत की रक्षा हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है।

21 सितम्बर: अंतराष्ट्रीय शान्ति दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ पीस)

सबंधित जानकारी: अंतराष्ट्रीय स्तर पर शान्ति व अहिंसा निति को अपनाने हेतु सभी राष्ट्रों से आग्रह करना ही इस दिन को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य है प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को मनाए जाने वाले इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1982 में हुई थी।

27 सितम्बर: विश्व पर्यटन दिवस (वर्ल्ड टूरिज्म डे)

सबंधित जानकारी: 27 सितंबर को वर्ष 1980 से “विश्व पर्यटन दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत सयुंक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने की थी इस दिवस का उद्देश्य विश्व स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देना है।

अक्टूबर:

1 अक्टूबर: अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ द ओल्डर पर्सन)

2 अक्टूबर: गाँधी जयंती

सबंधित जानकारी: महात्मा गाँधी के जन्म दिवस (2 अक्टूबर 1869) को प्रत्येक वर्ष “गांधी जयंती” के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस व लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई जाती है।

5 अक्टूबर: अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (इंटरनेशनल टीचर्स डे)

8 अक्टूबर: भारतीय वायुसेना दिवस (इंडियन एयर फ़ोर्स डे)

सबंधित जानकारी: भारतीय वायुसेना की आधिकारिक स्थापना दिनांक 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी इसी कारण 8 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन पूर्णत: देश की वायु सेना की उपलब्धियों को समर्पित है।

9 अक्टूबर: विश्व डाक दिवस (वर्ल्ड पोस्ट ऑफिस डे)

सबंधित जानकारी: यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना के दिन 09 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1969 में की गई थी। यह दिन लोगों को डाक सेवा का महत्व समझाने हेतु मनाया जाता है।

10 अक्टूबर: राष्ट्रीय डाक दिवस (नेशनल पोस्ट डे)

16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस (वर्ल्ड फ़ूड डे)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1945 में 16 अक्टूबर के दिन खाद्य एंव कृषि संगठन, सयुंक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी। इसी महत्व के कारण 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है खाद्य पदार्थों की सुरक्षा एंव गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु प्रयास करना इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है।

24 अक्टूबर: सयुंक्त राष्ट्र दिवस (यूनाइटेड नेशन डे)

नवम्बर:

10 नवम्बर: मलाला दिवस (मलाला डे)

12 नवम्बर: राष्ट्रीय पक्षी दिवस (नेशनल बर्ड्स डे)

14 नवम्बर: बाल दिवस (चिल्ड्रेन्स डे)

सबंधित जानकारी: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध) के जन्म दिवस (14 नवम्बर 1889) को प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन बच्चों के लिए विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा यह दिन देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

17 नवम्बर: राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस (नेशनल जर्नलिज्म डे) / विश्व विद्यार्थी दिवस (वर्ल्ड स्टूडेंट डे)

सबंधित जानकारी: भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता को समर्पित राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है इस दिवस को मनाए जाने की शुरूआत प्रेस स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रेस का सही दिशा में विकास करना है।

18 नवम्बर: विश्व व्यस्क दिवस (वर्ल्ड एडल्ट डे)

19 नवम्बर: विश्व नागरिक दिवस (वर्ल्ड सिटीजन्स डे)

26 नवम्बर: विश्व पर्यावरण सरंक्षण दिवस

दिसम्बर:

1 दिसम्बर: विश्व एड्स दिवस (वर्ल्ड एड्स डे)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1988 से प्रत्येक वर्ष 01 दिसंबर विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। सयुंक्त राष्ट्र द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य विश्व स्तर पर एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना है।

4 दिसम्बर: नौसेना दिवस (नेवी डे)

सबंधित जानकारी: हर देश में नौसेना दिवस अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है भारत में “4 दिसम्बर” को नौसेना दिवस घोषित किया गया है इस दिन को भारत-पाक युद्ध 1971 में भारतीय नौसेना के योगदान तथा जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

10 दिसम्बर: विश्व मानवाधिकार दिवस (ह्यूमन राइट्स डे)

सबंधित जानकारी: 10 दिसंबर अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है सयुंक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिवस का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा करना व उन्हें विश्व स्तर पर बनाए रखना है।

18 दिसम्बर: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (माइनॉरिटी राइट्स डे)

23 दिसम्बर: किसान दिवस (फार्मर्स डे)

सबंधित जानकारी: भारत में प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर किसान दिवस मनाया जाता है भारत के गाँवों में रहने वाली 75% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है देश की जनसंख्या के इस हिस्से के विकास तथा कृषि के बारे में जागरूकता फैलाना ही इस दिवस का उद्देश्य है।

24 दिसम्बर: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (नेशनल कंज्यूमर्स डे)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट