सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 137

1. निम्न में से भारत के किन राज्यों में कोई भी अनुसूचित जाति (SC) निवास नहीं करती
अ. नागालैंड
ब. अरूणाचल प्रदेश
स. (अ) व (ब) दोनों
ड. उपरोक्त में से कोई नही
2. भारत में सामान्य बजट का टीवी प्रसारण किस दिनांक को आरंभ किया गया था
अ. 1 जनवरी 1992
ब. 29 फरवरी 1992
स. 31 मार्च 1992
ड. 31 दिसम्बर 1992
3. भारत में “सीमा शुल्क” निम्न में से किस सरकार द्वारा लगाया जाने वाला अप्रत्यक्ष कर है
अ. केंद्र सरकार
ब. राज्य सरकार
स. अंतराष्ट्रीय मंच
ड. सयुंक्त राष्ट्र संघ
4. सरकारी क्षेत्र में सरकारी हिस्सेदारी को कम करने की क्रियाविधि निम्न में से किस नाम से जानी जाती है
अ. उदारीकरण
ब. विनिवेश
स. निजीकरण
ड. विश्वव्यापीकरण
5. निम्न में से कौन से देश को “पटसन का सबसे बड़ा उत्पादक देश” होने का गौरव प्राप्त है
अ. चीन
ब. अमेरिका
स. कनाडा
ड. भारत
6. सूर्य तथा तारों से आने वाली ऊर्जा व प्रकाश निम्न में से किस क्रिया के कारण उत्पन्न होता है
अ. नाभिकीय विखंडन
ब. नाभिकीय संलयन
स. उपरोक्त दोनों
ड. उपरोक्त में से कोई नही
7. दक्षिण अमेरिका में स्थित “एंडीज” निम्न में से क्या है
अ. विश्व की सबसे लम्बी सड़क
ब. विश्व की सबसे लंबा रेलमार्ग
स. विश्व का सबसे लंबा पठार
ड. विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला
8. निम्न में से किस वर्ष आयोजित हुए एशियाई खेलों का आयोजन “बुसान” में हुआ था
अ. वर्ष 1994 में
ब. वर्ष 1998 में
स. वर्ष 2002 में
ड. वर्ष 2006 में
9. भारत में कम्प्यूटरीकृत किया गया सबसे प्रथम डाकघर निम्न में से किस राज्य/ केन्द्रशासित प्रदेश में स्थित है
अ. उत्तर प्रदेश
ब. नई दिल्ली
स. चंडीगढ़
ड. कर्नाटक
10. निम्न में से कौन सा एक नगर गंगा नदी के किनारे नहीं बसा हुआ है
अ. हैदराबाद
ब. हरिद्वार
स. कानपुर
ड. पटना

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ब) 3. (अ) 4. (ब) 5. (ड) 6. (ब) 7. (ड) 8. (स) 9. (ब) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट