सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज – 140

1. निम्न में से कौन सा एक्ट वर्ष 1784 में पारित किया गया था
अ. रेग्युलेटिंग एक्ट
ब. पिट्स इंडिया एक्ट
स. एक्ट ऑफ़ सेटलमेंट
ड. शाही उपाधि अधिनियम
2. भारतीय संविधान का निम्न में से कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति शासन से सबंधित है
अ. अनुच्छेद 321
ब. अनुच्छेद 313
स. अनुच्छेद 356
ड. अनुच्छेद 352
3. संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत वर्ष 1966 में भाषा को आधार रखते हुए पंजाब को पुनर्गठित किया गया तथा जो हिन्दी भाषी क्षेत्र उससे अलग हुआ उसका नाम हरियाणा रखा गया
अ. सातवाँ संशोधन
ब. तेरहवां संशोधन
स. अठारहवां संशोधन
ड. बाईसवां संशोधन
4. वर्ष 1974 से वर्ष 1978 निम्न में से किस पंचवर्षीय योजना का समयकाल है
अ. पांचवीं पंचवर्षीय योजना
ब. सातवीं पंचवर्षीय योजना
स. नौंवी पंचवर्षीय योजना
ड. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना
5. स्वतंत्र भारत के प्रथम आर.बी.आई. गवर्नर सी.डी. देशमुख को निम्न में से किस वर्ष गवर्नर पद का कार्यभार सौंपा गया था
अ. वर्ष 1941 में
ब. वर्ष 1943 में
स. वर्ष 1945 में
ड, वर्ष 1948 में
6. निम्न में से कौन सी समिति मुस्लिमों की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के उद्देश्य से गठित की गई थी
अ. महाजन समिति
ब. रंगराजन समिति
स. गोस्वामी समिति
ड. सच्चर समिति
7. ब्रहमांड में स्थित प्रत्येक पिंड के मध्य एक आकर्षण बल कार्य करता है यदि किन्ही दो पिंडो में से एक भी पिंड पृथ्वी ना हो तो क्या उनके मध्य के आकर्षण को गुरुत्व बल कहा जा सकता है
अ. नही
ब. हाँ
स. विशेष स्थति में कहा जा सकता है
ड. कुछ कहा नही जा सकता
8. नीले स्थान पर यदि लाल किरणें डाली जाएं तब उस स्थान का रंग निम्न में से कैसा प्रतीत होगा
अ. हरा
ब. काला
स. लाल
ड. नीला
9. फिलिप लेबन को निम्न में से किस आविष्कार के लिए जाना जाता है
अ. गाइको कम्पास
ब. सुपर कंडक्टीवीटी
स. गैस फायर
ड. टेरीलीन
10. वे श्रृंखला युक्त ठोस जिनकी लम्बाई चौड़ाई की अपेक्षा सैंकड़ो या हज़ारों गुना हो निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं
अ. रबड़
ब. प्लास्टिक
स. पॉलिथीन
ड. रेशे

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (स) 3. (स) 4. (अ) 5. (ब) 6. (ड) 7. (अ) 8. (ब) 9. (स) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट