सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोचक तथ्य ROCHAK TATHYA | Amazing Facts in Hindi


77. जल्द अपडेट होगा...

76. चाँद पर उपलब्ध हाई स्पीड इंटरनेट: चांद पर हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध है और नासा ने एमआईटी के साथ मिलकर इसकी स्पीड को प्रूव भी किया था यहां पर लेजर आधारित लंबी दूरी के इंटेरनेट में चाँद और पृथ्वी के बीच की दूरी जो कि 3,84,633 किलो मीटर है पर इंटरनेट स्पीड चेक की गई। इसमें चाँद से पृथ्वी तक आने वाली डाउनलोडिंग स्पीड 622 MB प्रति सेकेंड थी जबकि पृथ्वी से चाँद पर अपलोड की जाने वाली अपलोड स्पीड 19.44 MB प्रति सेकंड थी। यह स्पीड कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि हमें एक फुल HD वीडियो देखने के लिए 15 MB प्रति सेकंड भी हमारे लिए बहुत ज्यादा हो जाती है।

75. पृथ्वी पर पर्याप्त भोजन: पृथ्वी पर मनुष्यों के लिए पर्याप्त भोजन की बात की जाए तो 10 अरब लोगों के लिए पृथ्वी का भोजन पर्याप्त है जबकि दुनिया की जनसँख्या 7 अरब को पार कर चुकी है अर्थात हमें जनसँख्या नियंत्रण के बारे में गम्भीरता से सोचना शुरू कर देना चाहिए।

74. लगातार कम नींद लेने का दुष्प्रभाव: यदि आप लगातार कम नींद लेते हैं तो आपके मस्तिष्क का आकार सिकुड़ सकता है जिससे आपको तनाव और चिड़चिड़ापन सहित ध्यान केंद्रित न हो पाने जैसी समस्याएं हो सकती है।

73. पाकिस्तान का पासपोर्ट इजराइल में वैध नही है: पाकिस्तान के पासपोर्ट की बात की जाए तो यह दुनिया के हर देश में वैध है लेकिन पाकिस्तान का कोई भी नागरिक इजराइल नही जा सकता क्योंकि इजराइल पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को अपने देश आने की अनुमति नही देता। इसलिए पाकिस्तान के पासपोर्ट पर साफ-साफ लिखा होता है कि "यह पासपोर्ट दुनिया के हर देश में वैध है लेकिन इजराइल में नही"

72. प्रदूषण का दिल्ली पर प्रभाव: प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के चलते एक वर्ष में 15 हज़ार लोगों की मृत्यु समय से पूर्व हो जाती है।

71. एशिया का सबसे बड़ा गाँव: भारत के उत्तर प्रदेश का गहमर गाँव जो कि गाज़ीपुर जिले में पड़ता है क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा गाँव है।

70. बृहस्पति का विशालकाय लाल धब्बा: बृहस्पति ग्रह जो कि हमारे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह है वह अपने विशाल लाल धब्बे के लिए जाना जाता है वास्तव में यह विशालकाय लाल धब्बा एक परिचक्रवर्ती तूफान है जो पृथ्वी से तीन गुना बड़ा है।

69. भारतीय गृहणियों के पास सोना: भारतीय महिलाओं को आभूषणों का शौक सबसे अधिक है इसलिए भारतीय महिलाओं के पास दुनिया के कुल सोने का 11% आरक्षित है।

68. सबसे अधिक पर्यटकों वाला देश: सबसे अधिक पर्यटक फ्रांस में आते हैं प्रत्येक वर्ष फ्रांस में आने वाले पर्यटकों की सँख्या 80 करोड़ को पार कर जाती है।

67. अविश्वास प्रस्ताव - भारतीय राजनीति का ब्रह्मास्त्र: अविश्वास प्रस्ताव को भारत की राजनीति का ब्रह्मास्त्र कहा जाता है क्योंकि यही एक ऐसा प्रस्ताव है जिसे संसद में पेश किए जाने पर मौजूदा सरकार का वजूद मिट सकता है अर्थात यह प्रस्ताव यदि सफल होता है तो मौजूदा सरकार उसी समय गिर जाती है चाहे वह कितनी भी शक्तिशाली सरकार क्यों न हो।

66. सर्वाधिक चन्द्रमा वाला ग्रह: हमारे सौरमण्डल में सर्वाधिक चन्द्रमा वाला ग्रह बृहस्पति है इसके अब तक कुल ज्ञान उपग्रहों की सँख्या 79 है जो किसी भी अन्य ग्रह से अधिक है इसके बाद शनि ग्रह का नाम आता है जिसके 61 उपग्रह हैं।

65. वाशिंगटन DC का पूरा नाम: बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाशिंगटन DC का पूरा नाम वाशिंगटन - डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया है। पहले इसका नाम डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया था वाशिंगटन नाम इसे अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर मिला।

64. पृथ्वी पर एक अमर जीव: Turritopsis dohrnii नामक जेलीफिश एक ऐसा जीव है जो अमर है यह अपने जीवन के चक्र को बार-बार शुरू से शुरू कर सकता है इसका अर्थ यह हुआ कि जिस प्रकार मनुष्य वृद्ध होकर मर जाता है यह वैसे नही मरती इसका जीवन कभी समाप्त नही होता। हालांकि यदि इसे किसी अन्य द्वारा कुचला जाए या कोई बीमारी हो जाए तो यह में जाएगी लेकिन उम्र के मामले में यह अमर होती है।

63. गूगल पर किए जाने वाले अजीबो-गरीब सर्च: गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है जिसपर सबसे ज्यादा इंटरनेट क्वारीज़ की जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं इन सर्च में से रोजाना 16% सर्च ऐसे होते हैं जो आज से पहले कभी गूगल पर सर्च नही किए गए होते इसका अर्थ यह हुआ कि आज भी इंटरनेट मनुष्य मस्तिष्क से कहीं पीछे है।

62. एक स्पर्म में डीएनए डेटा: एक स्पर्म (शुक्राणु) में 37.5 एमबी का डीएनए डेटा होता है इसका अर्थ यह हुआ कि एक बार छोड़े जाने वाले शुक्राणुओं का कुल डेटा औसतन 15,875 जीबी होता है इनमें से कोई एक शुक्राणु पुरूष के गुण शिशु में ले जाने का कार्य करता है।

61. एक ऐसा कीड़ा जो अपनी मादा के अंडों की रक्षा करता है: आप्सस (Appasus) नामक पानी का नर कीड़ा अपनी मादा व बच्चों के लिए अति संवेदनशील होता है मादा अपने अंडों को नर की पीठ पर चिपका देती है तथा नर इन अंडों की तब तक रक्षा करता है जब तक इन अंडों से बच्चे ना निकल जाएं।

60. इंसानी इतिहास की सबसे दुखद ज़िंदगी: अगर आप सोचते हैं कि आपकी जिंदगी दुखों से भरी है तो आपको अरुण शानबाग के बारे में अवश्य जानना चाहिए। अरूणा की जिंदगी को आज तक के इंसानों के इतिहास की सबसे बुरी जिंदगी कहें तो गलत नही होगा। वे एक नर्स थी तथा वार्ड बॉय द्वारा असॉल्ट किए जाने के कारण वर्ष 1973 में कोमा में चली गई थी तथा 42 वर्ष तक कोमा में रहने के बाद वर्ष 2015 में उनकी मृत्यु हो गई।

59. नोएडा को अशुभ माना जाना: दिल्ली से सट्टा उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर तरक्की के मामले में भारत के अग्रणी शहरों में शामिल है देश की राजधानी में हुई उन्नति का प्रभाव नोएडा पर साफ देखा जा सकता है लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में नोएडा अंधविश्वासों में फंसा हुआ है। नोएडा के राजनीतिज्ञ नोएडा को अशुभ मानते हैं तथा अंधविश्वास है कि उत्तर प्रदेश का जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वह आने वाले चुनावों में हार जाता है इस वजह से उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्व मुख्यमंत्री अपने पूरे शासनकाल में नोएडा नही गए।

58. हॉलीवुड साइन से जुड़ा तथ्य: वर्ष 2016 में एक यूट्यूबर वीडियो बनाने के उद्देश्य से लॉस एंजल्स में स्थित हॉलीवुड साइन पर चढ़ गया था सरकार ने इसे गम्भीरता से लिया तथा उस व्यक्ति को जेल जाना पड़ा था।

57. डेढ़ घण्टे की डरावनी मूवी देखने से 30 मिनट तक पैदल चलने के बराबर कैलोरी जल जाती है: यदि आप डेढ़ घंटे की डरावनी मूवी देखते हैं तो यह आपके मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों पर प्रभाव डालती है जिसमें दिल की धड़कन तेज होना भी एक है डेढ़ घंटे की डरावनी मूवी देखने से इतनी कैलोरी जल जाती है जितनी 30 मिनट तक पैदल चलने पर जलती है हालांकि डरावनी मूवी देखने पर जलने वाली कैलोरी तथा पैदल चलने पर जलने वाली कैलोरी से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव अलग-अलग होते है।

56. ABC अल्फाबेट में सबसे अंत में जोड़ा गया अक्षर "Z" नहीं बल्कि "J" था: यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है कि अल्फाबेट में सबसे अंत में जोड़ा गया अक्षर Z नहीं बल्कि J था क्योंकि Z एबीसी में सबसे अंत में रखा जाता है और इसीलिए माना जाता है कि Z ही सबसे अंत में जोड़ा गया अक्षर था लेकिन वास्तव में ABC अल्फाबेट में पहले Z सहित 25 अक्षर थे जो कि J के जुड़नेे के पश्चात 26 हुए हैं।

55. फेसबुक पर महिलाओं की सँख्या पुरुषों से अधिक है: यह एक ऐसा तथ्य है जिस पर विश्वास करना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि इस तथ्य को सुनते ही सबसे पहली बात जो मस्तिष्क में आती है वह है फेक ID जिसमें असामाजिक तत्व महिलाओं के नाम से फेक id बनाते हैं तथा जिनकी वजह से लगता है कि Facebook पर महिलाओं की सँख्या ज्यादा है। लेकिन वास्तव में भी महिलाओं की संख्या Facebook पर ज्यादा है जब फेसबुक डेटा एकत्रित करता है तो वह महिलाओं व पुरुषों के यूनिक अकाउंट की गिनती कर आगे की प्रक्रिया पूरी करता है और इस प्रक्रिया में पाया गया है कि इंटरनेट के वेे यूजर्स जो सोशल मीडिया का यूज करते हैं उनमें से 76 प्रतिशत महिलाएं हैं।

54. प्यार में पड़ना आपके मस्तिष्क के 12 हिस्सों को एक साथ उत्तेजित करता है: किसी से प्यार करना अर्थात "फॉलिंग इन लव" के चलते आपके बदले व्यवहार का कारण आपका मस्तिष्क है क्योंकि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो यह आपके मस्तिष्क के 12 हिस्सों कोे एक साथ उत्तेजित करता है तथा मस्तिष्क में होने वाली विभिन्न रासायनिक क्रियाओं के चलते यह हृदय समेत पूरे शरीर को प्रभावित करता है तथा एक सुकून की अनुभूति करवाता है।

53. वर्ष 2014 में एरिज़ोना के एक व्यक्ति ने 1 करोड़ का हीरा चुराया तथा नशे के लिए इसे 1300 रुपए में बेच दिया: नशा हमारे शरीर के लिए हानिकारक तो है ही इसके साथ ही यह हमारे मस्तिष्क पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है इसका एक उदाहरण वर्ष 2014 में एरीजोना देश में देखने को मिला एरीजोना में मैडिसन नाम के एक व्यक्ति जिसकी उम्र 20 साल थी ने एक हीरा चुराया जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए थी। लेकिन नशे की लत के चलते उसने इस हीरे को मात्र 1300 रुपए में बेच दिया।

52. यदि हवा में ऑक्सीजन की मात्रा 21 की बजाए 100% हो जाए तो यह हमारे लिए जहरीली हो जाएगी: पृथ्वी पर जो भी वातावरण बना हुआ है हम उसके अनुसार बिल्कुल सटीक ढले हुए हैं यद्यपि इंसान को जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है लेकिन ऑक्सीजन भी हमें एक विशेष मात्रा में चाहिए होती है। हवा में 21% ऑक्सीजन है लेकिन यदि इसकी जगह 100% हो जाए तो यह हमारे लिए जहर बन जाएगी और अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो हवा का 100 प्रतिशत ऑक्सीजन में तब्दील होना इसे ज्वलनशील बना देगा। जिससे आग लगने के कारण संपूर्ण पृथ्वी का विनाश हो जाएगा।

51. एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त ऑक्सिजन पाने हेतु सात से आठ पेड़ों की आवश्यकता होती है: पेड़ हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति को पर्याप्त ऑक्सीजन पाने हेतु 7 से 8 पेड़ों की आवश्यकता होती है अर्थात सात से आठ पेड़ जितने ऑक्सीजन पैदा करते हैं वह ऑक्सीजन मात्र एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त होती है एक व्यक्ति एक दिन में लगभग 550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन ग्रहण करता है।

50. Paypal की गलती: वर्ष 2013 में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए जानी जाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Paypal कि एक बहुत बड़ी गलती सामने आई जब Paypal ने एक व्यक्ति के अकाउंट में गलती से 9 करोड़ 22 लाख अरब रुपए जमा कर दिए थे हालांकि अपनी गलती को संज्ञान में लेते हुए कम्पनी ने जल्द ही इसे सुधार लिया।

49. ऐसे 14 तारे जिन्हें आप छू सकते हैं: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अंतरिक्ष क्षेत्र में सबसे अग्रणी है तथा अपनी खोजों के लिए सदैव खबरों में बनी रहती हैं। वर्ष 2010 में नासा ने अपनी खोज में 14 ऐसे सितारों को ढूंढा जो अत्यधिक ठंडे हैं तथा मनुष्य का शरीर उनका तापमान सहन कर सकता है अर्थात यह तारे इतने ठंडे हैं कि आप इन्हें छू सकते हैं।

48. बंदरों की कुछ प्रजातियाँ सिखाए जाने पर पैसे का प्रयोग करना सीख जाती हैं: मनुष्य के शारीरिक तंत्र से सर्वाधिक मेल खाते जानवर बंदर की कुछ प्रजातियों में पैसे का प्रयोग करना सीखने की क्षमता होती है शोध में पाया गया है कि जब बंदर की कुछ विशेष प्रजातियों को रुपए का प्रयोग करना सिखाया जाता है तो वह एक दूसरों को पैसे के लिए लूटना शुरू कर देते हैं।

47. चाइना परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता है: भारत का पड़ोसी देश चीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल करके देश की महत्वपूर्ण परीक्षा में नकल करने वाले विद्यार्थियों को पकड़ने के लिए चीन ड्रोन का इस्तेमाल करता है अर्थात चाइना की कुछ प्रमुख परीक्षाओं में की निगरानी ड्रोन से की जाती है ताकि कोई भी विद्यार्थी नकल कर के परीक्षा पास न कर सके।

46. नागालैंड में स्थित लुंगवा गांव के लोगों को भारत तथा म्यांमार दोनों देशों के नागरिकता प्राप्त है: भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड जो कि म्यांमार देश के साथ ही बनाता है के सीमावर्ती गांव लुंगवा के लोगों को भारत तथा म्यांमार दोनों देशों के नागरिकता प्राप्त है भारत व म्यांमार की सीमा रेखा इस गांव के बीच से गुजरती है जो इस गांव को दो भागों में बांटती हैं परंतु दो भाग होने के बावजूद भी यह गाँव एक ही है तथा दोनों देशों के हिस्से में आता है। इस गाँव के लोग बिना वीजा के भारत व म्यांमार दोनों देशों की यात्रा कर सकते हैं।

45. दुनिया के 80% ज्वालामुखी पानी के नीचे फटते हैं: पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 70% भाग पानी के नीचे है तथा बाकी का 30% रहने लायक सूखी भूमि है इसी कारण लगभग 80% ज्वालामुखी पानी के नीचे अर्थात समुंदर की सतह पर फटते हैं जबकि भूमि पर मात्र 20% ज्वालामुखी ही मौजूद है इसका एकमात्र कारण है पृथ्वी के अधिक्तर क्षेत्रफल पर समुंदर का फैला होना।

44. आज़ादी के समय भारत की जनसँख्या: आजादी के समय भारत की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ थी जो कि आजादी के सात दशक बाद बढ़कर 133 करोड़ हो चुकी है यानी कि पिछले 70 सालों में भारत की जनसंख्या 100 करोड़ बढ़ चुकी है जो कि जनसंख्या की दृष्टि से भारत कोे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बनाती है।

43. प्यार में पड़ने के डर को फिलोफोबिया कहा जाता है: फिलोफोबिया एक विशेष प्रकार का डर होता है जिससे ग्रसित व्यक्ति प्यार में पड़ने से डरता है। फिलोफोबिया के चलते लोग इस बात से डरते हैं कि कहीं उन्हें किसी से प्यार ना हो जाए तथा वह प्यार करने से होने वाले दुष्परिणामों को सोच कर डरता है उसे डर होता है कि कहीं वह प्यार के चलते कुछ गलत करने पर विवश ना हो जाए।

42. वर्ष 2022 में भारत चीन की जनसँख्या को पार कर विश्व का सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश बन जाएगा: भारत की जनसंख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है यदि इसी रफ्तार से यह जनसँख्या बढ़ती रही तो वर्ष 2022 में भारत की जनसँख्या चीन की जनसँख्या के आँकड़े को पार कर जाएगी। जिसके बाद भारत दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा इस समय भारत की जनसंख्या 133 से 135 करोड़ के बीच है वहीं चीन की जनसंख्या 140 करोड़ के लगभग है भारत 2022 तक 140 करोड़ के इस आँकड़े को पार कर लेगा।

41. मच्छर रक्त चूसने के बाद आपकी त्वचा पर पेशाब करते हैं: यह तथ्य आपको थोड़ा अजीब सकता है लेकिन यह सत्य है कि मच्छर आपका रक्त चूसने के बाद आपकी त्वचा पर पेशाब करते हैं और ऐसा इसलिए होता है ताकि मच्छर चूसे गए रक्त के लिए शरीर में जगह बना सके तथा दूसरा जिस स्थान पर वे बैठते हैं उस स्थान का तापमान ठंडा रख सकें।

40. मनुष्य की आँखे 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं: यह तथ्य सुनने में थोड़ा अजीब लगता है तथा इस तथ्य को सुनते ही सबसे पहला प्रश्न जो मस्तिष्क में आता है वह यह है कि एक करोड़ रंग नहीं होते। यहां आप को जान लेना चाहिए कि रंग सिर्फ 3 होते हैं तथा इन्ही से विभिन्न शेड्स बनते है जिस कारण हमें भिन्न-भिन्न रंग दिखाई देते हैं यदि इन शेड्स की बात की जाए तो इनकी संख्या 1 करोड़ को पार कर जाती हैं और हमारी आंखें इन तीनों रंगों से बनने वाली प्रत्येक शेड को देख पाने में सक्षम है इसी कारण यह तथ्य बना है कि मनुष्य की आंखें 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं। जिन तीन मुख्य रंगों की हम बात कर रहे हैं वह रंग हैं लाल, नीला व हरा। इन तीनों रंगों के मिश्रण से हीे बाकी बचे सभी रंग बनते हैं।

39. आने वाले समय में दिमाग को कंप्यूटर में स्टोर किया जा सकेगा: आने वाले समय में मनुष्य के मस्तिष्क की यादों को कंप्यूटर में स्टोर किया जा सकेगा यह एक ऐसी तकनीक है जिस पर काम शुरु हो चुका है एलोन मस्क नामक सफल व्यक्ति ने इस कार्य के लिए कम्पनी स्थापित की हैै जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि ऐसी तकनीक विकसित की जा सके जिससे मनुष्य की यादों को कंप्यूटर स्टोर किया जा सके। यह तकनीक इंसान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच के अंतर को समाप्त करने हेतु प्रयासरत है।

38. हेलमेट पहनने पर हम बाइक तेज चलने हेतु प्रेरित होते हैं: यदि आप बाइक चलाते हैं तो आपने यह महसूस किया होगा कि बाइक चलातेे हुए हेलमेट पहनने के बाद आप बाइक को तेज चलाने चलाते हैं इसका कारण है हमारा मस्तिष्क। जब हम हेलमेट पहन लेते हैं तो हमारा मस्तिष्क सुरक्षित महसूस करता है जिस कारण यह हमें तेज बाइक चलाने की अनुमति देता है।

37. जिससे हम प्यार करते हैं उसकी तरफ देखते हुए हमारी आँखों की पुतली 45% अधिक खुलती है: प्यार का मस्तिष्क से सीधा संबंध है पता है प्यार मस्तिष्क में होने वाली विभिन्न क्रियाओं को प्रभावित करता है इसीलिए जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी तरफ देखते हुए हमारी आंखों की पुतली 45% तक अधिक खुलती है ठीक वैसे ही जैसे हम किसी चीज को बड़े गौर से देखते हैं और उस समय हमारे मस्तिष्क का पूरा ध्यान उस पर केंद्रित हो जाता है उसी प्रकार जिससे हम प्यार करते हैं उसे देखते हुए हमारा पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित रहता है जिस कारण हमारी आंखें भी हमारा साथ देतीे हैं।

36. यदि कोका कोला का कर्मचारी ड्यूटी के समय पेप्सी पीता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है: यह एक विशेष तथ्य है कोका कोला और पेप्सी दोनों दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कम्पनियाँ है और क्योंकि यह दोनों कम्पनियाँ एक ही व्यापार में है इसलिए अपनी ब्रांडिंग का ये दोनों विशेष ध्यान रखती हैं इसी के चलते हैं यदि कोका कोला का कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के समय Pepsi पीता है तो इसे बड़ी ही गम्भीरता से लिया जाता है क्योंकि इसे कोका-कोला की ब्रांड इमेज पर चोट माना जाता है व इस तरह के व्यवहार का वहां कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कर्मचारी का ड्यूटी के समय पेप्सी पीना कोका कोला को नीचा दिखाने वाली बात मानी जाती है इसलिए यदि कर्मचारी की मंशा सही नहीं पाई जाती तथा वह कोका कोला के ब्रांड को नीचा दिखाने का प्रयास करने हेतु ऐसा करता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है यह ध्यान रखने योग्य बात यह है कि यह नियम कोका कोला की बड़ी फैक्ट्रियों में लागू होता है जहां पर मैनेजमेंट ब्रांड इमेज का विशेष ध्यान रखती हैं।

35. पेट में पल रहा बच्चा सबसे पहले स्पर्श का अनुभव करना आरंभ करता है: मनुष्य की 5 इंद्रियां होती हैं और यदि बात की जाए गर्भ में पल रहे बच्चे की तो इन 5 इंद्रियों में से सर्वप्रथम बच्चा सर्वप्रथम स्पर्श का अनुभव करना आरंभ करता है ततपश्चात अन्य इंद्रियां धीरे-धीरे विकसित होती हैं।

34. i-phone के विज्ञापन में समय 9.41 am ही क्यों दिखाया जाता है: यदि आपने कभी गौर किया होगा तो आपने अवश्य देखा होगा कि एप्पल के आईफोन के हर विज्ञापन में फोन के अंदर लिखा समय 9:41 am होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है? दरअसल एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने पहली बार iPhone को दुनिया के सामने रखा था उस समय वर्ष 2007 चल रहा था तथा समय सुबह का 9:41 am था यही कारण है कि iPhone समय को आज भी Bedge के रूप में प्रयोग करता है।

33. औसतन महिलाएँ किसी बात को मात्र 2 दिन तक सीक्रेट रख सकती हैं: यह बात बड़ी विचित्र लग सकती है कि महिलाएं मात्र 2 दिन तक किसी बात को सीक्रेट रख सकती है लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि यहाँ औसतन महिलाएँ कहा गया है जिसमें सभी महिलाएं नहीं आती। दूसरी बात इसमें सामान्य सीक्रेट्स की बात की गई है अर्थात वह बातें जो सामान्य जीवन में रोजाना होती हैं उनसे जुड़ी कोई बात महिलाओं के लिए छुपाकर रख पाना लगभग असंभव होता है। यद्यपि महिलाओं में किसी महत्वपूर्ण बात को सीक्रेट रखने की क्षमता भरपूर होती है यहां तक कि वे जीवन भर किसी महत्वपूर्ण बात को सीक्रेट रख सकती हैं लेकिन रोजाना होने वाली सामान्य बातों को सीक्रेट रखना महिलाओं के बस से बाहर होता है।

32. जर्मनी में जेल से भागना अपराध नही है: यह बात आपको अटपटी लग सकती है कि जर्मनी में जेल से भागना कोई अपराध नहीं है लेकिन इसके पीछे एक बड़ा ही महत्वपूर्ण तथ्य है। जर्मनी अपनी आजादी के लिए प्रयत्न करने को एक मानवाधिकार मानता है तथा जेल से भागने की कोशिश करना भी अपनी आजादी के लिए प्रयत्न करना माना जाता है इसीलिए जर्मनी में जेल से भागना अपराध नहीं है हालांकि वहां की कड़ी सुरक्षा के चलते हैं जेल से भाग पाना लगभग असंभव है।

31. दुनिया में कितनी चाय पी जाती है: यदि आप चाय के शौकीन हैं तो यह बात जानकर आपको बहुत खुशी होगी कि पानी के बाद दुनिया में सर्वाधिक पीया जाने वाला पेय चाय है। यदि बात भारत की की जाए तो भारत का असम राज्य चाय उत्पादन में सबसे अधिक योगदान देता है तथा भारत में चाय विशेष महत्व रखती है व यह ज्यादातर भारतीयों की दिनचर्या का मुख्य हिस्सा है।

30. स्वीडन में ब्लड डोनर का सम्मान: स्वीडन में जब किसी को ब्लड चढ़ाया जाता है तो उस ब्लड को दान करने वाले रक्तदाता को मैसेज करके बताया जाता है कि आज आपके ब्लड ने किसी की जान बचाई है यह एक तरह का थैंक्यू मैसेज होता है जिसका मुख्य उद्देश्य है लोगों को और अधिक खून दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है इस प्रकार के खास मैसेज को ब्लड डोनर एक सम्मान की तरह देखता है तथा गर्व करता है कि उसकी वजह से किसी की जान बची है। इससे आगे चलकर उसकी और अधिक ब्लड डोनेट करने की इच्छा शक्ति बढ़ती है।

29. शादी से जुड़ा तथ्य: महिलाएं या पुरुष जो अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं उनके तलाक होने संभावना 70% तक कम हो जाती है और आम तौर पर ऐसी शादियों का उम्र भर चलती है इसका कारण है उनमें मित्रता के चलते बना विश्वास तथा संयुक्त रुप से लिया गया शादी का फैसला।

28. मनुष्य के कारण विलुप्त होते जानवर: रिसर्च के अनुसार पिछले 500 सालों में मनुष्य की वजह से जानवरों की 322 प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं इन प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण है मनुष्य का विकास सिद्धांत। विकास के चलते मनुष्य ने पृथ्वी के पर्यावरण के साथ बहुत ही अधिक छेड़छाड़ की है जिसके चलते हैं कुछ ऐसे जीव जो कि बदलते प्राकृतिक वातावरण के अनुसार खुद को ढाल न सके वे विलुप्त हो चुके हैं तथा विलुप्त हुई इन प्रजातियों की सँख्या पिछले 500 सालों में 322 है।

27. पुरुषों की दाढ़ी व गंजेपन से जुड़ा तथ्य: रिसर्च में पाया गया है कि वह पुरुष जिनकी की दाढ़ी जल्दी आ जाती है तथा तेजी से बढ़ती है उनकी आगे चलकर गंजे होने की संभावना अधिक होती है।

26. एक मुस्कुराहट किसी की जान बचा सकती है: आपकी एक मुस्कुराहट किसी की जान बचा सकती है इस बात सबूत एक घटना है जो कि अमेरिका के गोल्डन गेट ब्रिज पर घटित हुई थी। गोल्डन गेट ब्रिज से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली तथा उसके पीछे छोड़ गए सुसाइड नोट में लिखा था कि यदि आज ब्रिज पर चलते हुए एक भी व्यक्ति ने मेरी तरफ देख कर स्माइल की तो मैं आत्महत्या नहीं करूंगा अफसोस उस दिन एक भी व्यक्ति उसकी तरफ देख कर नही मुस्कुराया।

25. दुनिया में मोबाइल फोन की सँख्या: दुनिया में इतने मोबाइल फोन बन चुकेे हैं की इनकी सँख्या दुनिया की कुल मानव जनसँख्या से भी अधिक है। लेकिन अभी भी दो अरब लोग मोबाइल के प्रयोग से अंजान हैं। दुनिया की 7 अरब से अधिक जनसँख्या में से लगभग 5 अरब लोगों के पास मोबाइल है। हालांकि मोबाइल रखने वालों की सँख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

24. अमेरिका के बाद सबसे अधिक अंग्रेजी भारत में बोली जाती है: यह बात थोड़ी अटपटी लग सकती है क्योंकि भारत एक हिंदी भाषी देश है वहीं इसमें क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कि बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी इत्यादि की बहुलता है लेकिन फिर भी अमेरिका के बाद सबसे अधिक इंग्लिश बोलने वाले लोग भारत में ही रहते हैं इसका कारण है भारत की विशाल जनसँख्या जो किसी भी अंग्रेजी बहुभाषी देश से अधिक है इस कारण इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी अधिक अंग्रेजी भारत में बोली जाती है लेकिन यहाँ याद रखने योग्य है कि भारत में अंग्रेजी बोलने वालों में से 90% से अधिक लोगों ने सदैव अंग्रेजी को अपनी द्वितीय भाषा के रूप में ही दर्ज करवाया है। उनकी प्रथम भाषा हिंदी या उनकी अपनी क्षेत्रिय भाषा ही रही है।

23. हाथी की त्वचा: हाथी की त्वचा सख्त व मोटी होती है जब आप इसे छू कर देखते हैं तो आप को यह कठोर महसूस होती है जिस कारण हमें लगता है कि इसमें सेंसिटिवनेस कम होती है लेकिन वास्तव में हाथी की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है यहाँ तक कि हाथी अपने विशाल शरीर पर बैठने वाली चिड़िया का स्पर्श भी बखूबी महसूस करता है तथा उसे उड़ाने का प्रयत्न करता है।

22. गूगल के कर्मचारी: यह बात हम सभी जानते हैं कि आज ऑनलाइन कंपनियों में सबसे बड़ा नाम गूगल है जो कि इंटरनेट का पर्याय बन चुका है लेकिन क्या आपको पता है कि Google के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं? आपको बता दें कि यदि Google के किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो अगले 10 वर्ष तक उसके पार्टनर को उस मृत व्यक्ति की सैलरी का 50% दिया जाता है तथा मृत कर्मचारी के बच्चों को जब तक वह 19 वर्ष के नहीं हो जाते तब तक 65000 रुपए यानी कि $1000 प्रतिमाह दिया जाता है।

21. पृथ्वी पर सबसे पहला आलू: आलू दुनिया की सबसे अधिक प्रयोग जाने वाली सब्जी का हिस्सा है परंतु क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर पहला आलू कहां पर उगा था अर्थात आलू का मूल स्थान कौन से देश में है वैज्ञानिक खोज में पाया गया है कि आलू का जन्म स्थान दक्षिण अमेरिका का पेरू देश है तथा वहीं से आलू पूरे विश्व में फैला है तथा आज दुनिया की सर्वप्रिय सब्जी में से एक है इसी के साथ साथ आलू का प्रयोग अधिकतर फास्ट फूड में किया जाता है जिस कारण इसकी माँग बहुत अधिक है।

20. दुनिया के 100 में से 18 व्यक्ति भारतीय हैं: दुनिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों में भारत इस  समय दूसरा स्थान रखता है तथा जल्द ही यह पहले स्थान को प्राप्त कर लेगा। जनसँख्या के मामले में भारत से पहले चीन का नाम आता है। चीन की जनसंख्या जहां 19% के लगभग है वही भारत की जनसंख्या दुनिया की कुल जनसंख्या का 18% प्रतिशत है इसका अर्थ यह हुआ कि दुनिया के 100 में से 18 व्यक्ति भारतीय हैं। भारत की जनसंख्या रूस, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े-बड़े देशों से अधिक है।

19. यदि शनि ग्रह पृथ्वी से चाँद जिंतनी दूरी पर होता: यदि शनि ग्रह पृथ्वी से चांद कितनी दूरी पर होता तो आकाश में देखने वाला नजारा बड़ा ही मनमोहक होता शनि ग्रह हमारे चांद की तुलना में लगभग 40 गुना बड़ा है वह इस के छल्ले इसका आकार और भी बड़ा करते हैं इसलिए यदि शनि ग्रह हमारी पृथ्वी से चांद जितनी दूरी पर होता तो यह हमें हमारे चांद से 40 गुना अधिक बड़ा दिखाई देता हालांकि ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना काफी मुश्किल है क्योंकि शनि ग्रह की इतनी नजदीकी पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण पर अत्यंत बुरा प्रभाव डालती।

18. धूम्रपान और सूँघने की शक्ति का सबंध: धूम्रपान एक बहुत ही बुरी आदत है जो कि किसी को भी लग जाना का सीधा सा मतलब है कि उस व्यक्ति का स्वास्थ्य निरंतर गिरता जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि कि धुम्रपान को छोड़ने के 48 घंटे बाद से ही मनुष्य की सूंघने व स्वाद चखने की क्षमता सामान्य हो जाती है। धुम्रपान हमारी सुनने तथा स्वाद चखने की क्षमता को प्रभावित करता है तथा इसे छोड़ने के 48 घंटे यानी कि मात्र 2 दिन बाद यह क्षमता सामान्य हो जाती है। लेकिन फिर भी धूम्रपान हमारे शरीर के महत्वपूर्ण आंतरिक अंगों जैसे कि फेफड़ों व श्वसन नली के लिए बहुत ही अधिक घातक है इसलिए जितना जल्दी हो सके धूम्रपान की आदत को छोड़ देना चाहिए।

17. मंगल ग्रह का एक दिन: क्योंकि मनुष्य मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना की तलाश में जुटा है इसलिए एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है मंगल ग्रह के बारे में वह हमें जाननी चाहिए कि मंगल ग्रह का 1 दिन पृथ्वी के 1 दिन के लगभग बराबर होता है मंगल का 1 दिन पृथ्वी से मात्र 41 मिनट बड़ा है यानी कि जहां पृथ्वी पर एक दिन 23 घंटे 56 मिनट का होता है वही मंगल का एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है वहीं अगर बात की जाए 1 वर्ष की तो मंगल ग्रह पर 1 वर्ष 687 दिन का होता है जो कि पृथ्वी के एक वर्ष से लगभग दुगुना है।

16. मकड़ी की आठ आँखे: मूल रूप से अमेरिका में पाई जाने वाली मकड़ी की "स्पाइडर मकड़ी" नामक प्रजाति की आठ आँखे होती हैं। जिनमें से दो बड़ी आँखे सामने व बाकी की छः आँखे साइड में होती हैं।

15. मनुष्य की नज़र में ये दुनिया वैसी नही है जैसा इसे अन्य जानवर देखते हैं: यदि आपको लगता है कि जैसा आप इस संसार को देखते है वैसे ही अन्य जानवर भी देखते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि प्रत्येक जीव की आँखें उसके अपने वातावरण के अनुरूप ढली हैं जिस कारण वे सिर्फ वही देख सकते हैं जो उसके लिए उपयोगी है जैसे कि मधुमखी अल्ट्रावाइलेट किरणों को देख सकती है जो उसे फूल को अधिक गहराई से देखने में मदद करती है। वहीं मेंढक को सब कुछ धुंधला दिखाई देता है वह सिर्फ गतिमान वस्तुएँ ही देख सकता है जो उसे कीट पतंगे पकड़ने व उन पर फोकस करने में मदद करती है। ठीक इसी तरह बिल्ली रात को देख सकती है लेकिन कुछ रंग ऐसे हैं जो उसे दिखाई नही देते। यदि गाय की बात की जाए तो गाय को सब कुछ लाल व पीले रंग का दिखाई देता है ठीक उसी तरह जैसे हमें लाल चश्मा पहनने के बाद दिखाई देता है इसी प्रकार सभी जीवों की अपनी अपनी अलग नज़र है तथा हर जीव इस संसार को अलग तरीके से देखता है।

14. नकल रोकने के लिए बनाए गए परीक्षा हेलमेट: बैंकाक में एक यूनिवर्सिटी ने नकल रोकने के किए विशेष प्रकार के हेलमेट ईजाद किए जिन्हें पहन कर परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने आस-पास वाले विद्यार्थियों की कॉपी में नही देख सकते थे। इस हेलमेट को पहन कर परीक्षा दे रहे बच्चों की फोटो फेसबुक पर बहुत अधिक वायरल हुई थी।

13. वीडियो में चित्रों की सँख्या: क्या आप जानते हैं कि जो भी वीडियो आप देखते हैं वह वास्तव में वीडियो न होकर चित्रों की एक श्रृंखला होती है। एक वीडियो में एक सेकंड में 24 चित्र आपकी आँखों के सामने से गुज़ारे जाते हैं जिस कारण आपकी आँखें ये समझ पाने में सक्षम नही हो पाती कि जो वीडियो आप देख रहे हैं वह वीडियो नही बल्कि चित्रों की एक श्रृंखला है। एक मिनट की वीडियो में 24x60=1440 फोटो की श्रृंखला होती है।

12. कार्टून के हाथ: आप में से बहुत ही कम लोगों ने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि जो भी प्रसिद्ध कार्टून हैं जैसे कि मिक्की माउस। इन कार्टूनों के हाथ में सिर्फ तीन ही उंगलियाँ होती हैं। ऐसा इसलिए होता है ताकि इन्हें आसानी से ड्रा किया जा सके तथा इनके हाथ इंसानों की तरह वास्तविक न लगें।

11. भारत की कितनी सम्पति किसके पास: भारत की कुल सम्पति इसकी पूरी जनसँख्या में नही बंटती बल्कि भारत की कुल सम्पति का 50% से अधिक उन अमीर लोगों के पास है जो भारत की जनसँख्या का मात्र 1% हैं। इस एक प्रतिशत की जनसँख्या में भारत के सभी बिलेनियर (अरब पति) शामिल हैं।

10. मृत्यु के बाद शरीर में पनपता जीवन: जब कोई मनुष्य मर जाता है तो उसकी मृत्यु के तीन दिन बाद वो एंजाइम जो भोजन को पचाते हैं भोजन की कमी के चलते शरीर के अंदरूनी अंगों को खाना शुरू कर देते हैं। जिस कारण शरीर में गैस बनने लगती है तथा यह फूलने लगता है। अंदर के अंग पूरी तरह खा लेने के बाद ये एंजाइम शरीर की त्वचा में छेद कर बाहर आ जाते हैं तथा हड्डियों को छोड़ बाकी पूरे शरीर को खा जाते हैं। इस प्रकार शरीर की जान व अंग इन एंजाइम की शक्ल में जीवन का नया चक्र शुरू करते हैं।

9. दुनिया का भोजन कहाँ से आता है: दुनिया के कुल भोजन का 75% भाग केवल 5 तरह के जानवरों तथा 12 तरह के वृक्षों से प्राप्त होता है। जानवरों में भैंस जैसे दूधारू जानवर तथा वृक्षों में फसल व फल-सब्जियों के वृक्ष मुख्य हैं।

8. बच्चों के लिए एक विचित्र पुस्तक: This is a ball... नामक पुस्तक बच्चों के लिए बनाई गई है इसमें सब कुछ गलत लिखा गया है ताकि जब बच्चों के सामने कोई इसे पढ़े तो बच्चे गलतियाँ सही करें व खुद को समझदार व होशियार समझें। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है।

7. आग अपनी कोई परछाई नहीं होती: यह बिल्कुल सत्य है कि आग की अपनी कोई परछाई नहीं होती और ना ही आप आग की परछाई को देख सकते हैं इसके लिए आप एक प्रयोग कर सकते हैं एक माचिस की तीली जलाइए तथा इसे सूर्य की रोशनी में से लेकर जाइए। आप उस जलती हुई तीली की परछाई को देखेंगे तो पाएंगे कि आपको सिर्फ तिल्ली की परछाई दिखाई देगी जबकि आग की कोई परछाई आपको दिखाई नहीं देगी। इससे यह पता चलता है कि आग की अपनी कोई परछाई नहीं होती। ऐसा इसलिए होता क्योंकि आग स्वयंं प्रकाश का उत्सर्जन करती है तथा इससे टकराकर बनने वाली छाया को आग का अपना प्रकाश ही समाप्त कर देता है।

6. गूगल का बिखरना: यदि आप गूगल चलाते चलाते-चलाते थक गए हैं तथा कुछ फन चाहते हैं। तो यह जानकारी आपके लिए है क्योंकि यदि आप गूगल पर Google Gravity लिखकर सर्च करते हैं तथा सबसे ऊपर वाले लिंक पर क्लिक कर गूगल को टच करते हैं तो यह टूट कर बिखर जाएगा। आप चाहे तो इसे अभी प्रयोग करके देख सकते हैं।

5. भारत द्वारा दूसरे देशों पर आक्रमण: यदि आप सोच रहे हैं कि भारत ने कभी किसी अन्य देश पर आक्रमण नहीं किया है तो आप बिल्कुल गलत है क्योंकि दक्षिण भारत के चोल शासकों ने दक्षिण में स्थित बहुत से देशों जैसे कि श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया तथा मालदीव पर आक्रमण कर उन पर कब्जा किया था। हालांकि यह तथ्य सही है कि भारत ने उत्तर की तरफ बढ़ने की बजाए आक्रमण कर दक्षिण की तरफ बढ़ने पर अधिक बल लगाया।

4. खून की रफ्तार: मनुष्य के शरीर में खून अर्थात रक्त की रफ्तार 3 से 4 mph होती है यदि आसान भाषा में कहा जाए तो रक्त लगभग 3 फ़ीट प्रति सेकंड की रफ्तार से चलता है यानी कि रक्त 1 सेकंड में 3 फीट की दूरी तय करता है। लेकिन हमें यह में याद रखना होगा कि नसों की मोटाई के अनुसार रक्त की रफ्तार कम ज्यादा होगी। परन्तु यदि औसतन रूप से देखा जाए तो रक्त 3 फ़ीट प्रति सेकंड की गति से चलता है।

3. भगवान और शैतान में से शक्तिशाली कौन: जब भगवान और शैतान की बात आती है तो अमूमन सभी लोग भगवान को ही अधिक शक्तिशाली बताते हैं। हालांकि यह बात आस्था, विश्वास और धर्म से संबंधित है व सही भी है। परंतु फिर भी यदि विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो विज्ञान भगवान को एक सकारात्मक ऊर्जा मानता है तथा विज्ञान कहता है कि इस ब्रह्मांड में मौजूद हर क्रिया के विपरीत एक प्रतिक्रिया होती है तथा हर उर्जा के विपरीत एक ऊर्जा है इसी प्रकार यदि भगवान एक सकारात्मक ऊर्जा है तो प्रतिक्रिया में एक नकारात्मक उर्जा का भी होना स्वाभाविक है तथा वह नकारात्मक उर्जा शैतान है इस प्रकार विज्ञान के नियमों के अनुसार भगवान किसी भी स्थिति में शैतान से अधिक शक्तिशाली नहीं हो सकता।

2. उबासी लेते देख उबासी आना: किसी को उबासी लेते देख अगर आपको उबासी आती है तो आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं दुनिया के 70% लोग दूसरों की उबासी कैच करते हैं यानि कि जब वे किसी को उबासी लेते हुए देखते हैं या उबासी लेते हुए मनुष्य की तस्वीर देखते हैं या फिर उबासी के बारे में पढ़ते हैं तो उनका मस्तिष्क उन्हें उबासी लेने पर मजबूर करता है हो सकता है इस पोस्ट को पढ़कर आपको भी उबासी आए लेकिन यह होता क्यों है इस बारे में वैज्ञानिकों के भिन्न-भिन्न तर्क हैं कुछ वैज्ञानिक उबासी देख उबासी आने की क्रिया को इमोशनल संक्रमण के रूप में देखते हैं जबकि कुछ स्टडी में पाया गया है कि जब आप जवान होते हैं तब आप अधिक उबासी लेते हैं जबकि वृद्ध अवस्था में कम उबासी कैच की जाती है जिससे पता चलता है कि उबासी कम उम्र की निशानी है। इस तरह के भिन्न भिन्न विचार उबासी के बारे में स्टडी द्वारा दिए जाते रहे हैं।

1. मनुष्य का DNA: मनुष्य का DNA आपस में बट खाए हुए होता है यदि मनुष्य के DNA को सीधा कर दिया जाए तो इसकी लंबाई इतनी होगी कि है यह सूर्य से लेकर प्लूटो तक 17 बार फोल्ड किया जा सकता है। ज्ञात रहे कि सूर्य तथा प्लूटो के बीच का की दूरी 3 अरब 67 करोड मील है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मात्र एक मनुष्य में कितनी बड़ी लंबाई का DNA मौजूद होता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट