आधुनिक युग में सभी देश अपनी मारक क्षमता बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते रोजाना नए प्रकार के हथियार बनाए जाते हैं व उनका परीक्षण किया जाता है। इन हथियारों को बनाए जाने का उद्देश्य किसी को आघात पहुँचाना नही बल्कि अपने देश को इस काबिल बनाना है कि वह आने वाले किसी भी खतरे से निपटने में स्वयं के बल पर सक्षम रहे और उसे किसी अन्य देश पर आश्रित न रहना पड़े। शक्ति के इसी क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और वह उपलब्धि है "एंटी सैटेलाइट वेपन" अर्थात उपग्रह विरोधी हथियार। यह एक ऐसी मिसाइल होती है जो अंतरिक्ष में पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले मानव निर्मित कृत्रिम उपग्रहों को मार गिराने में सक्षम है। आइए जानते हैं भारत के प्रथम एंटी सैटेलाइट वेपन से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न व उनके उत्तर।
1. भारत के प्रथम एंटी सैटेलाइट वेपन को किस मिशन के अंतर्गत टेस्ट किया गया था?
मिशन शक्ति के अंतर्गत
मिशन शक्ति के अंतर्गत
2. भारत के प्रथम एंटी सैटेलाइट वेपन का सफलतापूर्वक परीक्षण कब किया गया था?
27 मार्च 2019 को
27 मार्च 2019 को
3. भारत के प्रथम एंटी सैटेलाइट वेपन का निर्माण किसने किया है?
DRDO ने
DRDO ने
4. DRDO की फुल फॉर्म क्या है?
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन
5. भारत पृथ्वी के किस ऑर्बिट में परिक्रमा करने वाले कृत्रिम उपग्रहों को ध्वस्त करने में सक्षम हुआ है?
Low Earth Orbit में परिक्रमा करने वाले कृत्रिम उपग्रहों को ध्वस्त करने में
Low Earth Orbit में परिक्रमा करने वाले कृत्रिम उपग्रहों को ध्वस्त करने में
6. परीक्षण के दौरान भारत में जिस कृत्रिम उपग्रह को मार गिराया है वह कितनी ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा था?
300 किलोमीटर की ऊंचाई पर
300 किलोमीटर की ऊंचाई पर
7. परीक्षण के दौरान भारत ने कितने समय में उपरोक्त कृत्रिम उपग्रह को मार गिराया था?
मात्र 3 मिनट में
मात्र 3 मिनट में
8. परीक्षण के दौरान भारत ने जिस कृत्रिम उपग्रह को मार गिराया है वह कितनी रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा था?
29,000 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से
29,000 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से
9. भारत सहित कुल कितने देशों के पास एंटी सैटेलाइट वेपन्स हैं?
चार देशों के पास
चार देशों के पास
10. भारत के अलावा वे कौन से देश है जो एंटी सैटेलाइट वेपंस की क्षमता रखते हैं?
अमेरिका, रूस व चीन
अमेरिका, रूस व चीन
11. Low Earth Orbit के अंतर्गत समुंदर तल से अंतरिक्ष में कितनी ऊंचाई तक का क्षेत्र आता है?
2000 किलोमीटर तक का क्षेत्र
2000 किलोमीटर तक का क्षेत्र
12. Medium Earth Orbit के अंतर्गत समुंदर तल से अंतरिक्ष में कितनी ऊंचाई तक का क्षेत्र आता है?
लगभग 35,000 किलोमीटर तक का क्षेत्र
लगभग 35,000 किलोमीटर तक का क्षेत्र
13. Medium Earth Orbit में स्थित कृत्रिम उपग्रह का उदाहरण दीजिए?
GPS सैटेलाइट
14. High Earth Orbit के अंतर्गत समुंदर तल से अंतरिक्ष में कितनी ऊंचाई तक का क्षेत्र आता है?
35,000 किलोमीटर से आगे का क्षेत्र
35,000 किलोमीटर से आगे का क्षेत्र
15. भारत ने परीक्षण के दौरान अपने किस सैटेलाइट को ध्वस्त किया है?
Microsat सैटेलाइट को
Microsat सैटेलाइट को
16. चीन ने कब एंटी सैटेलाइट वेपन का परीक्षण किया था?
11 जनवरी 2007 को
11 जनवरी 2007 को
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें