भारत का प्रथम लोकपाल बनने का गौरव सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को मिला। आइए अब जानते हैं लोकपाल से जुड़े अन्य सामान्य ज्ञान प्रश्नों के उत्तर।
1. न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष भारत के प्रथम लोकपाल किस वर्ष बने?
वर्ष 2019 में
2. भारत में लोकपाल किसके द्वारा चुना जाता है?
लोकपाल सेलेक्शन कमेटी द्वारा
3. लोकपाल सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष कौन होते हैं?
प्रधानमंत्री
4. लोकपाल सेलेक्शन कमेटी में कितने सदस्य होते हैं?
पाँच सदस्य
5. लोकपाल सेलेक्शन कमेटी के सदस्य कौन कौन होते हैं?
वर्तमान प्रधानमंत्री, लोक सभा स्पीकर, भारत के मुख्य न्यायाधीश, विपक्ष का नेता तथा राष्ट्रपति द्वारा चुना गया प्रख्यात कानूनविद (जिसे कानून की अच्छी समझ हो)
6. लोकपाल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर किस अंग्रेजी नाम से जाना जाता है?
Ombudsman (ओम्बड्समैन)
7. लोकपाल की संकल्पना (Concept) मूल रूप से किस देश से लिया गया है?
स्वीडन
8. लोकपाल का कार्य क्या होता है?
भ्रटाचार से लड़ना व लोकहित में दोषियों को सजा देना
9. स्वीडन में Ombudsman (ओम्बड्समैन) किस वर्ष नियुक्त किया गया था?
वर्ष 1809 में
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें