1. हाल ही में किस देश ने माध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है?
ईरान ने
2. ईरान द्वारा परीक्षण के लिए प्रयोग की गई इस मिसाइल का क्या नाम रखा गया है?
शहाब - 3
3. हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाली 12% GST को घटाकर कितना कर दिया गया है?
5% (नई दरें 01 अगस्त 2019 से लागू होंगी)
4. हाल ही में किस राज्य में 24 घण्टो में 1 लाख पौधे लगाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?
अरुणाचल प्रदेश में (स्वच्छ-हरित अरुणाचल अभियान 2019 के तहत आने वाले पाँच वर्षों में 1 करोड़ पौधे लगाए जाने की घोषणा हुई)
5. हाल ही में दिल्ली कैबिनेट ने कितनी नई अदालतों को स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
40 अदालतों की स्थापना को (इनमें 22 वाणिज्यिक अदालतें हैं और 18 स्थाई फ़ास्ट ट्रैक हैं)
6. हाल ही में किस राज्य ने जनजातियों की प्रथाओं व व्यवसायों के संकलन के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है?
नागालैंड ने
7. हाल ही में सातवीं आर्थिक गणना की शुरुआत किस राज्य से की गई है?
त्रिपुरा से (गणना 29 जुलाई से होगी शुरू/ बाकी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सितंबर तक शुरू की जाएगी)
8. हाल ही में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?
बी. एस. योडियूरप्पा (26 जुलाई को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया)
9. हाल ही में कहां बेल सर्प की नई प्रजाति की खोज हुई है?
दक्षिणी पश्चिमी घाट में
10. हाल ही में किस समुंद्री जीव को लुप्तप्राय घोषित किया गया है?
स्केली फुट घोंघे को
11. हाल ही में MTNL के अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है?
सुनील कुमार को
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें