1. हाल ही में किस सदन ने राइट टू इनफार्मेशन अमेंडमेंट बिल 2019 को पास किया है?
उत्तर : राज्य सभा ने
2. यह विधेयक राज्यसभा में किस दिनांक को पास किया गया है?
उत्तर : 25 जुलाई 2019 को
3. RTI संशोधन विधेयक 2019 की विशेषता क्या है?
उत्तर : यह विधेयक केंद्रीय सूचना आयोग और राज्य सूचना आयोगों के सूचना आयुक्तों के कार्यकाल, वेतन, भत्ते और सेवा की अन्य शर्तों का निर्णय करने के लिए केंद्र को सशक्त बनाने का प्रयास करता है।
4. RTI संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा में कब पेश किया गया था?
उत्तर : 19 जुलाई 2019 को
5. RTI संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा में किसके द्वारा पेश किया गया था?
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा
6. RTI संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा से कब पास हुआ था?
उत्तर : 22 जुलाई 2019 को
7. संसद का ऊपरी सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर : राज्यसभा को
8. राज्यसभा में कितने सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामांकित होते हैं?
उत्तर : 12 सदस्य
9. राज्यसभा के कितने सदस्य प्रत्येक दो वर्ष बाद सेवा निवृत्त होते हैं?
उत्तर : एक तिहाई सदस्य
10. राज्यसभा के वर्तमान सभापति कौन हैं?
उत्तर : वैंकेया नायडू (उपराष्ट्रपति)
11. राज्यसभा के वर्तमान उपसभापति कौन हैं?
उत्तर : हरिवंश नारायण सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें