सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?

सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रह वैसे तो सूर्य से अपनी दूरी के आधार पर ही गर्म या ठंडे होते हैं किंतु सौरमंडल के सबसे गर्म ग्रह के साथ ऐसा नही है क्योंकि सूर्य के सबसे करीब स्थित ग्रह बुध है लेकिन सबसे गर्म ग्रह होने का तमगा शुक्र ग्रह को प्राप्त है। यह अपने आप में अनोखा लगता है लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है।

दरअसल बुध ग्रह सूर्य के करीब अवश्य है लेकिन उसका अपना कोई वायुमंडल नही है। वायुमंडल से आशय गैसों के उस स्थान से है जिसे किसी ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल अपनी सतह से चिपकाए रखता है। बुध का कोई वायुमंडल ना होने के कारण गर्मी इसमें एकत्रित नही हो पाती जिस कारण यह ज्यादा गर्म नही होता यद्द्पि यह इतना गर्म अवश्य है कि पृथ्वी की अधिक्तर धातुओं को पिघला सके।

शुक्र के साथ ऐसा नही है शुक्र का अपना वायुमंडल हैं लेकिन उसमें कार्बनडाईऑक्साइड की मात्रा अधिक है। इस गैस की विशेषता यह होती है कि यह सूर्य से आने वाली गर्मी को सोख तो लेती है लेकिन वापिस नही जाने देती जिस कारण शुक्र की सतह का तापमान बढ़ता रहता है। इस ग्रह की सतह का औसत तापमान 462 डिग्री सेल्शियस रहता है। यह कितना अधिक है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पृथ्वी पर 45 डिग्री सेल्शियस का तापमान आपके पसीने छुड़ा देता है। यही कारण है कि सूर्य से दूरी के आधार पर दूसरा स्थान रखने वाला शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट