1. ब्रेक्जिट क्या है?
ब्रेक्जिट का अर्थ है ब्रिटिश + एग्जिट (अर्थात ब्रिटेन (UK) का यूरोपीय संघ से अलग होना)
2. यूरोपीय संघ क्या है?
यह 28 यूरोपीय देशों का समूह है जिसके तहत इन देशों के मध्य आर्थिक और राजनीतिक छूट का प्रावधान है। इस समूह के सभी सदस्य सामूहिक रूप से किए गए फैसलों को अपने-अपने देश में लागू करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
3. यूनाइटेड किंगडम किस वर्ष यूरोपीय संघ का हिस्सा बना था?
वर्ष 1973 में
4. यूनाइटेड किंगडम ने किस दिनांक को यूरोपीय संघ को छोड़ने का निर्णय किया है?
31 अक्टूबर 2019 को
5. यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय यूनियन को क्यों छोड़ रहा है?
यूनाइटेड किंगडम में 23 जून 2016 को जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें लोगों को BREXIT के पक्ष में या विपक्ष में वोट देने को कहा गया था इस जनमत संग्रह के चलते 52% लोगों ने BREXIT पर अपनी सहमति जताई जबकि 48% लोगों ने इसके विरोध में वोट किया। 3 करोड़ लोगों द्वारा किए गए इन वोटों में बहुमत के आधार पर यूनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ से अलग करने का निर्णय लिया गया।
6. BREXIT पर जनमत संग्रह होने के समय यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कौन थे?
डेविड केमरॉन
7. BREXIT के मुद्दे पर यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ के बीच होने वाली डील और नो डील क्या है?
क्या यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ से अलग होने से पूर्व कोई डील करना चाहता है जैसे कि मुक्त व्यापार, देशों के मध्य बिना वीजा आवाजाही इत्यादि। यदि हां तो यह डील होगी यदि नही तो यह नो डील होगी।
8. BREXIT के मुद्दे पर हार्ड डील और सॉफ्ट डील क्या है?
यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद भी यदि दोनों के मध्य मुक्त व्यापार बना रहता है तो यह सॉफ्ट डील होगी यदि यूनाइटेड किंगडम इस व्यापार को समाप्त कर देता है तो यह हार्ड डील होगी।
9. संघ से अलग होने फैसला लेने के बाद यूरोपीय संघ किसी देश को कितना समय देता है कि वह देश संघ छोड़ने से पहले डील करने या ना करने से सबंधित निर्णय ले सके?
2 वर्ष तक का समय
10. डेविड केमरॉन के बाद यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री कौन बनी?
थेरेसा मेय
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें